सोमवार, 23 नवंबर 2026 12:17 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 22°C
देश अखिल भारतीय 15,727 व्यूज

बिसलेरी सैंपल विवाद के बाद एक्शन में सरकार, देशभर में सभी बोतलबंद पानी ब्रांड्स के सैंपल की होगी जांच

DARSH NEWS डेस्क • 23 Nov 2026, 11:07 AM IST
बिसलेरी सैंपल विवाद के बाद एक्शन में सरकार, देशभर में सभी बोतलबंद पानी ब्रांड्स के सैंपल की होगी जांच

बिसलेरी को बड़ी राहत मिली है क्योंकि उसके पानी के सैंपल, जो पहले असुरक्षित घोषित किए गए थे, अब नई जांच में खाद्य सुरक्षा मानकों के अनुरूप पाए गए हैं। देशभर में सभी बोतल बंद पानी के सैंपल की होगी जांच (खबर की प्रस्तुतीकरण के लिए यह तस्वीर AI से बनाई गई है। ) बिसलेरी के पानी के सैंपल नई जांच में सुरक्षित घोषित।

पहले असुरक्षित माने गए सैंपल अब मानकों के अनुरूप पाए गए। FSSAI का अन्य खाद्य कंपनियों पर प्रवर्तन अभियान जारी। डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली।

बिसलेरी इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड को एक बड़ी राहत मिली है। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक बिसलेरी के पानी के जिन सैंपल को पहले असुरक्षित घोषित किया गया था, वे बाद की जांच में खाद्य सुरक्षा मानकों के पूरी तरह अनुरूप पाए गए हैं। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक बाद में की गई ताजा जांच में बिसलेरी के ये सैंपल अभी सुरक्षा नियमों के अनुरूप पाए गए हैं।

इस मामले पर बिसलेरी इंटरनेशनल की ओर से कहा गया है कि पीने के पानी की सुरक्षा कंपनी की सर्वोच्च प्राथमिकता है और वह उचित प्रक्रिया के तहत मामले को सुलझाने के लिए नियामक (रेगुलेटर) के साथ पूरा सहयोग करेगी। बिसलेरी ने इस पूरे मामले पर अपना तर्क देते हुए कहा कि यह मामला सितंबर 2025 में गोवा स्थित यूनिट में तैयार किए गए एक बैच से जुड़ा है।

कंपनी , FSSAI द्वारा लिए गए छह नमूनों में से पांच तो तय मानकों पर खरें उतरे, लेकिन छठे नमूने में ब्रोमेट का स्तर निर्धारित सीमा से ज्यादा पाया गया। कंपनी ने इन नतीजों के खिलाफ अपील की, जिसके बाद नमूने को रेफरल लैब में जांच के लिए भेजा गया। बिसलेरी ने बताया कि उस लैब की जांच में ब्रोमेट का स्तर तय सीमा के अंदर मिला, लेकिन वहां पॉलीसाइक्लिक एरोमैटिक हाइड्रोकार्बन (PAHs) की मौजूदगी का पता चला।

बिसलेरी का कहना है कि FSSAI से मान्यता प्राप्त एक अन्य लैब में उसी नमूने की स्वतंत्र जांच कराने पर भी ब्रोमेट का स्तर तय सीमा के भीतर ही पाया गया। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

देश • अखिल भारतीय

तमिलनाडु के विल्लुपुरम में तेज रफ्तार बस ने लॉरी और वैन को मारी टक्कर, ड्राइवर समेत 2 की मौत; 13 घायल

देश • अखिल भारतीय

Bisleri सैंपल विवाद के बाद एक्शन में सरकार, देशभर में सभी बोतलबंद ब्रांड्स के पानी की होगी जांच

देश • अखिल भारतीय

भारत दौरे पर नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह, PM मोदी ने राष्ट्रपति भवन में किया औपचारिक स्वागत

देश • अखिल भारतीय

बिसलेरी के पानी का सैंपल दूसरी जांच में पास, शुरुआती टेस्ट में बताए गए थे असुरक्षित; रिपोर्ट में खुलासा

देश • अखिल भारतीय

बिसलेरी के पानी का सैंपल फेल, FSSAI ने 5 कंपनियों पर मुकदमा चलाने की दी मंजूरी; 2 के लाइसेंस रद

देश • अखिल भारतीय

'26/11 जैसा हमला करेंगे', आतंकी लतीफ भट की मौत का बदला लेने के लिए किसने भेजा ईमेल? हाई अलर्ट पर हैदराबाद

देश • अखिल भारतीय

तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली में पेड़ से टकराई कार, 8 लोगों की मौत; दो घायल

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल