लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने गोल्डी ढिल्लों को अमिताभ बच्चन को धमकी देने पर आड़े हाथों लिया। गोल्डी ढिल्लों के अमिताभ बच्चन को धमकी देने पर भड़का लॉरेंस गैंग। (फोटो- जागरण ग्राफिक्स) गोल्डी ढिल्लों को अमिताभ बच्चन धमकी पर लॉरेंस गैंग ने लताड़ा।
गैंग ने ढिल्लों को मामूली चोर और पुलिस का मुखबिर बताया। जर्मनी में ढिल्लों पर हमले का दावा, हत्या का आरोप भी। डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली।
लॉरेंस बिश्नोई गैंग के कनाडा हैंडलर मन्ना ब्रैम्पन और मैड्रिड में उसके साथी मनदीप स्पेन ने मंगलवार को सोशल मीडिया पर एक बयान जारी किया। इस बयान में दोनों ने बताया कि इस साल जनवरी में उन्होंने गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लों पर जर्मनी में हमला किया था, लेकिन वह किसी तरह से वहां से बच निकला।
मन्ना ब्रैम्पटन और मनदीप स्पेन का यह बयान अभिनेता अमिताभ बच्चन को धमकी देने वाली गोल्डी ढिल्लों की सोशल मीडिया पोस्ट के ठीक एक दिन बाद सामने आया है। दोनों ने ढिल्लों की कड़ी अलोचना करते हुए कहा कि अमिताभ बच्चन को निशाना बनाने की बात कहकर वह सिर्फ पब्लिसिटी हासिल करना चाहता है।
उन्होंने ढिल्लों पर अमृतसर में LGBTQ+ इन्फ्लुएंसर मैड संधू की हत्या करने का भी आरोप लगाया। सोशल मीडिया पोस्ट में दोनों गैंगस्टरों ने गोल्डी ढिल्लों की हैसियत पर सवाल उठाते हुए कई सनसनीखेज दावे किए। उन्होंने कहा कि ढिल्लों जर्मनी के एक रेस्तरां में बर्तन धोकर अपना गुजारा करता था और उसमें इतनी क्षमता ही नहीं है कि वह अमिताभ बच्चन या उनके स्टाफ को नुकसान पहुंचा सके।
1984 के सिख-विरोधी दंगों का बदला लेने के ढिल्लों के दावे को खारिज करते हुए उन्होंने इसे सिर्फ ध्यान खींचने की एक हताश कोशिश बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि ढिल्लों पंजाब का एक मामूली चोर और 'चिट्टा' (हेरोइन) बेचने वाला अपराधी है, जिसके खिलाफ ड्रग्स तस्करी और केबल तार चोरी करने तक के कई मामले दर्ज हैं।
।
पाठक प्रतिक्रियाएं