बुधवार, 04 नवंबर 2026 09:18 AM IST
DARSH NEWS
🌤️ 20°C
खेल समाचार अखिल भारतीय 17,731 व्यूज

अमेरिकी मिडटर्म चुनाव: कांग्रेस में बहुमत गंवाने के बावजूद तुरंत नहीं घटेगी ट्रंप की ताकत

DARSH NEWS डेस्क • 03 Nov 2026, 11:48 PM IST
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव: कांग्रेस में बहुमत गंवाने के बावजूद तुरंत नहीं घटेगी ट्रंप की ताकत

अमेरिकी मध्यावधि चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी के कांग्रेस का नियंत्रण खोने के बावजूद राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप की नीतियां तय करने की ताकत पर तुरंत असर नहीं पड़ेगा। कांग्रेस में बहुमत गंवाने के बावजूद तुरंत नहीं घटेगी ट्रंप की ताकत। अमेरिकी मध्यावधि चुनाव के बाद ट्रंप की नीतिगत ताकत तुरंत कम नहीं होगी।

कार्यकारी आदेशों पर ट्रंप की बढ़ती निर्भरता मुख्य कारण है। 'लेम-डक' सत्र में विधेयक पारित कराने का अवसर मिलेगा। जागरण न्यूज नेटवर्क, नई दिल्ली।

अमेरिकी मध्यावधि चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी कांग्रेस (संसद) का नियंत्रण खो भी देती है, तो राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप की नीतियां तय करने और उन्हें लागू करने की ताकत पर तुरंत असर पड़ने की संभावना कम है। इसकी बड़ी वजह कार्यकारी आदेशों पर उनकी बढ़ती निर्भरता और मौजूदा कांग्रेस के कार्यकाल के आखिरी सत्र में विधेयक पारित कराने की संभावनाएं हैं।

ट्रंप के दूसरे कार्यकाल के दो साल पूरे होने के बीच मध्यावधि चुनाव उनके लिए बड़ी राजनीतिक परीक्षा हैं। डेमोक्रेटिक पार्टी के दोनों सदनों में बहुमत हासिल करने की संभावना ने उनके बाकी दो वर्षों के एजेंडे पर सवाल खड़े किए हैं। एमके ग्लोबल फाइनेंशियल सर्विसेज की इकाई एमके रिसर्च , डेमोक्रेट दोनों सदनों पर कब्जा कर लेते हैं तो रिपब्लिकन का 'ट्राइफेक्टा' यानी राष्ट्रपति पद और कांग्रेस के दोनों सदनों पर नियंत्रण खत्म हो जाएगा।

इससे ट्रंप 'लेम-डक' राष्ट्रपति की स्थिति में पहुंच सकते हैं। ट्रंप ने अपने दूसरे कार्यकाल में नीतियों को लागू करने के लिए कार्यकारी आदेशों, टैरिफ, आपातकालीन शक्तियों और नियामकीय बदलावों का बड़े पैमाने पर इस्तेमाल किया है। अब तक वह 292 कार्यकारी आदेश जारी कर चुके हैं।

यह संख्या 1981 के बाद किसी भी राष्ट्रपति के पूरे चार साल के कार्यकाल में जारी आदेशों से अधिक है। उनके पहले कार्यकाल में भी 220 कार्यकारी आदेश जारी हुए थे। रिपब्लिकन के पास नवंबर 2026 से जनवरी 2027 तक मौजूदा कांग्रेस के कार्यकाल का आखिरी सत्र होगा।

इसे 'लेम-डक' सत्र कहा जाता है। इस दौरान नई कांग्रेस के कार्यभार संभालने से पहले मौजूदा सदस्य काम करते हैं। एमके रिसर्च के मुताबिक, ऐसे सत्रों में कानून पारित होने का अनुपात 2003-05 के 16.

9 प्रतिशत से बढ़कर 2023-25 में 61. 3 प्रतिशत हो गया है। इसलिए ट्रंप प्रशासन के पास मौजूदा बहुमत का इस्तेमाल कर अपने एजेंडे से जुड़े विधेयक आगे बढ़ाने का अवसर रहेगा।

साफ है कि कांग्रेस का नियंत्रण बदलने से ट्रंप की राजनीतिक मुश्किलें बढ़ सकती हैं, लेकिन उनके हाथ से नीतियां लागू करने के सभी रास्ते तुरंत नहीं छिनेंगे। देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।

।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

खेल समाचार • Surat

राजस्थान: श्रीगंगानगर में रेल को बम से उड़ाने की साजिश नाकाम, पैसेंजर ट्रेन गुजरने के बाद ट्रैक पर धमाका

खेल समाचार • अखिल भारतीय

मध्य प्रदेश के हरदा में काले हिरण का शिकार, खेत में शव छोड़ भागे शिकारी

खेल समाचार • अखिल भारतीय

दवाओं की गुणवत्ता से समझौता नहीं: सरकार का सख्त आदेश, बिना एक्सपर्ट की मंजूरी के नहीं जारी होगा कोई बैच

खेल समाचार • Mumbai

एअर इंडिया का बड़ा फैसला, यूरोप-अमेरिका के लिए उड़ानें मुंबई से संचालित करने की योजना

खेल समाचार • अखिल भारतीय

सुप्रीम कोर्ट की बड़ी चेतावनी, कहा- आधिकारिक वेबसाइट की नकल करने वाली फर्जी साइट से रहें सावधान

खेल समाचार • अखिल भारतीय

मणिपुर यौन हिंसा मामले में पीड़िता की गवाही सुनिश्चित करे सीबीआई, सुप्रीम कोर्ट का निर्देश

खेल समाचार • अखिल भारतीय

तुर्किए में 9 नवंबर से COP-31 में विकसित देशों पर फंड का दबाव बनाएगा भारत, बिजली की हिस्सेदारी 35% करने पर चर्चा

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल