मंगलवार, 24 नवंबर 2026 02:17 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 22°C
क्राइम अखिल भारतीय 18,877 व्यूज

हत्या के आरोपी को कजाकिस्तान से भारत लाने में मिली सफलता, सीबीआई को बड़ी कामयाबी

DARSH NEWS डेस्क • 24 Nov 2026, 01:58 AM IST
हत्या के आरोपी को कजाकिस्तान से भारत लाने में मिली सफलता, सीबीआई को बड़ी कामयाबी

सीबीआई ने कजाकिस्तान से हरियाणा पुलिस को वांछित हत्या के आरोपी आशीष कुमार को वापस लाने में सफलता पाई है। उसे इंटरपोल रेड नोटिस के बाद अल्माटी हवाई अड्डे पर पकड़ा गया। डिजिटल डेल्क, नई दिल्ली।

सीबीआई ने कजाकिस्तान से एक ऐसे हत्या के आरोपित को वापस लाने में सफलता पाई है, जिसकी हरियाणा पुलिस को तलाश थी। एक अधिकारी ने बताया कि 2025 के एक हत्या के मामले में वांछित आशीष कुमार को, उसके खिलाफ जारी इंटरपोल रेड नोटिस के बाद कजाकिस्तान के अल्माटी हवाई अड्डे पर देखा गया और उसे भारत वापस लाया गया।

हरियाणा पुलिस ने सोमवार को उसे दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर गिरफ्तार कर लिया। सीबीआई के एक प्रवक्ता ने कहा, "यह व्यक्ति हरियाणा पुलिस द्वारा दर्ज हत्या के एक मामले में वांछित था। यह घटना नवंबर 2025 में हुई थी, जब एक शादी समारोह के दौरान एक शख्स और आरोपित के बीच विवाद हो गया था।

इसके बाद, जब वह कार्यक्रम स्थल से लौट रहा था, तब आरोपित ने अपने साथियों के साथ मिलकर रास्ते में उसकी गाड़ी को जानबूझकर रोका और उस पर बेरहमी से हमला किया। हमले में पीड़ित को जानलेवा चोटें आईं, जिसकी वजह से उसकी मौत हो गई। "(समाचार एजेंसी के इनपुट के साथ) देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें।

Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

क्राइम • अखिल भारतीय

'हत्या करवाने के लिए जानबूझकर हटाई गई थी राजीव की सुरक्षा', राहुल-प्रियंका से बातचीत में भावुक हुईं सोनिया गांधी

क्राइम • अखिल भारतीय

‘मैं राजम्मा का पति हूं’, बहरूपिये के एक झूठ ने खोला कर्नाटक की महिला के कत्ल का राज, 6 साल बाद कातिल को उम्रकैद

क्राइम • अखिल भारतीय

केपीएससी भर्ती घोटाला: करोड़ों रुपये लेकर बेचे गए थे पेपर और आंसर-की, ईडी की चार्जशीट में खुलासा

क्राइम • अखिल भारतीय

एंटी-ड्रोन गन बेचने पर इंडियामार्ट पर एक्शन, एयरवन रोबोटिक्स पर 10 लाख का जुर्माना

क्राइम • Indore

इंदौर दोहरा हत्याकांड: पिता-बहन की हत्या, फ्लाइट से दिल्ली भागा आरोपित

क्राइम • अखिल भारतीय

तमिलनाडु डबल मर्डर: स्कूल रीयूनियन से शुरू हुआ प्यार, जलन में पूर्व स्कूली साथी ने की दो लोगों की हत्या

क्राइम • अखिल भारतीय

राजस्थान में रेलवे ट्रैक पर हुए धमाके के मामले में बड़ी कार्रवाई, तीसरा आरोपित गिरफ्तार

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल