बुधवार, 18 नवंबर 2026 02:11 AM IST
DARSH NEWS
🌤️ 14°C
देश अखिल भारतीय 7,447 व्यूज

कोलकाता में पुलिस ट्रेनिंग स्कूल में फंदे से लटका मिला कांस्टेबल का शव, घटनास्थल पर नहीं मिला कोई सुसाइड नोट

DARSH NEWS डेस्क • 18 Nov 2026, 12:44 AM IST
कोलकाता में पुलिस ट्रेनिंग स्कूल में फंदे से लटका मिला कांस्टेबल का शव, घटनास्थल पर नहीं मिला कोई सुसाइड नोट

कोलकाता में पुलिस ट्रेनिंग स्कूल में फंदे से लटका मिला कांस्टेबल का शव कांबैट बटालियन की सी कंपनी में तैनात था बिप्लब बर्मन प्रारंभिक जांच में पारिवारिक समस्या की आशंका । महानगर के अलीपुर स्थित पुलिस ट्रेनिंग स्कूल (पीटीएस) परिसर में मंगलवार देर रात कोलकाता पुलिस के एक कांस्टेबल का शव फंदे से लटका मिलने से हड़कंप मच गया।

मृतक की पहचान बिप्लब बर्मन के रूप में हुई है। वह कोलकाता पुलिस की कांबैट बटालियन की सी कंपनी में तैनात था। मंगलवार रात करीब 11:30 बजे पीटीएस परिसर की एक्स बिल्डिंग की दूसरी मंजिल पर गलियारे के अंतिम छोर पर उसका शव फंदे से लटका मिला।

घटना के बाद पुलिस महकमे में हलचल मच गई। पुलिस सूत्रों , कांबैट बटालियन में तैनात एएसआइ राजीबुद्दीन ने सबसे पहले बिप्लब को फंदे से लटका देखा। इसके बाद घटना की सूचना संबंधित अधिकारियों और अलीपुर थाने को दी गई।

सूचना मिलते ही अलीपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस ने मृतक के परिवार को भी घटना की जानकारी दे दी है।

जानकारी , बिप्लब वर्ष 2017 में कोलकाता पुलिस में भर्ती हुआ था। वह 104वें बैच का कांस्टेबल था और उसका सिपाही नंबर 8630 था। वह मूल रूप से उत्तर दिनाजपुर जिले के रायगंज का रहने वाला था।

वह विवाहित था। पुलिस की प्रारंभिक जांच में पारिवारिक समस्या के कारण आत्महत्या किए जाने की आशंका सामने आई है। हालांकि, यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है कि वह किन पारिवारिक परेशानियों से गुजर रहा था।

फिलहाल मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि नहीं हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और विस्तृत जांच के बाद ही घटना की परिस्थितियां स्पष्ट हो सकेंगी। देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें।

Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

देश • Mumbai

मुंबई एयरपोर्ट पर स्पाइसजेट की कोई फ्लाइट नहीं उड़ी, सैकड़ों यात्री फंसे; जमकर मचा बवाल

देश • अखिल भारतीय

बेंगलुरु में भीषण सड़क हादसा: घने कोहरे में कार पेड़ से टकराई, दो इंजीनियरिंग छात्राओं की मौत

देश • अखिल भारतीय

'पापा हम मर जाएंगे', बच्चे चिल्लाते रहे। महाराष्ट्र में पिता ने 5 और 7 साल के बेटों को नहर में फेंका

देश • अखिल भारतीय

टाटा संस की लिस्टिंग पर घमासान तेज, पूर्व ट्रस्टी डेरियस खंबाटा का वेणु श्रीनिवासन और विजय सिंह पर पलटवार

देश • अखिल भारतीय

NEET UG परीक्षा पैटर्न में बड़े बदलाव की तैयारी: साल में एक से अधिक बार एग्जाम, 12वीं के अंकों को मिले वेटेज

देश • अखिल भारतीय

निजी विश्वविद्यालयों के कामकाज और फंडिंग की जांच का मामला: सुप्रीम कोर्ट की नई तीन सदस्यीय पीठ गुरुवार को करेगी सुनवाई

देश • अखिल भारतीय

टैरिफ से H 1B वीजा तक बदले ट्रंप के सुर, पीएम मोदी को बताया दुनिया का ताकतवर नेता

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल