मंगलवार, 24 नवंबर 2026 02:17 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 22°C
मनोरंजन अखिल भारतीय 2,928 व्यूज

'मिर्जापुर' की राह पर चली Panchayat, ओटीटी के बाद अब कहां दिखेगी 'फुलेरा' की कहानी; मेकर्स ने दिया हिंट?

DARSH NEWS डेस्क • 23 Nov 2026, 06:14 PM IST
'मिर्जापुर' की राह पर चली Panchayat, ओटीटी के बाद अब कहां दिखेगी 'फुलेरा' की कहानी; मेकर्स ने दिया हिंट?

पंचायत 5 के ट्रेलर लॉन्च के खास मौके पर मेकर्स ने सीरीज को फिल्म फॉर्मेट में बनाने का बड़ा हिंट दिया है। पंचायत पर बनेगी फिल्म (फोटो क्रेडिट- आईएमडीबी) मिर्जापुर की तरह मेकर्स कर रहे हैं प्लान एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। इस साल मिर्जापुर वेब सीरीज को फिल्म फॉर्मेट में नई कहानी के साथ बड़े पर्दे पर पेश किया गया था।

कमर्शियल तौर पर मिर्जापुर द मूवी काफी सफल रही। अब खबर आ रही है कि पंचायत वेब सीरीज पर फिल्म बनेगी और मेकर्स सीरीज को मूवी में फॉर्मेट में पेश करने का विचार बना रहे हैं। पंचायत सीजन 5 (Panchayat Season 5) के ट्रेलर लॉन्च के दौरान मेकर्स ने एक ऐसा हिंट दिया है, जो ये साबित कर रहा है कि आने वाले समय में ओटीटी के बाद बड़े पर्दे पर भी फुलेरा की कहानी दिख सकती है।

सोमवार को मध्य प्रदेश सीहोर जिले के महोड़िया गांव में टीवीएफ के बैनर तले बनी वेब सीरीज पंचायत सीजन 5 का लेटेस्ट ट्रेलर रिलीज हुआ है। ट्रेलर लॉन्च के दौरान मेकर्स ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कई तरह के सवालों को जवाब दिया है। इस दौरान उनसे इस सीरीज को मिर्जापुर की तरह फिल्म फॉर्मेट में पेश करने को लेकर सवाल पूछा गया, जिस पर मेकर्स हिंट देकर कहा है फिलहाल ऐसा विचार तो नहीं है और ना ही हम आपसे इसके लिए मना कर सकते।

अगर हमारी जो योजना है, वह सही रही और एक सटीक दिशा की तरफ चलती रही तो हो सकता है कि पंचायत पर फिल्म बन जाए। खैर ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा कि क्या इस पर कोई काम होगा या नहीं। इस तरह से मेकर्स की तरफ पंचायत सीरीज को फिल्म के रूप में तब्दील करने को लेकर गोलमोल जवाब दिया गया है।

लेकिन अगर ऐसा वास्तिवक तौर पर होता है तो यकीनन तौर पर बड़े पर्दे पर फुलेरा की कॉमेडी से भरपूर रोमांचक कहानी फैंस के दिलों को आसानी से जीतती हुई नजर आएगी। पंचायत वेब सीरीज के सीजन 5 के ट्रेलर को देखने के फैंस का उत्साह काफी बढ़ गया है। बात की जाए पंचायत 5 की ओटीटी रिलीज के बारे में तो ये सीरीज अगले महीने की शुरुआत में 3 दिसंबर 2026 को अमेजन प्राइम वीडियो (Prime Video) पर ग्लोबली स्ट्रीम की जाएगी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

मनोरंजन • Bhopal

बला सी खूबसूरत IAS पल्लवी मिश्रा बनी दुल्हनिया, जानें कौन हैं हैंडसम IAS आदित्य शर्मा जो लेकर पहुंचे बारात

मनोरंजन • अखिल भारतीय

6 साल की शादी में 2 बच्चे किए पैदा, तलाक पर बोलीं सपना चौधरी- 'सिर्फ पत्नी या मां बनकर नहीं रह सकती'

मनोरंजन • अखिल भारतीय

'OM: ऑपरेशन मोल' का 5वें दिन का जलवा: क्या धनुष-ममूटी की फिल्म 100 करोड़ के पार?

मनोरंजन • अखिल भारतीय

इमरान हाशमी की 'गनमास्टर G9' का धमाका: एडवांस बुकिंग में मचाई हलचल, क्या पहले दिन होगी बंपर कमाई?

मनोरंजन • Surat

एक्स लवर्स, एक खूबसूरत ताज और क्रूज पर डकैती। 'चोर निकल के भागा 2' लेकर आ रहे यामी-सनी; कब और कहां होगी रिलीज?

मनोरंजन • अखिल भारतीय

ओटीटी के बाद थिएटर्स में दिखेगी 'फुलेरा' की कहानी, Panchayat सीरीज पर बनेगी फिल्म; मेकर्स ने दिया हिंट?

मनोरंजन • अखिल भारतीय

कभी सचिन तेंदुलकर के बैकग्राउंड डांसर थे Vikrant Massey, क्रिकेटर ने शेयर की तस्वीर तो इमोशनल हुए एक्टर

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल