मंगलवार, 24 नवंबर 2026 02:09 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 22°C
मनोरंजन अखिल भारतीय 15,259 व्यूज

6 साल की शादी में 2 बच्चे किए पैदा, तलाक पर बोलीं सपना चौधरी- 'सिर्फ पत्नी या मां बनकर नहीं रह सकती'

DARSH NEWS डेस्क • 24 Nov 2026, 11:11 AM IST
6 साल की शादी में 2 बच्चे किए पैदा, तलाक पर बोलीं सपना चौधरी- 'सिर्फ पत्नी या मां बनकर नहीं रह सकती'

Sapna Choudhary Veer Sahu Divorce: हरियाणवी डांसर और सिंगर सपना चौधरी अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं। 'बिग बॉस 11' से मशहूर हुईं सपना ने पति वीर साहू के साथ अपने रिश्ते को लेकर खुलकर बात की है। उन्होंने बताया कि दोनों के बीच अब सबकुछ ठीक नहीं है और वे अलग हो चुके हैं।

'अब अच्छा नहीं है, तो साथ नहीं है' सपना ने हाल ही में NMF News को दिए इंटरव्यू में अपनी शादी को लेकर बात की। जब उनसे पति के साथ अनबन और अलग होने के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि जब सब ठीक था, तब दोनों साथ थे। लेकिन अब हालात बदल गए हैं।

सपना ने कहा कि उनके रिश्ते के बारे में किसी तीसरे व्यक्ति को अपनी राय देने या अपनी तरफ से कोई कहानी बनाने का हक नहीं है। शादी दो लोगों का रिश्ता है और इससे जुड़े फैसले भी वही दोनों लेंगे। सपना ने बताया कि 'बिग बॉस 11' के बाद उनकी पहचान काफी बढ़ गई थी।

इसी दौरान उन्होंने शादी की। इसके बाद उन्होंने पत्नी, मां और बहू की जिम्मेदारियां निभाने की पूरी कोशिश की। लेकिन समय के साथ उन्हें लगा कि इन जिम्मेदारियों के बीच वह खुद को भूलती जा रही हैं।

A post shared by NMF News (@nmfnewsofficiall) उन्होंने कहा कि वह सिर्फ पत्नी, मां या बहू बनकर नहीं रहना चाहतीं। उनकी अपनी भी एक पहचान है और वह उसे बनाए रखना चाहती हैं। सपना और वीर साहू के रिश्ते में तनाव की खबरें इस साल सामने आई थीं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, सपना ने वीर के खिलाफ घरेलू हिंसा की शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद द्वारका महिला अदालत ने उन्हें अंतरिम राहत दी थी। खबरों , अदालत ने वीर को सपना से संपर्क करने और उनके आसपास जाने से रोक दिया था।

इसके बाद दोनों के रिश्ते को लेकर कई तरह की बातें होने लगी थीं। A post shared by NMF News (@nmfnewsofficiall) सपना चौधरी और वीर साहू की शादी करीब छह साल पहले हुई थी। दोनों के दो बच्चे हैं।

सपना ने लोगों से अपील की है कि उनके रिश्ते और बच्चों को लेकर बिना पूरी जानकारी के कोई बात न करें। उन्होंने कहा कि उनके रिश्ते में क्या हुआ और अलग होने का फैसला क्यों लिया, यह सिर्फ वे दोनों जानते हैं। इसलिए लोगों को बिना सच्चाई जाने कोई राय नहीं बनानी चाहिए।

।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

मनोरंजन • Bhopal

बला सी खूबसूरत IAS पल्लवी मिश्रा बनी दुल्हनिया, जानें कौन हैं हैंडसम IAS आदित्य शर्मा जो लेकर पहुंचे बारात

मनोरंजन • अखिल भारतीय

'OM: ऑपरेशन मोल' का 5वें दिन का जलवा: क्या धनुष-ममूटी की फिल्म 100 करोड़ के पार?

मनोरंजन • अखिल भारतीय

इमरान हाशमी की 'गनमास्टर G9' का धमाका: एडवांस बुकिंग में मचाई हलचल, क्या पहले दिन होगी बंपर कमाई?

मनोरंजन • अखिल भारतीय

'मिर्जापुर' की राह पर चली Panchayat, ओटीटी के बाद अब कहां दिखेगी 'फुलेरा' की कहानी; मेकर्स ने दिया हिंट?

मनोरंजन • Surat

एक्स लवर्स, एक खूबसूरत ताज और क्रूज पर डकैती। 'चोर निकल के भागा 2' लेकर आ रहे यामी-सनी; कब और कहां होगी रिलीज?

मनोरंजन • अखिल भारतीय

ओटीटी के बाद थिएटर्स में दिखेगी 'फुलेरा' की कहानी, Panchayat सीरीज पर बनेगी फिल्म; मेकर्स ने दिया हिंट?

मनोरंजन • अखिल भारतीय

कभी सचिन तेंदुलकर के बैकग्राउंड डांसर थे Vikrant Massey, क्रिकेटर ने शेयर की तस्वीर तो इमोशनल हुए एक्टर

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल