सोमवार, 23 नवंबर 2026 02:18 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 23°C
राजनीति अखिल भारतीय 7,441 व्यूज

'90 सीटें, एक करोड़ वोट', CM रेवंत रेड्डी का बड़ा दावा; 2028 में तेलंगाना में फिर बनेगी कांग्रेस सरकार

DARSH NEWS डेस्क • 23 Nov 2026, 01:12 PM IST
'90 सीटें, एक करोड़ वोट', CM रेवंत रेड्डी का बड़ा दावा; 2028 में तेलंगाना में फिर बनेगी कांग्रेस सरकार

तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने दावा किया है कि 2028 में कांग्रेस राज्य में 90 सीटें और एक करोड़ वोट हासिल कर फिर से सरकार बनाएगी। तेलंगाना सीएम रेवंत रेड्डी ने 2028 में फिर सरकार बनाने का किया दावा (फोटो-Telangana CMO/X) सीएम रेवंत रेड्डी ने 2028 में 90 सीटें जीतने का दावा किया।

कांग्रेस राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए काम करेगी। रेवंत रेड्डी ने BRS पर झूठे प्रचार का आरोप लगाया। डिजिटल डेस्क, हैदराबाद।

तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने दावा किया है कि 2028 में फिर एक बार राज्य में कांग्रेस की सरकार बनेगी। उन्होंने यह भी दावा किया कि अगले चुनाव में कांग्रेस 119 विधानसभा सीटों में से 90 सीटें जीतेगी।

हैदराबाद में पार्टी की 'पॉलिटिकल अफेयर्स कमिटी' (PAC) की बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेतृत्व संगठन को मजबूत करने और सत्ता में एक और कार्यकाल हासिल करने के लिए रणनीति बना रहा है। मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने जोर देकर कहा, 'अगले विधानसभा चुनावों में कांग्रेस एक करोड़ वोटों के साथ 90 सीटें हासिल करेगी।

' सीएम रेवंत रेड्डी ने तेलंगाना में पार्टी मामलों के लिए हाल ही में नियुक्त AICC प्रभारी बी. एम. संदीप से यह भी कहा कि राज्य कांग्रेस को राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाने की दिशा में काम करना चाहिए।

सीएम ने कहा कि 2029 के आम चुनावों में तेलंगाना से कांग्रेस को 15 लोकसभा सीटें मिलेंगी, बशर्ते राज्य में कुल निर्वाचन क्षेत्रों की संख्या 17 ही रहे। उन्होंने संदीप से कहा, 'आपको हमारी यह सहमति मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी और सोनिया गांधी तक पहुंचानी होगी। ' रेवंत रेड्डी ने 'झूठे प्रचार' को लेकर भारत राष्ट्र समिति (BRS) पर निशाना साधा।

मुख्यमंत्री ने BRS की आलोचना करते हुए कहा कि इसके नेता सत्ता में वापसी की कोशिश में कांग्रेस सरकार के खिलाफ झूठा प्रचार कर रहे हैं। हाल ही में विधानसभा के बाहर BRS नेताओं के विरोध प्रदर्शन पर तंज कसते हुए रेड्डी ने कहा, 'BRS नेताओं ने हाल ही में विधानसभा भवन के बाहर अपनी शर्ट उतार दी थी (जब उन्हें पुलिस ने रोका था) और अब उनके पैंट भी उतर जाएंगे।

'।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

राजनीति • अखिल भारतीय

महाराष्ट्र से भाजपा के राज्यसभा सांसद रामराव वडकुते का 72 साल की उम्र में दिल्ली एम्स में निधन, पीएम मोदी ने जताया शोक

राजनीति • अखिल भारतीय

किल टोनी से लैटेंट और कॉकरोच क्लब तक। क्या है पॉप कल्चर के जरिए सियासत साधने का CJP का नया प्लान?

राजनीति • अखिल भारतीय

संसद सत्र पर सस्पेंस बरकरार: कांग्रेस की 4 मांगों के बीच अटका परिसीमन बिल, क्या है भाजपा का 3-दिवसीय प्लान?

राजनीति • अखिल भारतीय

ESIC का नया नियम: अब बिना कागजी कार्यवाही डायरेक्ट आपके अकाउंट में आएगा पैसा, नोटिफिकेशन जारी

राजनीति • अखिल भारतीय

विधानसभा चुनाव 2027 की तारीखों का कब होगा एलान? यूपी-पंजाब समेत 5 राज्यों के लिए आया बड़ा अपडेट

राजनीति • अखिल भारतीय

बेंगलुरु: पुलिस ने कांग्रेस नेता YS शर्मिला और उनकी मां को 'पारिवारिक बंगले' जाने से रोका, यहीं रहते हैं जगन मोहन रेड्डी

राजनीति • अखिल भारतीय

सोने की खरीद पर पीएम मोदी की सलाह का व्यापारियों ने जताया आभार, अब भाजपा ने की कांग्रेस से माफी की मांग

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल