शुक्रवार, 06 नवंबर 2026 03:32 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 25°C
देश अखिल भारतीय 9,559 व्यूज

'जनभावना के आधार पर जमानत तय नहीं हो सकती', केरलम मिनी कूपर हादसे में आरोपियों को HC से राहत

DARSH NEWS डेस्क • 06 Nov 2026, 02:28 PM IST
'जनभावना के आधार पर जमानत तय नहीं हो सकती', केरलम मिनी कूपर हादसे में आरोपियों को HC से राहत

केरल हाई कोर्ट ने मिनी कूपर हादसे में जमानत दी। मुख्य आरोपी सुहैल सजीवन की रिहाई 10 दिन टली। कोर्ट ने कहा, फैसले कानून पर आधारित होते हैं।

डिजिटल डेस्क, तिरुवनंतपुरम। केरल हाई कोर्ट ने कोच्चि के पास पिछले महीने हुए हाई-प्रोफाइल 'मिनी कूपर' कार हादसे के मामले में तीन आरोपियों को जमानत दे दी है। इस हादसे में तीन युवाओं की मौत हो गई थी।

इसके साथ ही कोर्ट ने मुख्य आरोपी सुहैल सजीवन की रिहाई को 10 दिनों के लिए टालने का निर्देश दिया है। मामले को लेकर जनता की तीखी प्रतिक्रियाओं पर कोर्ट ने कहा कि फैसले जनमत के आधार पर नहीं, बल्कि कानून और तय प्रक्रियाओं के हिसाब से होते हैं। यह आदेश मामले के सभी आरोपियों की ओर से दायर की गई जमानत याचिकाओं पर आया है।

कोर्ट ने साफ किया कि अन्य आरोपियों को तुरंत जमानत दे दी जाएगी। हालांकि, 19 वर्षीय सुहैल सजीवन - जो इस मामले का मुख्य आरोपी है और जिस पर शराब के नशे में कार चलाने का आरोप है उसे 10 दिनों के बाद ही रिहा किया जाएगा। सुनवाई के दौरान,केरल हाई कोर्ट ने नेडुम्बसेरी 'मिनी कूपर' हादसे को दुर्भाग्यपूर्ण बताया।

कोर्ट ने पूछा कि क्या मामले से जुड़े सभी सबूत जुटा लिए गए हैं ? इस पर अभियोजन पक्ष ने कोर्ट को बताया कि सबूत अभी भी जुटाए जा रहे हैं और जांच दो सप्ताह के भीतर पूरी हो सकती है। 11 अक्टूबर की तड़के कोच्चि के पास नेदुम्बसेरी में एक तेज रफ्तार मिनी कूपर कार के स्कूटर से टकरा जाने के कारण दो महिलाओं और एक पुरुष की मौत हो गई।

इन तीनों की उम्र लगभग 21 साल थी। हादसे के बाद सुहेल द्वारा पुलिस के सामने कथित तौर पर की गई कुछ टिप्पणियों की खबरें सामने आने पर, यह मामला लोगों के बीच काफी चर्चा का विषय बन गया। रिपोर्ट्स , दुर्घटना के बाद उसने कथित तौर पर कहा था उसके पिता इस मामले को संभाल लेंगे।

उदयपुर में बनी दुनिया की सबसे छोटी दीवाली थाली, एक सेंटीमीटर से छोटी; जाने अन्य खासियत देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

देश • अखिल भारतीय

2013 तहलका दुष्कर्म केस: तरुण तेजपाल को नहीं मिली राहत, सुप्रीम कोर्ट ने सजा पर रोक लगाने से किया इनकार

देश • अखिल भारतीय

'जनभावना के आधार पर जमानत तय नहीं हो सकती', मिनी कूपर दुर्घटना मामले पर केरल अदालत की टिप्पणी

देश • अखिल भारतीय

असम के डिब्रूगढ़ में OIL के टैंक फार्म में आग लगने के बाद धमाका, एक की मौत और 6 लोग घायल

देश • अखिल भारतीय

सुप्रीम कोर्ट ने खत्म किया 60 साल पुराना बिजली विवाद, पंजाब और हरियाणा से हिमाचल को मिलेगी 11973 MU यूनिट

देश • अखिल भारतीय

असम के डिब्रूगढ़ में OIL के टैंक फार्म में आग लगने के बाद धमाका, पांच कर्मचारी घायल और एक लापता

देश • अखिल भारतीय

तमिलनाडु के ओल्ड महाबलीपुरम रोड पर पलटी वैन, 3 महिलाओं की मौत और 20 घायल

देश • Mumbai

सुनेत्रा से नाराजगी की खबरों के बीच प्रफुल्ल पटेल ने शरद पवार से अस्पताल में की मुलाकात, सियासी हलचल तेज

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल