बिसलेरी को बड़ी राहत मिली है क्योंकि उसके पानी के सैंपल, जो पहले असुरक्षित घोषित किए गए थे, अब नई जांच में खाद्य सुरक्षा मानकों के अनुरूप पाए गए हैं। नई जांच में बिसलेरी पानी के सैंपल निकले सुरक्षित। (फोटो-रॉयटर्स) बिसलेरी के पानी के सैंपल नई जांच में सुरक्षित घोषित।
पहले असुरक्षित माने गए सैंपल अब मानकों के अनुरूप पाए गए। FSSAI का अन्य खाद्य कंपनियों पर प्रवर्तन अभियान जारी। डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली।
बिसलेरी इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड को एक बड़ी राहत मिली है। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक बिसलेरी के पानी के जिन सैंपल को पहले असुरक्षित घोषित किया गया था, वे बाद की जांच में खाद्य सुरक्षा मानकों के पूरी तरह अनुरूप पाए गए हैं। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक बाद में की गई ताजा जांच में बिसलेरी के ये सैंपल अभी सुरक्षा नियमों के अनुरूप पाए गए हैं।
इस मामले पर बिसलेरी इंटरनेशनल की ओर से कहा गया है कि पीने के पानी की सुरक्षा कंपनी की सर्वोच्च प्राथमिकता है और वह उचित प्रक्रिया के तहत मामले को सुलझाने के लिए नियामक (रेगुलेटर) के साथ पूरा सहयोग करेगी। इससे पहले भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने बिसलेरी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मंजूरी दी थी।
शुरुआती जांच में कंपनी के पैक्ड ड्रिंकिंग वॉटर के एक सैंपल में 'ब्रोमेट' की मात्रा तय सीमा से अधिक पाई गई थी। बिसलेरी ने इन नतीजों को चुनौती देते हुए अपील दायर की थी, जिसके बाद सैंपल को रेफरल फूड लैब भेजा गया। उस समय रेगुलेटर ने बताया था कि रेफरल लैब ने भी सैंपल में 'पॉलीसाइक्लिक एरोमैटिक हाइड्रोकार्बन' (PAHs) पाए जाने के बाद इसे असुरक्षित करार दिया था और प्रभावित बैच को बाजार से वापस मंगाने (रिकॉल करने) का आदेश दिया था।
बिसलेरी को भले ही इस मामले में राहत मिल गई है लेकिन खाद्य सुरक्षा नियमों के उल्लंघन को लेकर FSSAI का प्रवर्तन अभियान अभी भी जारी है। FSSAI ने वसंत मसाला प्राइवेट लिमिटेड, टिट-बिट फूड्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, मीमांसा इंडस्ट्रीज और आशा कन्फेक्शनरी के खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की मंजूरी दी थी।
।
पाठक प्रतिक्रियाएं