बुधवार, 18 नवंबर 2026 01:15 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 23°C
देश अखिल भारतीय 11,220 व्यूज

ट्रंप से लेकर जापानी और ऑस्ट्रेलियाई पीएम तक। देखें मनीला दौरे में PM मोदी ने किस-किस नेता को क्या तोहफा दिया

DARSH NEWS डेस्क • 18 Nov 2026, 12:21 PM IST
ट्रंप से लेकर जापानी और ऑस्ट्रेलियाई पीएम तक। देखें मनीला दौरे में PM मोदी ने किस-किस नेता को क्या तोहफा दिया

प्रधानमंत्री मोदी ने मनीला यात्रा के दौरान विभिन्न देशों के प्रमुखों को भारत के अलग-अलग राज्यों की पारंपरिक कलाकृतियां भेंट कीं। ये उपहार भारत की समृद्ध विरासत को दर्शाते हैं। पीएम मोदी द्वारा गिफ्ट की गई वस्तुओं की तस्वीर ( पीएम मोदी ने मनीला में विश्व नेताओं को भारतीय कलाकृतियां भेंट कीं।

ट्रंप को पिछवाई पेंटिंग, जापानी पीएम को बनारसी सिल्क मिला। उपहारों में कश्मीरी कालीन, ब्लू पॉटरी, चोल कांस्य मूर्ति शामिल। डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली।

भारत की हर राज्य हर इलाके की अपनी खासियत है। पीएम मोदी इन्हीं खासियतों से बने उपहार लेकर विदेश यात्रा पर गए जो उन्होंने वहां के राष्ट्र प्रमुखों को सौंपे हैं। इस कड़ी में किसी को राजस्थान की पिछवाई पेंटिंग, तो किसी को ब्लू बनारसी कतान सिल्क और कुछ नेताओं को बिदलीवेयर सिल्वर इनले फूलदान गिफ्ट में दिए गए।

पीएम मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप को राजस्थान के नाथद्वारा की प्रसिद्ध गोल्डन पिछवाई पेंटिंग गिफ्ट की। उन्होंने जापानी प्रधानमंत्री साने ताकाइची को सधेली बॉक्स में रखा रॉयल ब्लू बनारसी कतान सिल्क स्टोल भेंट किया। पीएम ने फिलीपींस के राष्ट्रपति फर्डिनेंड मार्कोस जूनियर को हाथ से बुना हुआ कश्मीरी रेशमी कालीन और ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज को राजस्थान की जयपुर ब्लू पॉटरी की कलाकृति गिफ्ट की।

भारत की ओर से इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांटो को तमिलनाडु की प्राचीन चोल कांस्य मूर्ति भेंट कर पीएम मोदी ने इस मिलन को यादगार बनाने की कोशिश की। इसके साथ ही मलेशियाई प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम को चांदी की नक्काशीदार उरली भेंट की, जिसकी बाजार में खासा मांग है।

ये चांदी की नक्काशीदार उरली सजाने के काम आता है। लोग आमतौर पर इसे प्रवेश द्वार या पूजा कक्ष में रखते हैं। पीएम मोदी ने अन्य आसियान नेता को भी भारत के अलग अलग हिस्से में बनी अनूठी कला से सुसज्जित चीजें गिफ्ट की हैं।

कंबोडिया के प्रधानमंत्री को डोकरा कलाकृति वाली नाव, म्यांमार और ब्रुनेई के नेताओं को कर्नाटक की बिदरीवेयर सिल्वर इनले फूलदान, लाओस के प्रधानमंत्री को सोने के काम वाला रोज क्वार्ट्ज हाथी, थाईलैंड के प्रधानमंत्री को गुजरात की रोगन आर्ट पेंटिंग, तिमोर-लेस्ते के प्रधानमंत्री को खंभात का अकीक का कटोरा और वियतनाम के प्रधानमंत्री को पारंपरिक चमड़े की वॉल हैंगिंग भेंट की गई।

बता दें कि पीएम मोदी फिलीपींस की राजधानी मनीला की राजनयिक यात्रा पर थे। दो दिवसीय यात्रा के दौरान भारत के अन्य देशों के साथ रिश्तों को मजबूत करने के साथ ही व्यापार को बढ़ाने के उपायों पर चर्चा की गई। 16-17 नवंबर की फिलीपींस यात्रा के दौरान पीएम मोदी ने 23वें आसियान-भारत शिखर सम्मेलन और 21वें पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में भाग लिया था।

उन्होंने ट्रंप, तकाइची और अल्बानीज के साथ 'क्वाड' (Quad) नेताओं की बैठक में भी हिस्सा लिया। ये उपहार भारत के कई हिस्सों जैसे राजस्थान, कश्मीर, तमिलनाडु, कर्नाटक, उत्तर प्रदेश और दक्कन क्षेत्र की पारंपरिक कलाओं और शिल्पों पर आधारित थे। (समाचार एजेंसी के इनपुट के साथ)।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

देश • Varanasi

राजस्थानी पेंटिंग, ब्लू पॉटरी से लेकर रेशमी कालीन, पीएम मोदी ने मनीला यात्रा के दौरान किस नेता को क्या-क्या गिफ्ट दिया?

देश • अखिल भारतीय

मनी लॉन्ड्रिंग केस में बढ़ी आजम खान की मुश्किलें, अंतरिम जमानत के खिलाफ SC पहुंची ED; कल होगी सुनवाई

देश • अखिल भारतीय

इंस्टाग्राम पर अब नहीं दिखेंगे अश्लील और हिंसक पोस्ट, केंद्र की सख्ती के बाद Meta ने बदले नियम

देश • अखिल भारतीय

मणिपुर के बिष्णुपुर में दर्दनाक हादसा: घर में LPG सिलेंडर फटने से लगी भीषण आग, मां और दो बेटों की जिंदा जलकर मौत

देश • अखिल भारतीय

'गोल्डी ढिल्लों एक मामूली चोर है', अमिताभ बच्चन को धमकी देने वाले गैंगस्टर पर लॉरेंस गैंग भड़का

देश • अखिल भारतीय

पीएम मोदी की मंत्रिपरिषद के सभी सदस्यों के साथ बैठक आज, परिसीमन और महिला आरक्षण जैसे अहम मुद्दों पर होगी चर्चा

देश • अखिल भारतीय

मध्य प्रदेश: खंडवा में दिनभर विरोध के बाद रात में दरगाह पर चला बुलडोजर, शहरकाजी ने कार्रवाई का किया विरोध

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल