परिसीमन बिल को लेकर विपक्षी गठबंधन INDIA में घमासान अब खुलेआम बयानबाजी तक पहुंच गया है। DMK प्रमुख एमके स्टालिन को मनाने के लिए राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे और सोनिया गांधी समेत विपक्षी नेताओं का दल रविवार को चेन्नई रवाना हुआ। लेकिन मुलाकात से पहले ही सोशल मीडिया पर राहुल गांधी और DMK आमने-सामने आ गए।
चेन्नई उड़ान भरने से पहले राहुल गांधी ने एक्स पर पोस्ट कर स्टालिन को 'भाई' कहा और अपील की कि देश, संविधान व तमिलनाडु की रक्षा के लिए DMK इस बिल का विरोध करे। राहुल ने दावा किया कि लोकसभा की सीटें 850 करने से लोकतंत्र खत्म हो जाएगा और बीजेपी-आरएसएस को चुनावी नक्शा बदलने की खुली छूट मिल जाएगी।
राहुल गांधी ने स्टालिन को भाई कहकर क्या अपील की? चेन्नई रवाना होने से पहले राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया। उन्होंने बताया कि इंडिया गठबंधन के वरिष्ठ नेता स्टालिन से मिलने जा रहे हैं।
उनका मकसद डीएमके और उसके प्रमुख को परिसीमन से जुड़े संविधान संशोधन विधेयकों का विरोध करने के लिए मनाना है। राहुल ने स्टालिन को 'भाई' कहकर संबोधित किया। उन्होंने लिखा कि स्टालिन हमेशा तमिल विरोधी ताकतों के सामने मजबूती से खड़े रहे हैं।
अब देश, तमिलनाडु और संविधान की रक्षा के लिए दोनों दलों को साथ आकर इस बिल को हराना चाहिए। राहुल गांधी ने दावा किया कि लोकसभा की सीटें बढ़ाकर 850 करने की योजना से भारतीय लोकतंत्र को नुकसान पहुंच सकता है। उनके मुताबिक, इससे बीजेपी और आरएसएस को अपने राजनीतिक फायदे के लिए देश का चुनावी नक्शा बदलने की खुली छूट मिल जाएगी।
My sincere thanks to brother @RahulGandhi for acknowledging the DMK’s historic role in protecting the Constitution and the rights of the States. We have always made every decision keeping the interests of Tamil Nadu and our Tamil people as the foremost consideration.
We will not compromise on this path and I’m confident that history will judge us as Kattabommans and not Ettappans. परिसीमन बिल पर DMK के 22 सांसद देंगे मोदी सरकार का साथ, कैसे माने आखिर स्टालिन? बहुमत से अब भी 6 दूर सरकार स्टालिन ने कट्टाबोम्मन और एट्टप्पन का नाम लेकर दिया जवाब राहुल की अपील पर स्टालिन ने भी एक्स पर जवाब दिया, लेकिन उनके संदेश में समझौते के कोई संकेत नहीं दिखे।
उन्होंने संविधान और राज्यों के अधिकारों की रक्षा में डीएमके की भूमिका को स्वीकार करने के लिए राहुल का धन्यवाद किया। साथ ही दोहराया कि पार्टी का हर फैसला तमिलनाडु और तमिल लोगों के हित को ध्यान में रखकर लिया जाता है। इसके बाद स्टालिन ने तमिल इतिहास के दो चर्चित किरदारों का जिक्र किया।
उन्होंने स्वतंत्रता सेनानी वीरपांडिया कट्टाबोम्मन और एट्टप्पन का नाम लिया। कट्टाबोम्मन अंग्रेजों के खिलाफ लड़ने वाले योद्धा के तौर पर याद किए जाते हैं, जबकि एट्टप्पन का नाम विश्वासघात के प्रतीक के रूप में लिया जाता है। ।
पाठक प्रतिक्रियाएं