बुधवार, 04 नवंबर 2026 09:18 AM IST
DARSH NEWS
🌤️ 20°C
खेल समाचार Mumbai 2,443 व्यूज

एअर इंडिया का बड़ा फैसला, यूरोप-अमेरिका के लिए उड़ानें मुंबई से संचालित करने की योजना

DARSH NEWS डेस्क • 04 Nov 2026, 02:02 AM IST
एअर इंडिया का बड़ा फैसला, यूरोप-अमेरिका के लिए उड़ानें मुंबई से संचालित करने की योजना

यूरोप-अमेरिका के लिए एअर इंडिया की अधिक उड़ानें मुंबई से संचालित करने की योजना सीईओ ने कहा, पश्चिम के लिए बेंगलुरु को तीसरा संचालन केंद्र बनाने पर विचार अंतरराष्ट्रीय कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए और वाइड-बॉडी विमान खरीदने की योजना । भारतीय एयरलाइनों के लिए पाकिस्तान का हवाई क्षेत्र बंद होने के कारण एअर इंडिया अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के संचालन में बदलाव कर यूरोप और अमेरिका जाने वाली अधिक उड़ानों को मुंबई से संचालित करने की योजना बना रही है।

कंपनी के सीईओ और प्रबंध निदेशक तेवोल्डे गेब्रेमरियम ने मंगलवार को यह बात कही। एविएशन इंडिया एंड साउथ एशिया, 2026 में गेब्रेमरियम ने कहा कि पाकिस्तानी हवाई क्षेत्र बंद होने का असर मुंबई की तुलना में दिल्ली पर अधिक पड़ा है। इसके चलते एयरलाइन अपने अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क के संचालन पर पुनर्विचार कर रही है।

उन्होंने स्पष्ट किया कि दिल्ली से भी यूरोप व अमेरिका के लिए उड़ानों का संचालन जारी रहेगा। उपमहाद्वीप में विकेंद्रित संपर्क व्यवस्था की जरूरत पर जोर देते हुए एयरलाइन ने बताया कि वह बेंगलुरु को तीसरा परिचालन केंद्र बनाने की संभावना पर भी सक्रियता से विचार कर रही है।

गेब्रेमरियम ने कहा कि ईंधन की कीमतों में वृद्धि और भू-राजनीतिक समस्याओं जैसी कुछ प्रतिकूल परिस्थितियां पूरे विमानन उद्योग के लिए समान हैं, लेकिन पाकिस्तानी हवाई क्षेत्र बंद होने की समस्या से हमारे प्रतिस्पर्धी प्रभावित नहीं हैं। उन्होंने बताया कि एअर इंडिया विदेश में बाजार हिस्सेदारी वापस हासिल करने और लागत घटाने पर भी काम करेगी साथ ही कंपनी अंतरराष्ट्रीय कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए और वाइड-बाडी विमान खरीदने की योजना बना रही है।

फिलहाल एअर इंडिया के पास 171 विमान हैं, जिनमें 61 वाइड-बाडी विमान हैं। एयर इंडिया ने कुल 600 विमानों के आर्डर दिए हैं। इनमें से करीब 540 विमानों की आपूर्ति आने वाले वर्षों में होनी है।

लंबित आर्डर में करीब 70 वाइड-बाडी विमान हैं। देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।

।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

खेल समाचार • Surat

राजस्थान: श्रीगंगानगर में रेल को बम से उड़ाने की साजिश नाकाम, पैसेंजर ट्रेन गुजरने के बाद ट्रैक पर धमाका

खेल समाचार • अखिल भारतीय

मध्य प्रदेश के हरदा में काले हिरण का शिकार, खेत में शव छोड़ भागे शिकारी

खेल समाचार • अखिल भारतीय

दवाओं की गुणवत्ता से समझौता नहीं: सरकार का सख्त आदेश, बिना एक्सपर्ट की मंजूरी के नहीं जारी होगा कोई बैच

खेल समाचार • अखिल भारतीय

सुप्रीम कोर्ट की बड़ी चेतावनी, कहा- आधिकारिक वेबसाइट की नकल करने वाली फर्जी साइट से रहें सावधान

खेल समाचार • अखिल भारतीय

मणिपुर यौन हिंसा मामले में पीड़िता की गवाही सुनिश्चित करे सीबीआई, सुप्रीम कोर्ट का निर्देश

खेल समाचार • अखिल भारतीय

तुर्किए में 9 नवंबर से COP-31 में विकसित देशों पर फंड का दबाव बनाएगा भारत, बिजली की हिस्सेदारी 35% करने पर चर्चा

खेल समाचार • अखिल भारतीय

अमेरिकी मिडटर्म चुनाव: कांग्रेस में बहुमत गंवाने के बावजूद तुरंत नहीं घटेगी ट्रंप की ताकत

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल