सोमवार, 23 नवंबर 2026 02:28 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 23°C
राजनीति अखिल भारतीय 6,897 व्यूज

सोने की खरीद पर पीएम मोदी की सलाह का व्यापारियों ने जताया आभार, अब भाजपा ने की कांग्रेस से माफी की मांग

DARSH NEWS डेस्क • 22 Nov 2026, 10:23 PM IST
सोने की खरीद पर पीएम मोदी की सलाह का व्यापारियों ने जताया आभार, अब भाजपा ने की कांग्रेस से माफी की मांग

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अनावश्यक सोना न खरीदने की सलाह ने बाजार की अनिश्चितता के बीच लाखों व्यापारियों और परिवारों को बड़े नुकसान से बचाया है। पीएम मोदी की सलाह का व्यापारियों ने जताया आभार। डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली।

बाजार की अनिश्चितता के दौर में दूरदर्शी नेतृत्व की एक छोटी सी सलाह कैसे लाखों घरों की जीवन भर की पूंजी और कारोबारियों की साख को डूबने से बचा सकती है, इसकी मिसाल सोने के गिरते दामों के साथ सामने आई है। साल भर तक अनावश्यक सोना न खरीदने की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अपील पर व्यापारिक जगत ने खुलकर उनका आभार जताया है।

इसके बाद भाजपा ने भ्रम फैलाने के लिए कांग्रेस पर प्रहार करते हुए देश और व्यापारियों से माफी मांगने की मांग की है। पार्टी ने रविवार को कहा कि पीएम मोदी की अपील ने व्यापारियों को नुकसान से बचाया। साथ ही, इसने उनकी अपील को "डेथ वारंट" (मौत का फरमान) बताने के लिए कांग्रेस से माफी की मांग की।

चैंबर आफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री (सीटीआइ) के चेयरमैन बृजेश गोयल सहित अन्य पदाधिकारियों ने 22 नवंबर को प्रधानमंत्री मोदी को आभार पत्र लिखा। इसमें कहा गया कि जब सोना 1. 90 करोड़ रुपये प्रति किलोग्राम था, तब पीएम की सलाह ने लाखों ज्वैलर्स, व्यापारियों और निवेशकों को कर्ज और दिवालिया होने से बचा लिया।

आज सोने का भाव 65 लाख रुपये प्रति किलोग्राम गिरकर 1. 25 करोड़ रुपये पर आ गया है, जिससे 52 लाख शादियों के मौजूदा सीजन में आम परिवारों को भी बड़ी राहत मिली है। सीटीआइ ने लिखा, "प्रधानमंत्री जी, आपने सिर्फ सलाह नहीं दी, बल्कि लाखों परिवारों की मेहनत की गाढ़ी कमाई बचाई है।

" इस पत्र के सामने आते ही भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने कांग्रेस पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि जब पीएम मोदी ने सोना न खरीदने की अपील की थी, तब कांग्रेस ने इसे 'डेथ वारंट' बताकर भ्रम फैलाया था। भंडारी ने गांधी-वाड्रा परिवार की विलासितापूर्ण जीवनशैली और राहुल गांधी की 'डेड इकानमी' वाली टिप्पणी पर तंज कसते हुए कहा, "आज कांग्रेस की आर्थिक सोच 'डेड' हो चुकी है, जबकि देश की अर्थव्यवस्था 'हिट' है।

झूठ फैलाने और व्यापारियों को गुमराह करने के लिए क्या कांग्रेस अब देश से माफी मांगेगी? देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।

।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

राजनीति • अखिल भारतीय

'90 सीटें, एक करोड़ वोट', CM रेवंत रेड्डी का बड़ा दावा; 2028 में तेलंगाना में फिर बनेगी कांग्रेस सरकार

राजनीति • अखिल भारतीय

महाराष्ट्र से भाजपा के राज्यसभा सांसद रामराव वडकुते का 72 साल की उम्र में दिल्ली एम्स में निधन, पीएम मोदी ने जताया शोक

राजनीति • अखिल भारतीय

किल टोनी से लैटेंट और कॉकरोच क्लब तक। क्या है पॉप कल्चर के जरिए सियासत साधने का CJP का नया प्लान?

राजनीति • अखिल भारतीय

संसद सत्र पर सस्पेंस बरकरार: कांग्रेस की 4 मांगों के बीच अटका परिसीमन बिल, क्या है भाजपा का 3-दिवसीय प्लान?

राजनीति • अखिल भारतीय

ESIC का नया नियम: अब बिना कागजी कार्यवाही डायरेक्ट आपके अकाउंट में आएगा पैसा, नोटिफिकेशन जारी

राजनीति • अखिल भारतीय

विधानसभा चुनाव 2027 की तारीखों का कब होगा एलान? यूपी-पंजाब समेत 5 राज्यों के लिए आया बड़ा अपडेट

राजनीति • अखिल भारतीय

बेंगलुरु: पुलिस ने कांग्रेस नेता YS शर्मिला और उनकी मां को 'पारिवारिक बंगले' जाने से रोका, यहीं रहते हैं जगन मोहन रेड्डी

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल