शुक्रवार, 27 नवंबर 2026 03:37 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 21°C
बिजनेस अखिल भारतीय 1,758 व्यूज

Share Market में नवंबर में बड़ा खेल: FIIs की रिकॉर्ड खरीदारी, रिटेल निवेशकों ने बेचे ₹24,953 करोड़ के Stocks

DARSH NEWS डेस्क • 26 Nov 2026, 10:48 AM IST
Share Market में नवंबर में बड़ा खेल: FIIs की रिकॉर्ड खरीदारी, रिटेल निवेशकों ने बेचे ₹24,953 करोड़ के Stocks

Share Market: भारतीय शेयर बाजार में नवंबर के दौरान निवेश का पैटर्न तेजी से बदलता नजर आ रहा है। एक तरफ विदेशी संस्थागत निवेशक (FIIs) भारतीय शेयरों में रिकॉर्ड खरीदारी कर रहे हैं, तो दूसरी तरफ घरेलू निवेशक मुनाफावसूली में जुटे हैं। रिटेल निवेशकों ने नवंबर में अब तक 24,953 करोड़ रुपये के शेयर बेचे हैं।

अक्टूबर 2023 में नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) की ओर से यह आंकड़ा प्रकाशित करना शुरू किए जाने के बाद से किसी एक महीने में रिटेल निवेशकों की यह सबसे बड़ी नेट बिकवाली है। खास बात यह है कि यह लगातार दूसरा महीना है, जब रिटेल निवेशक शेयर बाजार में नेट सेलर बने हुए हैं।

इससे पहले अक्टूबर में भी उन्होंने 369 करोड़ रुपये से ज्यादा की नेट बिकवाली की थी। हालांकि, अक्टूबर में निवेश का एक दिलचस्प पहलू यह रहा कि रिटेल निवेशकों ने सेकेंडरी मार्केट में 13,558 करोड़ रुपये के शेयर बेचे, जबकि प्राइमरी मार्केट में करीब 13,189 करोड़ रुपये लगाए।

इसमें मुख्य रूप से जियो प्लेटफॉर्म्स के आईपीओ में किया गया निवेश शामिल था। नवंबर में सिर्फ रिटेल निवेशक ही नहीं, बल्कि म्यूचुअल फंड्स भी बिकवाली के रास्ते पर हैं। म्यूचुअल फंड्स ने इस महीने अब तक 34,929 करोड़ रुपये के शेयरों की नेट बिकवाली की है।

अगस्त 2022 के बाद यह पहली बार है, जब म्यूचुअल फंड्स किसी महीने में नेट सेलर बने हैं। बाजार के ऊंचे स्तरों के बीच म्यूचुअल फंड्स की यह बिकवाली मुनाफावसूली का संकेत दे रही है। पिछले कुछ समय में शेयर बाजार में आई तेजी से घरेलू संस्थागत निवेशकों के पोर्टफोलियो को अच्छा रिटर्न मिला है।

ऐसे में वे चुनिंदा शेयरों में अपनी हिस्सेदारी कम करके मुनाफा सुरक्षित कर रहे हैं। बीमा कंपनियां भी नवंबर में नेट सेलर रही हैं। यानी घरेलू निवेशकों की तीन प्रमुख श्रेणियां- रिटेल निवेशक, म्यूचुअल फंड्स और बीमा कंपनियां- इस समय शेयर बाजार में बिकवाली कर रही हैं।

इसके उलट विदेशी निवेशक लगातार खरीदारी बढ़ा रहे हैं। घरेलू निवेशकों की बिकवाली के बीच विदेशी पोर्टफोलियो निवेशक (FPIs/FIIs) भारतीय शेयर बाजार में रिकॉर्ड निवेश कर रहे हैं। 25 नवंबर तक नवंबर महीने में उनका इक्विटी इनफ्लो 14.

28 अरब डॉलर तक पहुंच गया था। यह भारतीय शेयर बाजार में किसी एक महीने के दौरान दर्ज किए गए सबसे बड़े विदेशी इक्विटी निवेश में शामिल है। 26 नवंबर को उपलब्ध प्रोविजनल एक्सचेंज आंकड़ों के मुताबिक, बुधवार को विदेशी निवेशकों ने भारतीय शेयरों में 4,479 करोड़ रुपये यानी करीब 485.

63 मिलियन डॉलर की खरीदारी की। रॉयटर्स , नवंबर में उनकी कुल इक्विटी खरीदारी बढ़कर 15. 16 अरब डॉलर तक पहुंच गई थी।

विदेशी निवेशकों की इस मजबूत खरीदारी का असर रुपये पर भी दिखाई दे रहा है। नवंबर में भारतीय रुपया करीब 2. 9 फीसदी मजबूत हुआ है।

विदेशी निवेश का बढ़ता प्रवाह रुपये को समर्थन देने वाले प्रमुख कारकों में से एक है। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

बिजनेस • अखिल भारतीय

30 नवंबर डेडलाइन: टैक्स प्रूफ जमा करने में देरी पड़ी भारी, तो कट सकती है आपकी सैलरी!

बिजनेस • अखिल भारतीय

RBI का बड़ा कदम: बैंकिंग सिस्टम में डाले ₹75,006 करोड़, क्या सस्ता होगा लोन?

बिजनेस • अखिल भारतीय

पेट्रोल-डीजल के दाम: 27 नवंबर को आपके शहर में क्या है नया रेट? चेक करें लिस्ट

बिजनेस • अखिल भारतीय

CBDT का नया आदेश: AY 2026-27 के लिए ट्रांसफर प्राइसिंग टॉलरेंस लिमिट तय, जानें क्या हैं नियम

बिजनेस • अखिल भारतीय

8th Pay Commission : पेंशनर्स ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, OPS बहाली से 20% अंतरिम राहत तक रखीं 11 बड़ी मांगें

बिजनेस • अखिल भारतीय

जियो का ₹50 वाला नाइट डेटा पैक लॉन्च, डेटा लिमिट में बड़ा बदलाव: क्या अब आपका प्लान है बेस्ट?

बिजनेस • अखिल भारतीय

Netflix Controversy: भारत में पाकिस्तानी कंटेंट Ban, YouTube पर अरबों Views!

बिजनेस • अखिल भारतीय

Mahanadi Coalfields IPO Listing: आज बाजार में होगी एंट्री, क्या ₹136 के ऊपर खुलेगा शेयर?

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल