सोमवार, 23 नवंबर 2026 01:19 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 22°C
टेक्नोलॉजी अखिल भारतीय 1,606 व्यूज

Flipkart ब्लैक फ्राइडे सेल में 65 इंच स्क्रीन वाले Smart TV पर डिस्काउंट, लिस्ट में Sony-Samsung के मॉडल भी

DARSH NEWS डेस्क • 23 Nov 2026, 12:00 PM IST
Flipkart ब्लैक फ्राइडे सेल में 65 इंच स्क्रीन वाले Smart TV पर डिस्काउंट, लिस्ट में Sony-Samsung के मॉडल भी

Flipkart ब्लैक फ्राइडे सेल में 65 इंच के स्मार्ट टीवी पर शानदार डिस्काउंट मिल रहा है, जिसमें Sony और Samsung जैसे बड़े ब्रांड भी शामिल हैं। ग्राहक विभिन्न बैंक ऑफर्स और एक्सचेंज डील्स के साथ इन टीवी को कम कीमत में खरीद सकते हैं। Flipkart ब्लैक फ्राइडे सेल में 65 इंच स्क्रीन वाले Smart TV पर डिस्काउंट, लिस्ट में Sony-Samsung के मॉडल भी जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली।

क्या आप भी काफी वक्त से अपने घर के लिए बड़ी स्क्रीन वाला Smart TV खरीदने की सोच रहे हैं? अगर हां, तो आपके पास इस वक्त अच्छा मौका है। दरअसल इन दिनों Flipkart Black Friday Sale चल रही है जिसमें 65 इंच स्क्रीन वाले Smart TV पर शानदार डिस्काउंट देखने को मिल रहा है।

खास बात है कि इस सेल में Sony और Samsung जैसे बड़े ब्रांड के मॉडल भी शामिल हैं। ऐसे में अगर आप भी बड़ी स्क्रीन पर फिल्में और वेब सीरीज के साथ-साथ नई वाली GTA 6 अपने PS5 को TV से जोड़कर एन्जॉय करना चाहते हैं, तो इन टीवी पर मिल रहे ऑफर्स एक बार जरूर चेक कर लें। लिस्ट की पहली डील की बात करें तो ये Samsung के 65 इंच Crystal 4K Vision AI Smart TV पर मिल रही है।

ये टीवी सेल में Flipkart पर 79,900 रुपये के बजाय सिर्फ 61,990 रुपये में मिल रहा है। इस पर 22% की छूट मिल रही है। जबकि Flipkart Axis और SBI क्रेडिट कार्ड से तो टीवी पर 9,750 रुपये तक, ICICI क्रेडिट कार्ड से 9,000 रुपये और चुनिंदा बैंक ऑफर्स से 7,000 रुपये तक की छूट मिल रही है।

इतना ही नहीं पुराने टीवी को एक्सचेंज करने पर 9,200 रुपये तक की छूट भी मिल रही है। सभी ऑफर्स के बाद इसकी कीमत 52,240 रुपये तक हो सकती है। जबकि एक्सचेंज ऑफर टीवी की फाइनल कीमत को और कम कर देगा।

लिस्ट का दूसरा टीवी TCL का 65 इंच QLED Smart TV है जो सबसे ज्यादा 46% की छूट पर मिल रहा है। इसकी कीमत 1,14,990 रुपये से घटकर 61,990 रुपये हो गई है। Flipkart Axis और SBI क्रेडिट कार्ड से तो टीवी पर 19,250 रुपये तक, ICICI कार्ड पर 19,000 रुपये और मल्टीबैंक ऑफर में 17,000 रुपये तक की छूट मिल रही है।

ऑफर्स के बाद इसकी शुरुआती कीमत 42,740 रुपये तक हो जाएगी। इस लिस्ट का अगला टीवी Xiaomi X Series का 65 इंच 4K Smart TV है जो 74,999 रुपये के बजाय 41,999 रुपये में मिल रहा है। इस पर 44% की छूट मिल रही है।

जबकि Flipkart Axis और SBI क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर 4,000 रुपये, ICICI कार्ड पर 3,500 रुपये और IndusInd कार्ड पर 3,250 रुपये तक की छूट मिल रही है। ऑफर्स के बाद टीवी की शुरुआती कीमत 37,999 रुपये बताई गई है। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

6500mAh बैटरी वाला Vivo का सस्ता 5G स्मार्टफोन, 50MP कैमरा और 120Hz डिस्प्ले से होगा लैस

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

Samsung के 50MP कैमरा वाले 5G फोन पर डिस्काउंट, 6.7 इंच सुपर AMOLED डिस्प्ले और Exynos प्रोसेसर

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

7000 mAh बैटरी वाला Motorola का नया 5G फोन कल होगा लॉन्च, स्नैपड्रैगन प्रोसेसर और 50MP कैमरा भी

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

पेंशनर्स के लिए बड़ी राहत: एक सेल्फी से बनेगा लाइफ सर्टिफिकेट, जानिए नियम

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

OnePlus के 8000 mAh बैटरी वाले 5G फोन पर डिस्काउंट, 120Hz डिस्प्ले और मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी भी

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

पेंशनर्स के लिए बड़ी राहत: एक सेल्फी से बनेगा लाइफ सर्टिफिकेट, यहां जानें पूरा नियम

टेक्नोलॉजी • अखिल भारतीय

10,000 mAh बैटरी वाला नया 5G फोन, 165Hz AMOLED डिस्प्ले और स्नैपड्रैगन प्रोसेसर

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल