बुधवार, 18 नवंबर 2026 02:11 AM IST
DARSH NEWS
🌤️ 14°C
विचार अखिल भारतीय 4,335 व्यूज

जागरण संपादकीय: भारत और आसियान

DARSH NEWS डेस्क • 17 Nov 2026, 11:31 PM IST
जागरण संपादकीय: भारत और आसियान

आसियान के बीच भारत इसलिए आसानी से अपना प्रभाव छोड़ सकता है, क्योंकि इस संगठन के सभी देशों में भारतीय संस्कृति का अच्छा-खासा प्रभाव है। इस सांस्कृतिक जुड़ाव का भी लाभ उठाया जाना चाहिए। आसियान के साथ आर्थिक-व्यापारिक सहयोग बढ़ाना भारत के लिए महत्वपूर्ण।

चीन के आर्थिक दबदबे का मिलकर मुकाबला करने की आवश्यकता। एक्ट ईस्ट पॉलिसी को और अधिक प्रभावी बनाने पर जोर। भारत दक्षिण पूर्व एशियाई देशों के संगठन आसियान का सदस्य न होते हुए भी जिस तरह उसके सम्मेलनों में भागीदारी करता है और इस संगठन के देश इसे महत्ता प्रदान करते हैं, उससे भारत के बढ़ते कद का ही पता चलता है।

चूंकि आसियान दक्षिण पूर्व के 11 एशियाई देशों का समूह है और भारत दक्षिण एशिया में स्थित है, इसलिए वह उसका सदस्य तो नहीं बन सकता, लेकिन इस संगठन के साथ अपने आर्थिक-व्यापारिक सहयोग को बढ़ाकर व्यापक लाभ अवश्य उठा सकता है और वह उसे उठाना ही चाहिए। आसियान के संवाद भागीदार और रणनीतिक साझीदार के रूप में भारत को इस संगठन के साथ अपने संबंध और अधिक प्रगाढ़ करने को इसलिए प्राथमिकता देनी चाहिए, ताकि सभी सदस्य देश भारत के लिए एक बड़ा बाजार बन सकें।

यह सही है कि भारत ने दक्षिण पूर्वी एशियाई देशों के साथ अपने संबंध बढ़ाने के लिए एक्ट ईस्ट पालिसी बना रखी है और इसके चलते इन देशों के साथ उसका व्यापार भी बढ़ा है, लेकिन इसकी अनदेखी भी नहीं की जा सकती कि भारत इन देशों को निर्यात कम करता है और आयात अधिक। चूंकि आसियान देश चीन के आर्थिक-व्यापारिक दबदबे के साथ उसकी अतिक्रमणकारी नीतियों से भी त्रस्त हैं, इसलिए भारत को इन देशों के साथ सहयोग बढ़ाने पर विशेष बल देना चाहिए।

भारत को उन कारणों का निवारण भी करना होगा, जिनके चलते उसने खुद को आसियान के नेतृत्व वाले मुक्त व्यापार समझौते से बाहर रखा था। इसका एक बड़ा कारण यह आशंका थी कि इस समझौते में शामिल होने से भारत में चीनी सामग्री का आयात बढ़ जाएगा, लेकिन ऐसा तो अब भी हो रहा है। चीन के साथ भारत का व्यापार घाटा कम होने का नाम नहीं ले रहा है।

स्पष्ट है कि भारत को आसियान देशों के साथ मिलकर चीन के आर्थिक दबदबे का मुकाबला करने के लिए कमर कसनी ही होगी। इसमें भारतीय उद्यमियों को भी अपनी भूमिका निभानी होगी। भारत सरकार के नीति-नियंता और भारतीय उद्यमी इसकी अनदेखी नहीं कर सकते कि आसियान देश कई क्षेत्रों में कहीं आगे निकल गए हैं।

इसके चलते इन देशों के औसत लोगों का जीवन स्तर भी सुधरा है। चूंकि ये देश एक सशक्त आर्थिक समूह बन गए हैं, इसलिए विश्व के प्रमुख देश आसियान के मंच को अपने लिए एक अवसर के रूप में देख रहे हैं। आज जब भारत एक बड़ी शक्ति के रूप में उभर रहा है और वह अपनी संतुलनकारी नीति के चलते तमाम अंतरराष्ट्रीय संगठनों में शामिल है, तब उसे आसियान जैसे उन समूहों को कहीं अधिक महत्व देना होगा, जो उसके लिए अधिक फलदायी हो सकते हैं।

आसियान के बीच भारत इसलिए आसानी से अपना प्रभाव छोड़ सकता है, क्योंकि इस संगठन के सभी देशों में भारतीय संस्कृति का अच्छा-खासा प्रभाव है। इस सांस्कृतिक जुड़ाव का भी लाभ उठाया जाना चाहिए। संपादकीय आलेखapnibaatTue, 17 Nov 2026 11:41 PM (IST)विचार: प्रत्याशी थोपने की पुष्ट होती परंपरा।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल