रविवार, 29 नवंबर 2026 05:46 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 18°C
स्पेशल अखिल भारतीय 3,855 व्यूज

Mann Ki Baat: नशा से मोबाइल चोरी तक, मन की बात में PM मोदी ने कही ये बड़ी बातें,इस युवक की कहानी सुन हुए भावुक

DARSH NEWS डेस्क • 29 Nov 2026, 01:32 PM IST
Mann Ki Baat: नशा से मोबाइल चोरी तक, मन की बात में PM मोदी ने कही ये बड़ी बातें,इस युवक की कहानी सुन हुए भावुक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को 'मन की बात' के 140वें एपिसोड में युवाओं के बीच बढ़ती नशे की लत पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि आज देश के युवा बड़े सपने देख रहे हैं, लेकिन ड्रग्स की लत उनके रास्ते में बड़ी चुनौती बन रही है। पीएम मोदी ने कहा कि नशा युवाओं के लिए चुनौती बन गई है और इससे मुक्ति जरूरी है।

इस दौरान पीएम मोदी ने दिल्ली के एक युवक से फोन पर बात की, जिसने कम उम्र में नशा शुरू किया, परिवार का साथ खोया और सड़कों पर रहने तक की नौबत देखी। लेकिन उसने हार नहीं मानी और इलाज के जरिए अपनी जिंदगी को नई दिशा दी। पीएम मोदी नशे की अंधेरी दुनिया से लौटे युवक की कहानी सुन भावुक हो गए।

पीएम मोदी ने युवक की कहानी को उन लोगों के लिए उम्मीद बताया, जो नशे की गिरफ्त से बाहर निकलना चाहते हैं। इस एपिसोड में पीएम ने सरकारी कर्मचारियों के ऑनलाइन ट्रेनिंग प्लेटफॉर्म, खोए हुए मोबाइल को खोजने वाले 'संचार साथी' ऐप, पटना के म्यूजियम और भारत की कला, चॉकलेट व खेलों की उपलब्धियों का भी जिक्र किया।

'हमारा हौसला बुलंद,हिम्मत अटूट', महिला आरक्षण पर PM मोदी का बड़ा संदेश, कहा- 'नारी शक्ति से किया वादा निभाएंगे मन की बात में नशे पर बोले PM मोदी, सुनाई लत से बाहर निकले युवक की कहानी दिल्ली के सदर बाजार में रहने वाले इस युवक ने पीएम मोदी को बताया कि उसने 10वीं क्लास में पहली बार ड्रग्स लिया था।

आसपास छोटे बच्चों और स्कूल के सीनियर छात्रों को नशा करते देखकर उसके मन में भी इसे आजमाने की इच्छा हुई। शुरुआत में उसे यह सिर्फ शौक लगा, लेकिन धीरे-धीरे वह इसकी गिरफ्त में आता चला गया। हालत यह हो गई कि वह घर से किताबों, स्कूल फीस और पिकनिक के नाम पर पैसे मांगता और उन्हें नशे पर खर्च कर देता था।

मन की बात के 140वें एपिसोड में प्रधानमंत्री श्री @narendramodi ने एक ऐसे युवा की कहानी शेयर की, जिसने नशे की लत से जंग जीती। यह कहानी देश के हर उस युवा के लिए प्रेरणा है जो आज इस लत से जूझ रहा है। कहानी सुनिए, नशे की लत छोड़िए और विकसित भारत के निर्माण में अपना योगदान दीजिए।

क्योंकि आज की युवा पीढ़ी ही विकसित भारत की नींव है। #MannKiBaat पूरा सुनें: https://t. co/xORyNu5fMc युवक ने बताया कि उसके पिता की बचपन में ही मौत हो गई थी।

इसके बाद नानी उसकी मां और उसे अपने घर ले आई थीं। कुछ समय बाद मां और फिर नानी का भी निधन हो गया। परिवार का सहारा छूटने के बाद वह सड़कों पर रहने लगा।

सर्दियों में खाली आलू के बोरों में सोता और भंडारे-लंगर में मिलने वाले खाने से गुजारा करता था। रिश्तेदारों ने भी उससे दूरी बना ली थी। उसके आसपास रहने वाले दोस्त भी नशे में डूबे थे।

।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

स्पेशल • अखिल भारतीय

'कांग्रेस वापस जाओ', चेन्नई में स्टालिन के घर के बाहर लगे पोस्टर, सोनिया-राहुल के पहुंचने से पहले गरमाया माहौल

स्पेशल • अखिल भारतीय

'बर्दाश्त की सीमा पार हुई, हाथ जोड़ रहा हूं', पवन सिंह ने परिवार से तोड़ा रिश्ता? मां-बड़े भाई से क्या कहा?

स्पेशल • अखिल भारतीय

Delimitation Bill पर Chirag ने Rahul को घेरा, बोले- 'उनकी जिद से कांग्रेस का बुरा हाल', UP चुनाव पर क्या संकेत

स्पेशल • अखिल भारतीय

'ये वही भाई हैं, जिन्होंने पीठ में छुरा घोंपा', राहुल गांधी पर DMK का पलटवार, स्टालिन ने भी सुनाया

स्पेशल • अखिल भारतीय

'दीपक काजिर केजरीवाल को लात-घंसूों से पीटा', CINTAA ऑफिस के बाहर 76 साल के फेमस एक्टर संग क्या हुआ? मची सनसनी

स्पेशल • अखिल भारतीय

Delhi Vishwas Nagar Fire Reason: घर में कैसे लगी भीषण आग? सोते हुए जिंदा जले 4 लोग, 2 झुलसे

स्पेशल • अखिल भारतीय

Los Angeles Earthquake: 5.0 के बाद 4.3 तीव्रता का भूकंप, 24 घंटे में 100 से ज्यादा झटके, आफ्टरशॉक्स से दहशत

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल