गुरुवार, 12 नवंबर 2026 07:08 AM IST
DARSH NEWS
🌤️ 16°C
खेल समाचार अखिल भारतीय 3,174 व्यूज

'नोटिस बोर्ड हटाने के निर्देश का मतलब निषेधाज्ञा खत्म करना नहीं', सुप्रीम कोर्ट का बड़ा स्पष्टीकरण

DARSH NEWS डेस्क • 12 Nov 2026, 05:41 AM IST
'नोटिस बोर्ड हटाने के निर्देश का मतलब निषेधाज्ञा खत्म करना नहीं', सुप्रीम कोर्ट का बड़ा स्पष्टीकरण

सुप्रीम कोर्ट ने निषेधाज्ञा का नोटिस हटाने के 11 अक्टूबर के निर्देश पर दिया स्पष्टीकरण कहा, अदालत में लोगों के बिना रुकावट आने-जाने के लिए जारी किया था निर्देश जरूरत पड़ने पर प्रशासन कुछ शर्तों के साथ फिर जारी कर सकता है ऐसा नोटिस । सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि शीर्ष अदालत एवं उसके आसपास भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) के तहत निषेधाज्ञा संबंधी नोटिस बोर्ड हटाने के 11 अक्टूबर के उसके निर्देश का उद्देश्य केवल यह सुनिश्चित करना था कि अदालत में लोगों का आना-जाना बिना किसी रुकावट के हो सके।

बीएनएसएस, 2023 की धारा-163 उपद्रव या संभावित खतरे के तत्काल मामलों में आदेश जारी करने की शक्ति से संबंधित है। प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत, जस्टिस जोयमाल्या बागची और जस्टिस वी. मोहना की खंडपीठ ने तीन नवंबर को अपने आदेश में कहा कि 11 अक्टूबर के निर्देश से बीएनएसएस की धारा-163 के तहत जारी किसी भी निषेधाज्ञा पर न तो रोक लगी, न ही उसे स्थगित किया गया और न ही किसी अन्य तरीके से उसे कमजोर किया गया है।

पीठ ने स्पष्ट किया कि यदि भविष्य में जरूरत पड़ी, तो प्रशासन कुछ शर्तों के साथ ऐसा नोटिस फिर जारी कर सकता है। अदालत ने कहा कि 11 अक्टूबर के निर्देश का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना था कि न्याय तक पहुंच में कोई बाधा न आए और किसी भी वकील, मुवक्किल, या पेशेवर सलाह के लिए वकील के पास जाने वाले व्यक्ति को रोका या हतोत्साहित न किया जाए।

पीठ ने तीन नवंबर को कई याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए नया आदेश पारित किया। इन याचिकाओं में 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर प्रस्तावित विरोध-प्रदर्शन से जुड़े कई मुद्दे शामिल थे, जैसे- लोगों को बड़ी संख्या में हिरासत में लेना, विरोध-प्रदर्शनों पर पाबंदी, मेट्रो स्टेशनों को बंद करना और इंटरनेट सेवा निलंबित करना।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

खेल समाचार • अखिल भारतीय

अमूल और मदर डेयरी का दूध दो से चार रुपये प्रति लीटर महंगा, आज से लागू नई दरें

खेल समाचार • अखिल भारतीय

अमूल और मदर डेयरी का दूध दो से चार रुपये प्रति लीटर महंगा, आज से लागू होंगी नई दरें

खेल समाचार • अखिल भारतीय

'कालीघाट स्थित आवास के बाहर पुलिस कर रही रेकी', अभिषेक बनर्जी का सरकार पर बड़ा आरोप

खेल समाचार • अखिल भारतीय

'नेशनल हेराल्ड मामले में न राहुल को, न मुझे मिली एक भी पाई', अपनी किताब में सोनिया गांधी का बड़ा दावा

खेल समाचार • Ayodhya

राम मंदिर चढ़ावा चोरी: कांग्रेस ने वित्तीय रिकॉर्ड सार्वजनिक करने की मांग की

खेल समाचार • अखिल भारतीय

नदियों में मनमाने रेत खनन पर लगेगी लगाम, सुप्रीम कोर्ट की CEC समिति ने पेश की 3 साल की विस्तृत योजना

खेल समाचार • अखिल भारतीय

'यह उनकी कहानी है, आपका नजरिया नहीं'; सोनिया की आत्मकथा पर भाजपा की आलोचना पर बोले सैम पित्रोदा

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल