बुधवार, 18 नवंबर 2026 02:11 AM IST
DARSH NEWS
🌤️ 14°C
देश अखिल भारतीय 7,058 व्यूज

बेंगलुरु में भीषण सड़क हादसा: घने कोहरे में कार पेड़ से टकराई, दो इंजीनियरिंग छात्राओं की मौत

DARSH NEWS डेस्क • 18 Nov 2026, 12:02 AM IST
बेंगलुरु में भीषण सड़क हादसा: घने कोहरे में कार पेड़ से टकराई, दो इंजीनियरिंग छात्राओं की मौत

बेंगलुरु में घने कोहरे में कार पेड़ से टकराई, दो इंजीनियरिंग छात्राओं की मौत मृत छात्राओं के नाम जानवी और वैष्णवी हैं, दोनों की उम्र 19 साल थी कार नेशनल हाईवे 75 पर नेलामंगला तालुक के गुडेमर अनाहल्ली के पास एक पेड़ से टकरा गई डिजिटल डेस्क, बेंगलुरु। कर्नाटक के बेंगलुरु ग्रामीण जिले में मंगलवार सुबह घने कोहरे के कारण एक कार पेड़ से टकरा गई।

हादसे में दो इंजीनियरिंग छात्राओं की मौत हो गई, जबकि चार अन्य छात्र घायल हो गए। मृत छात्राओं के नाम जानवी और वैष्णवी हैं। दोनों की उम्र 19 साल थी और वे तुमकुरु की रहने वाली थीं।

वे सप्तगिरि कॉलेज में इंजीनियरिंग के दूसरे वर्ष की छात्राएं थीं। कई छात्र और छात्राएं हुत्रिदुर्गा घूमने जा रही थीं। सुबह के समय घने कोहरे में ड्राइवर का नियंत्रण छूट गया और कार नेशनल हाईवे 75 पर नेलामंगला तालुक के गुडेमर अनाहल्ली के पास एक पेड़ से टकरा गई।

सीसीटीवी फुटेज में कार पेड़ से टकराते और कम से कम दो बार पलटते दिख रही है। कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घायल छात्रों के नाम गगन, जसवंत, हर्षिणी एस और हर्षिणी जी हैं।

उन्हें नेलामंगला सरकारी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। कुदुरु पुलिस थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच चल रही है। देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें।

Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

देश • Mumbai

मुंबई एयरपोर्ट पर स्पाइसजेट की कोई फ्लाइट नहीं उड़ी, सैकड़ों यात्री फंसे; जमकर मचा बवाल

देश • अखिल भारतीय

कोलकाता में पुलिस ट्रेनिंग स्कूल में फंदे से लटका मिला कांस्टेबल का शव, घटनास्थल पर नहीं मिला कोई सुसाइड नोट

देश • अखिल भारतीय

'पापा हम मर जाएंगे', बच्चे चिल्लाते रहे। महाराष्ट्र में पिता ने 5 और 7 साल के बेटों को नहर में फेंका

देश • अखिल भारतीय

टाटा संस की लिस्टिंग पर घमासान तेज, पूर्व ट्रस्टी डेरियस खंबाटा का वेणु श्रीनिवासन और विजय सिंह पर पलटवार

देश • अखिल भारतीय

NEET UG परीक्षा पैटर्न में बड़े बदलाव की तैयारी: साल में एक से अधिक बार एग्जाम, 12वीं के अंकों को मिले वेटेज

देश • अखिल भारतीय

निजी विश्वविद्यालयों के कामकाज और फंडिंग की जांच का मामला: सुप्रीम कोर्ट की नई तीन सदस्यीय पीठ गुरुवार को करेगी सुनवाई

देश • अखिल भारतीय

टैरिफ से H 1B वीजा तक बदले ट्रंप के सुर, पीएम मोदी को बताया दुनिया का ताकतवर नेता

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल