गुरुवार, 05 नवंबर 2026 11:43 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 18°C
देश अखिल भारतीय 13,683 व्यूज

ड्रोन और AI बताएंगे भारतीय सड़कों पर ट्रैफिक का हाल, जाम की हर उलझन सुलझाएगा IIT गुवाहाटी का यह मॉडल

DARSH NEWS डेस्क • 05 Nov 2026, 10:33 PM IST
ड्रोन और AI बताएंगे भारतीय सड़कों पर ट्रैफिक का हाल, जाम की हर उलझन सुलझाएगा IIT गुवाहाटी का यह मॉडल

आईआईटी गुवाहाटी के शोधकर्ताओं ने ड्रोन और AI का उपयोग कर भारतीय सड़कों पर ट्रैफिक प्रबंधन के लिए एक नया मॉडल विकसित किया है। ड्रोन और AI से भारतीय सड़कों पर ट्रैफिक का सटीक विश्लेषण जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय सड़कों पर ट्रैफिक का हाल अब ड्रोन और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) बताएंगे।

सड़कों पर ट्रैफिक जाम क्यों लगता है, गाड़ियां किस रफ्तार से चलती हैं और किस स्थिति में सड़क पर वाहनों की भीड़ बढ़ने लगती है जैसे इन सवालों का जवाब अब ड्रोन और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) की मदद से मिल सकेगा। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी), गुवाहाटी के शोधकर्ताओं ने दिल्ली के पास एक राजमार्ग से ड्रोन के जरिये जुटाए गए हाई-रिजोल्यूशन यातायात डाटा का उपयोग कर खास मॉडल विकसित किया है, जिससे भारतीय सड़कों के ट्रैफिक मैनेजमेंट को बेहतर बनाने और जाम की समस्या कम करने में मदद मिल सकती है।

यह शोध प्रतिष्ठित इंटरनेशनल जर्नल आफ इंटेलिजेंट ट्रांसपोर्टेशन सिस्टम्स रिसर्च में प्रकाशित हुआ है। सिविल इंजीनियरिंग विभाग के प्रोफेसर अखिलेश के मौर्य , अध्ययन में शोधकर्ताओं ने दिल्ली के एक राजमार्ग पर ड्रोन की मदद से ट्रैफिक का डाटा जुटाया। इस दौरान 36 हजार से अधिक वाहनों और उनकी करीब 90 लाख लोकेशन को रिकॉर्ड किया गया।

डाटा के जरिये शोधकर्ताओं ने समझने की कोशिश की कि सड़क पर वाहनों की संख्या बढ़ने के साथ उनकी रफ्तार कैसे बदलती है। इस जानकारी के आधार पर आइआइटी गुवाहाटी की टीम ने यातायात का पूर्वानुमान लगाने के लिए छह गणितीय मॉडल और दो मशीन लर्निंग मॉडल विकसित किए। यातायात के कई मौजूदा मॉडल ऐसी सड़क परिस्थितियों पर आधारित हैं, जहां यातायात अपेक्षाकृत सुव्यवस्थित होता है, जबकि भारत की सड़कों पर ट्रैफिक दूसरे कई देशों से अलग होता है।

यहां एक ही सड़क पर बाइक, स्कूटर, आटो, कार, बस, ट्रक और पैदल चलने वाले लोग एक साथ नजर आते हैं। ऐसे में वाहनों की रफ्तार और उनके बीच की दूरी लगातार बदलती रहती है। विदेश में विकसित कई पुराने ट्रैफिक मॉडल इस तरह की परिस्थितियों का सही अनुमान नहीं लगा पाते।

इसी समस्या के मद्देनजर आईआईटी गुवाहाटी की टीम ने भारतीय सड़कों के वास्तविक हालात के आधार पर नए मॉडल विकसित किए हैं। शोधकर्ताओं ने दिल्ली के बाहरी इलाके में स्थित आठ-लेन वाले राजमार्ग पर दिन के समय ट्रैफिक का वीडियो फुटेज इकट्ठा करने के लिए ड्रोन का इस्तेमाल किया।

टीम ने इस डाटा का उपयोग किया। इस डाटा के आधार पर शोधकर्ताओं ने पाया कि जब सड़क खाली होती है तो वाहन एक-दूसरे से ज्यादा दूरी बनाकर चलते हैं। वाहनों की संख्या बढ़ने पर उनके बीच की दूरी कम हो जाती है और वे एक-दूसरे के करीब चलने लगते हैं।

जब सड़क पर भारी भीड़ होती है तो जाम जैसी स्थिति बनने लगती है और वाहनों की चाल में काफी बदलाव आता है। शोध में एक अहम बात सामने आई। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

देश • अखिल भारतीय

UGC रेगुलेशन क्या है? सुप्रीम कोर्ट की रोक के बाद एक्शन में सरकार, गठित होगी नई कमेटी

देश • अखिल भारतीय

भारत की ऐतिहासिक उपलब्धि, यूनेस्को 'मेमोरी ऑफ द वर्ल्ड' रजिस्टर में शामिल हुए महाभारत, अर्थशास्त्र और राजतरंगिणी

देश • अखिल भारतीय

अग्निवीरों को छह साल बाद नियमित कैडर में मिलेगी जगह, रक्षा मंत्रालय का बड़ा फैसला

देश • अखिल भारतीय

मैन्यूफैक्चरिंग सेक्टर में बड़ा उछाल, 4 सालों में नौकरियों में 30 प्रतिशत का इजाफा; यूपी-हरियाणा समेत इन 5 राज्यों की बड़ी भूमिका

देश • अखिल भारतीय

सुप्रीम कोर्ट का कड़ा रुख: आवासीय इमारतों में दिव्यांगों की सुगमता पर केंद्र से मांगा जवाब

देश • अखिल भारतीय

26 शहरों में 1200 किमी फैला मेट्रो नेटवर्क, पीएम मोदी बोले- इसका असर आंकड़ों से कहीं आगे

देश • अखिल भारतीय

होटल चेक-इन से गिग वर्कर्स तक, अब बिना पेपर के होगा 'आधार' वेरीफिकेशन, UIDAI का बड़ा फैसला

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल