गुरुवार, 05 नवंबर 2026 01:16 AM IST
DARSH NEWS
🌤️ 18°C
मनोरंजन अखिल भारतीय 18,819 व्यूज

Exclusive: 6 बार रिजेक्ट हुआ था Ramayana का 'जुड़ी जोड़ी' गाना, 'राम-सिया' के विवाह गीत की कहानी है दिलचस्प

DARSH NEWS डेस्क • 04 Nov 2026, 10:06 PM IST
Exclusive: 6 बार रिजेक्ट हुआ था Ramayana का 'जुड़ी जोड़ी' गाना, 'राम-सिया' के विवाह गीत की कहानी है दिलचस्प

क्या आपको पता है कि रामायण (Ramayana) का गाना 'जुड़ी जोड़ी' (Judi Jodi) बनने से पहले 6 बार रिजेक्ट हो गया था? जानिए इसके पीछे की कहानी। जुड़ी जोड़ी गाने के पीछे की कहानी।

फोटो क्रेडिट- यूट्यूब जुड़ी जोड़ी गाना बनने से पहले हुआ था रिजेक्ट एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। रणबीर कपूर स्टारर रामायण (Ramayana) की कास्टिंग, एडिटिंग और VFX के साथ-साथ चर्चा इसके म्यूजिक की भी है। फिल्म का म्यूजिक एआर रहमान ने तैयार किया है, गाने कुमार विश्वास ने लिखे हैं और बॉलीवुड के दिग्गज गायकों ने आवाज दी है।

रामायण फिल्म के अब तक चार गाने रिलीज हो चुके हैं। फिल्म का गाना 'जुड़ी जोड़ी' सबसे ज्यादा पसंद किया गया। यह राम-सिया का विवाह गीत था जिसे कुमार विश्वास ने लिखा है।

मगर क्या आपको पता है कि 'जुड़ी जोड़ी' गाना जो बहुत पसंद किया गया, उसे प्रोड्यूसर ने 7वीं बार में अप्रूव किया था। दरअसल, कुमार विश्वास ने राम-सिया के विवाह पर एक गीत बनाया लेकिन नमित मल्होत्रा को शुरू में वह खास नहीं लगा। 7वीं बार में उन्होंने जब कुमार विश्वास के लिखे बोल सुने तो वह तुरंत बोले कि उन्हें यही चाहिए था।

खुद कुमार विश्वास ने रामायण के प्रिव्यू के दौरान इसका खुलासा किया। कुमार विश्वास ने कहा कि नमित मल्होत्रा को 'जुड़ी जोड़ी' शुरू में पसंद नहीं आया था और फिर 7वीं बार एक मुखड़ा सुनकर वह चहक उठे। गीतकार ने बताया नमित जी ने कहा कि कुमार साहब आपके पास वो शब्द हैं, लेकिन आप मुझे नहीं दे रहे हैं।

मुझे पता है कि वो शब्द आपके पास है। और फिर लास्ट में जैसे ही निकला- 'जुड़ी जोड़ी जनम जनमों की जनक घर गूंजे है सिया सिया राम', उन्होंने कहा- बस यही चाहिए। तो यह मेहनत करवाने का काम प्रोड्यूसर का होता है, डायरेक्टर का होता है।

कुमार विश्वास ने यह भी कहा कि यह गीत हर लड़की की शादी में बजने वाला है। उनका लिखा ये गीत श्रेया घोषाल (Shreya Ghoshal) ने गाया। यह गीत जारी होते ही सोशल मीडिया पर छा गया था।

इस गीत को 10 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।

।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

मनोरंजन • अखिल भारतीय

एक सीन के चलते Guru Dutt को डिलीट करना पड़ा था गाना, बाद में Dharmendra पर बना वही गीत; 60 सालों से है अमर

मनोरंजन • अखिल भारतीय

Pyre: जीते जी बना ली अपनी 'चिता', दिल चीरती है 'बुजुर्ग कपल' की कहानी; 12 अवॉर्ड जीतकर दुनियाभर में बजाया डंका

मनोरंजन • अखिल भारतीय

'स्त्री 2' की सफलता के बाद Shraddha Kapoor ने इस वजह से ठुकराईं फिल्में, कहा- बहुत पैसे भी ऑफर हुए लेकिन।

मनोरंजन • अखिल भारतीय

Ramayana देखकर रो पड़े बादशाह, फिल्म के इस सीन ने खड़े कर दिए रोंगटे; बोले- उस पल का इंतजार करें जब।

मनोरंजन • अखिल भारतीय

Vishal Mishra की आवाज में छा गया 'सीता मइया चलली छठ करे' गाना, Chhath Puja से पहले YouTube पर भक्ति गीत की धूम

मनोरंजन • अखिल भारतीय

'Ladaku' बनकर पर्दे पर आग लगाने आ रहे हैं Kartik Aaryan, कबीर खान के साथ बॉक्स ऑफिस पर होगा एक और धमाका

मनोरंजन • अखिल भारतीय

तेलंगाना में ससुराल वालों ने काट दिया बहू का सिर, 1.5 एकड़ जमीन के लिए खौफनाक हत्या

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल