गुरुवार, 12 नवंबर 2026 05:13 AM IST
DARSH NEWS
🌤️ 16°C
खेल समाचार अखिल भारतीय 17,684 व्यूज

अमूल और मदर डेयरी का दूध दो से चार रुपये प्रति लीटर महंगा, आज से लागू होंगी नई दरें

DARSH NEWS डेस्क • 12 Nov 2026, 02:43 AM IST
अमूल और मदर डेयरी का दूध दो से चार रुपये प्रति लीटर महंगा, आज से लागू होंगी नई दरें

अमूल और मदर डेयरी का दूध दो से चार रुपये प्रति लीटर महंगा लागत बढ़ने को बताया जा रहा कारण, आज से लागू होंगी नई दरें टोंड मिल्क का दाम दो तो फुल क्रीम दूध चार रुपये बढ़ा इससे पहले मई में दूध की खुदरा कीमतों में की थी बढ़ोतरी इस साल चारे, पशु आहार की सामग्री में काफी बढ़ोतरी हुई ।

प्रमुख डेयरी कंपनियों अमूल और मदर डेयरी ने दूध के दाम में दो से चार रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है। यह बढ़ोतरी गुरुवार से लागू होगी। यह निर्णय किसानों से दूध खरीदने की लागत बढ़ने और ईंधन के खर्च में बढ़ोतरी के कारण किया गया है।

बुधवार को जारी एक बयान में, अमूल ब्रांड के तहत दूध बेचने वाले गुजरात कोऑपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन (जीसीएमएमएफ) ने कहा कि उसने गुरुवार से दूध की कीमतों में 2-4 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है। एनसीआर में सबसे बड़ी दूध आपूर्तिकर्ता मदर डेयरी ने भी दाम दो से चार रुपये प्रति लीटर बढ़ाए हैं, जो गुरुवार से लागू होंगे।

मदर डेयरी ने एक बयान में कहा कि इनपुट और परिचालन लागत में लगातार बढ़ोतरी के कारण दूध के दाम में यह बदलाव करना जरूरी हो गया। सहकारी संस्था जीसीएमएमएफ और मदर डेयरी ने इससे पूर्व इस साल मई में दूध की खुदरा कीमतों में बढ़ोतरी की थी। जीसीएमएमएफ ने पूरे भारत में बेचे जाने वाले ताजे पाउच दूध (विभिन्न प्रकार/पैक) के दामों में 4-5 प्रतिशत की बढ़ोतरी की है।

जीसीएमएमएफ ने बताया कि हमारे सबसे ज्यादा बिकने वाले 'अमूल ताजा' टोंड मिल्क के दाम में दो रुपये प्रति लीटर और 'अमूल गोल्ड' दूध की कीमत में चार रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है। एनसीआर में यह हैं बढ़े हुए दामएनसीआर में मदर डेयरी के टोंड दूध (पैकेट बंद नहीं) की कीमत 58 से बढ़कर 60 रुपये प्रति लीटर हो गई है।

फुल क्रीम दूध (पैकेट वाला) अब 72 रुपये के बजाय 76 रुपये प्रति लीटर मिलेगा। टोंड दूध (पैकेट वाला) के दाम 60 रुपये से बढ़कर 62 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं। डबल टोंड दूध की कीमत 54 रुपये से बढ़कर 56 रुपये प्रति लीटर हो गई है।

गाय के दूध की कीमत 62 रुपये से बढ़ाकर 65 रुपये प्रति लीटर कर दी गई है। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

खेल समाचार • अखिल भारतीय

'कालीघाट स्थित आवास के बाहर पुलिस कर रही रेकी', अभिषेक बनर्जी का सरकार पर बड़ा आरोप

खेल समाचार • अखिल भारतीय

'नेशनल हेराल्ड मामले में न राहुल को, न मुझे मिली एक भी पाई', अपनी किताब में सोनिया गांधी का बड़ा दावा

खेल समाचार • Ayodhya

राम मंदिर चढ़ावा चोरी: कांग्रेस ने वित्तीय रिकॉर्ड सार्वजनिक करने की मांग की

खेल समाचार • अखिल भारतीय

नदियों में मनमाने रेत खनन पर लगेगी लगाम, सुप्रीम कोर्ट की CEC समिति ने पेश की 3 साल की विस्तृत योजना

खेल समाचार • अखिल भारतीय

'यह उनकी कहानी है, आपका नजरिया नहीं'; सोनिया की आत्मकथा पर भाजपा की आलोचना पर बोले सैम पित्रोदा

खेल समाचार • अखिल भारतीय

नए शिखर पर पहुंचेगी CRPF की मारक क्षमता, बेड़े में शामिल होंगे आधुनिक 'कामिकाजे' ड्रोन

खेल समाचार • अखिल भारतीय

सार्वजनिक ईवी चार्जिंग स्टेशनों पर एक समान भुगतान व्यवस्था लागू करने की मांग, सुप्रीम कोर्ट में PIL दाखिल

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल