रविवार, 29 नवंबर 2026 05:45 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 18°C
स्पेशल अखिल भारतीय 8,523 व्यूज

Delhi Vishwas Nagar Fire Reason: घर में कैसे लगी भीषण आग? सोते हुए जिंदा जले 4 लोग, 2 झुलसे

DARSH NEWS डेस्क • 29 Nov 2026, 02:30 PM IST
Delhi Vishwas Nagar Fire Reason: घर में कैसे लगी भीषण आग? सोते हुए जिंदा जले 4 लोग, 2 झुलसे

Delhi Vishwas Nagar Fire Reason: दिल्ली के शाहदरा स्थित विश्वास नगर में रविवार (29 नवंबर) सुबह एक मकान में भीषण आग लगने से चार लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य झुलस गए। हादसा सुबह उस वक्त हुआ, जब घर की पहली मंजिल पर लोग सो रहे थे। आग और धुएं की चपेट में आने से उन्हें बाहर निकलने का मौका नहीं मिल सका।

दमकलकर्मियों ने इमारत में फंसे छह लोगों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने चार को मृत घोषित कर दिया। दोनों घायलों की हालत स्थिर बताई गई है। शुरुआती जांच में आग लगने की वजह ई-रिक्शा के चार्जिंग पॉइंट में शॉर्ट सर्किट होने की आशंका जताई गई है।

हालांकि, आग लगने के वास्तविक कारणों की पुष्टि विस्तृत जांच के बाद ही होगी। घटना के बाद मकान के अंदर का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त नजर आया। मौके पर जले हुए ई-रिक्शा भी दिखाई दिए।

विश्वास नगर में आग कैसे लगी? यह हादसा रविवार सुबह करीब 4:15 से 4:30 बजे के बीच शाहदरा के विश्वास नगर में यूनिटी मॉल के पास गली नंबर 11 स्थित एक मकान में हुआ। आग लगने की सूचना मिलते ही दिल्ली फायर सर्विस की टीमें मौके पर पहुंचीं।

दमकलकर्मियों ने आग बुझाने के साथ इमारत में फंसे लोगों को सुरक्षित निकालने का अभियान शुरू किया। पुलिस की शुरुआती जांच के मुताबिक, आग ई-रिक्शा के चार्जिंग पॉइंट में शॉर्ट सर्किट होने के कारण लगने की आशंका है। हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि आग सबसे पहले किस हिस्से में लगी और फिर कितनी तेजी से इमारत के दूसरे हिस्सों तक फैली।

घटनास्थल के वीडियो में इमारत के अंदर जले हुए ई-रिक्शा दिखाई दिए। आग और धुएं से मकान की अंदरूनी दीवारें भी काली पड़ गईं। आग के समय मकान की पहली मंजिल पर लोग सो रहे थे।

शुरुआती जानकारी , आग लगने के बाद वे इसकी चपेट में आ गए। दमकलकर्मियों ने इमारत में फंसे छह लोगों को बाहर निकाला और एम्बुलेंस तथा पुलिस की गाड़ियों से अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों ने चार लोगों को मृत घोषित कर दिया।

वहीं, दो अन्य लोग करीब 10 प्रतिशत तक झुलस गए। अधिकारियों के मुताबिक, दोनों घायलों की हालत स्थिर थी। सुबह-सुबह लगी आग के कारणों और उसके फैलने की परिस्थितियों की जांच की जा रही है।

फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि मृतकों की मौत सीधे आग की लपटों से हुई या धुएं के कारण दम घुटने से। आग की सूचना मिलने के बाद दिल्ली फायर सर्विस ने दमकल वाहन और अन्य आपातकालीन संसाधन मौके पर भेजे। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, आग पर सुबह करीब 5 बजे तक काबू पा लिया गया।

दमकलकर्मियों ने इमारत में फंसे लोगों को निकालने के साथ आग को अन्य हिस्सों में फैलने से रोकने का प्रयास किया। पुलिस और दमकल विभाग की टीमें घटनास्थल पर जांच में जुटीं। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

स्पेशल • अखिल भारतीय

'कांग्रेस वापस जाओ', चेन्नई में स्टालिन के घर के बाहर लगे पोस्टर, सोनिया-राहुल के पहुंचने से पहले गरमाया माहौल

स्पेशल • अखिल भारतीय

'बर्दाश्त की सीमा पार हुई, हाथ जोड़ रहा हूं', पवन सिंह ने परिवार से तोड़ा रिश्ता? मां-बड़े भाई से क्या कहा?

स्पेशल • अखिल भारतीय

Delimitation Bill पर Chirag ने Rahul को घेरा, बोले- 'उनकी जिद से कांग्रेस का बुरा हाल', UP चुनाव पर क्या संकेत

स्पेशल • अखिल भारतीय

'ये वही भाई हैं, जिन्होंने पीठ में छुरा घोंपा', राहुल गांधी पर DMK का पलटवार, स्टालिन ने भी सुनाया

स्पेशल • अखिल भारतीय

'दीपक काजिर केजरीवाल को लात-घंसूों से पीटा', CINTAA ऑफिस के बाहर 76 साल के फेमस एक्टर संग क्या हुआ? मची सनसनी

स्पेशल • अखिल भारतीय

Los Angeles Earthquake: 5.0 के बाद 4.3 तीव्रता का भूकंप, 24 घंटे में 100 से ज्यादा झटके, आफ्टरशॉक्स से दहशत

स्पेशल • अखिल भारतीय

Mann Ki Baat: नशा से मोबाइल चोरी तक, मन की बात में PM मोदी ने कही ये बड़ी बातें,इस युवक की कहानी सुन हुए भावुक

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल