गुरुवार, 05 नवंबर 2026 11:44 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 18°C
देश अखिल भारतीय 5,125 व्यूज

होटल चेक-इन से गिग वर्कर्स तक, अब बिना पेपर के होगा 'आधार' वेरीफिकेशन, UIDAI का बड़ा फैसला

DARSH NEWS डेस्क • 05 Nov 2026, 08:25 PM IST
होटल चेक-इन से गिग वर्कर्स तक, अब बिना पेपर के होगा 'आधार' वेरीफिकेशन, UIDAI का बड़ा फैसला

UIDAI ने अपने ऑफलाइन वेरिफिकेशन सिस्टम में 300 संगठनों को शामिल किया है, जिससे होटल चेक-इन और अस्पताल भर्ती जैसी सेवाओं में आधार कार्ड की फोटोकॉपी की जरूरत कम होगी। जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अब होटल में चेक-इन करना हो, अस्पताल में भर्ती होना हो या किसी गिग वर्कर की पहचान सत्यापित करनी हो, इसके लिए आधार कार्ड की फोटोकॉपी देने जरूरत धीरे-धीरे कम होती जाएगी।

UIDAI ने अपनी डिजिटल व्यवस्था को और मजबूत करते हुए जनवरी से 300 संगठनों को अपने ऑफलाइन वेरिफिकेशन सिस्टम में शामिल कर लिया है। इससे रोजमर्रा की सेवाओं में सहमति-आधारित डिजिटल पहचान सत्यापन का दायरा काफी बढ़ गया है। यह बदलाव ऐसे समय में आया है जब 'आधार एप' काफी लोकप्रिय हो रहा है।

इसके लगभग 7. 5 करोड़ डाउनलोड हो चुके हैं और 86 लाख से ज्यादा लोग इसका इस्तेमाल आधार केंद्र जाए बिना अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर अपडेट करने के लिए कर रहे हैं। इन 300 संगठनों को ऑफलाइन वेरिफिकेशन सीकिंग एंटिटीज (OVSEs) के रूप में पंजीकृत किया गया है।

इनमें हॉस्पिटैलिटी, हेल्थकेयर, शिक्षा, इवेंट्स, गिग इकॉनमी और उपभोक्ता सेवाएं शामिल हैं। इस पहल का मुख्य उद्देश्य कागजी दस्तावेज इकट्ठा करने की जगह डिजिटल सत्यापन अपनाना है, जिससे कागजी काम कम होगा और निजी जानकारी के दुरुपयोग का जोखिम भी घटेगा। इस सिस्टम के तहत, लोग अपनी सहमति देने के बाद एप के जरिए अपनी पहचान का विवरण साझा कर सकते हैं।

वे यह चुन सकते हैं कि उन्हें पूरी जानकारी देनी है या केवल चुनिंदा जानकारी। इस प्रक्रिया में उनका 12 अंकों का विशिष्ट पहचान नंबर सत्यापन करने वाले संगठन को नहीं भेजा जाता है। साथ ही, इसके लिए संगठन को UIDAI के केंद्रीय डेटाबेस से जुड़ने की भी जरूरत नहीं पड़ती।

यह विस्तार UIDAI के उन प्रयासों का हिस्सा है, जिसके जरिए वह होटलों और अन्य सेवा प्रदाताओं को प्रोत्साहित कर रहा है कि वे फोटोकॉपी के बजाय एप-आधारित डिजिटल पहचान प्रमाण को स्वीकार करें। पिछले साल अप्रैल में UIDAI ने पहली 100 संस्थाओं को जोड़ा था। सत्यापन की इस पहल के अलावा, एप का इस्तेमाल निजी जानकारी अपडेट करने के लिए भी तेजी से हो रहा है।

UIDAI , लोगों ने इसके जरिए 22. 16 लाख बार अपना पता और 40. 25 लाख बार अपना ईमेल अपडेट किया है।

सुरक्षा से जुड़े फीचर्स का भी बड़े पैमाने पर इस्तेमाल हुआ है। एप में 4. 6 करोड़ बार बायोमेट्रिक लॉक और अनलॉक ट्रांजैक्शन हुए हैं, जिससे यूजर्स अपने फिंगरप्रिंट और आइरिस आधारित प्रमाणीकरण को नियंत्रित कर सकते हैं।

इसके अलावा, 3. 61 लाख बार डिजिटल लॉक और अनलॉक ट्रांजैक्शन भी दर्ज किए गए हैं। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

देश • अखिल भारतीय

UGC रेगुलेशन क्या है? सुप्रीम कोर्ट की रोक के बाद एक्शन में सरकार, गठित होगी नई कमेटी

देश • अखिल भारतीय

ड्रोन और AI बताएंगे भारतीय सड़कों पर ट्रैफिक का हाल, जाम की हर उलझन सुलझाएगा IIT गुवाहाटी का यह मॉडल

देश • अखिल भारतीय

भारत की ऐतिहासिक उपलब्धि, यूनेस्को 'मेमोरी ऑफ द वर्ल्ड' रजिस्टर में शामिल हुए महाभारत, अर्थशास्त्र और राजतरंगिणी

देश • अखिल भारतीय

अग्निवीरों को छह साल बाद नियमित कैडर में मिलेगी जगह, रक्षा मंत्रालय का बड़ा फैसला

देश • अखिल भारतीय

मैन्यूफैक्चरिंग सेक्टर में बड़ा उछाल, 4 सालों में नौकरियों में 30 प्रतिशत का इजाफा; यूपी-हरियाणा समेत इन 5 राज्यों की बड़ी भूमिका

देश • अखिल भारतीय

सुप्रीम कोर्ट का कड़ा रुख: आवासीय इमारतों में दिव्यांगों की सुगमता पर केंद्र से मांगा जवाब

देश • अखिल भारतीय

26 शहरों में 1200 किमी फैला मेट्रो नेटवर्क, पीएम मोदी बोले- इसका असर आंकड़ों से कहीं आगे

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल