मंगलवार, 24 नवंबर 2026 02:09 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 22°C
क्राइम अखिल भारतीय 16,037 व्यूज

'हत्या करवाने के लिए जानबूझकर हटाई गई थी राजीव की सुरक्षा', राहुल-प्रियंका से बातचीत में भावुक हुईं सोनिया गांधी

DARSH NEWS डेस्क • 24 Nov 2026, 11:21 AM IST
'हत्या करवाने के लिए जानबूझकर हटाई गई थी राजीव की सुरक्षा', राहुल-प्रियंका से बातचीत में भावुक हुईं सोनिया गांधी

सोनिया गांधी ने अपनी किताब 'बिलॉन्गिंग' पर राहुल और प्रियंका से बातचीत में आरोप लगाया कि राजीव गांधी की सुरक्षा जानबूझकर हटाई गई थी ताकि उनकी हत्या की जा सके। राहुल-प्रियंका से अपनी किताब के बारे में बात करते हुए सोनिया गांधी ने गंभीर आरोप लगाए। (फोटो- स्क्रीनग्रैब,सोशल साइट X/@RahulGandhi) सोनिया गांधी ने राजीव की सुरक्षा हटाने पर गंभीर आरोप लगाए।

कहा, सुरक्षा जानबूझकर हटाई गई थी ताकि उनकी हत्या हो। राहुल गांधी ने भी पिता की सुरक्षा हटाने में मकसद बताया। डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली।

कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की सुरक्षा हटाए जाने को लेकर एक बार फिर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि यह जानबूझकर किया गया था, ताकि उनकी हत्या की जा सके। अपनी किताब 'बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव' के बारे में अपने बच्चों, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के साथ बातचीत के दौरान उन्होंने उन आशंकाओं को याद किया जो उन्होंने राजीव गांधी की सुरक्षा को लेकर जताई थीं, और उन घटनाओं का जिक्र किया जिन्होंने उनकी चिंताओं को और गहरा कर दिया था।

सोशल साइट X पर पोस्ट करते हुए सोनिया गांधी ने एक वीडियो में बतया कि उन्होंने अपनी यादों के आधार पर यह किताब लिखी है, जबकि राहुल और प्रियंका ने भी अपनी यादें इसमें जोड़ीं, जिससे इन कहानियों में 'एक नई जान' आ गई। उन्होंने अपने बच्चों को अपनी खुशी और ताकत का सबसे बड़ा स्त्रोत बताया, और साथ ही मजाक में यह भी कहा कि कि ये दोनों ही लोग उनके धैर्य की सबसे ज्यादा परीक्षा लेते हैं।

बातचीत के दौरान सोनिया गांधी ने विपक्ष के नेता के रूप में राजीव गांधी के दौरों का याद किया, जब वे एक खुली जीप में यात्रा करते थे और उन्हें पत्थरबाजी और विरोध प्रदर्शनों का सामना करना पड़ता था। उन्होंने कहा,'यह बहुत ही भयानक दौरा था। ' उन्होंने सुरक्षा इंतजामों को लेकर अपनी चिंताओं को याद किया, खासकर उन राज्यों के दौरों के दौरान जहां विपक्षी दलों की सरकारें थीं।

उन्होंने आरोप लगाया कि जो लोग उनकी सुरक्षा के लिए जिम्मेदार थे, उन्होंने उनकी सुरक्षा पर पर्याप्त ध्यान नहीं दिया। सोनिया ने कहा कि बिहार का दौरा उनकी चिंताओं को बढ़ाने वाली आखिरी घटना थी, हालांकि उन्होंने इस मुद्दे को पहले भी उठाया था। इसके बाद उन्होंने राजीव गांधी की सुरक्षा हटाए जाने को लेकर एक गंभीर आरोप लगाया।

।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

क्राइम • अखिल भारतीय

हत्या के आरोपी को कजाकिस्तान से भारत लाने में मिली सफलता, सीबीआई को बड़ी कामयाबी

क्राइम • अखिल भारतीय

‘मैं राजम्मा का पति हूं’, बहरूपिये के एक झूठ ने खोला कर्नाटक की महिला के कत्ल का राज, 6 साल बाद कातिल को उम्रकैद

क्राइम • अखिल भारतीय

केपीएससी भर्ती घोटाला: करोड़ों रुपये लेकर बेचे गए थे पेपर और आंसर-की, ईडी की चार्जशीट में खुलासा

क्राइम • अखिल भारतीय

एंटी-ड्रोन गन बेचने पर इंडियामार्ट पर एक्शन, एयरवन रोबोटिक्स पर 10 लाख का जुर्माना

क्राइम • Indore

इंदौर दोहरा हत्याकांड: पिता-बहन की हत्या, फ्लाइट से दिल्ली भागा आरोपित

क्राइम • अखिल भारतीय

तमिलनाडु डबल मर्डर: स्कूल रीयूनियन से शुरू हुआ प्यार, जलन में पूर्व स्कूली साथी ने की दो लोगों की हत्या

क्राइम • अखिल भारतीय

राजस्थान में रेलवे ट्रैक पर हुए धमाके के मामले में बड़ी कार्रवाई, तीसरा आरोपित गिरफ्तार

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल