सुप्रीम कोर्ट ने निजी विश्वविद्यालयों के कामकाज, वित्तपोषण और नियमन की देशव्यापी जांच के मामले को एक नई तीन सदस्यीय पीठ को सौंपा है। निजी विश्वविद्यालयों की जांच अब सुप्रीम कोर्ट की नई पीठ करेगी सुनवाई जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली।
प्राइवेट यूनिवर्सिटी के कामकाज, वित्तपोषण और नियमन की देशव्यापी जांच से जुड़े मामले को सुप्रीम कोर्ट की एक नई पीठ को सौंपा गया है। जस्टिस विक्रम नाथ की अध्यक्षता वाली नवगठित तीन सदस्यीय पीठ मामले में सुनवाई करेगी। पहले जस्टिस अहसानुद्दीन अमानुल्लाह और जस्टिस एनवी अंजारिया की पीठ आयशा जैन बनाम एमिटी यूनिवर्सिटी नोएडा और अन्य से जुड़े मामले की सुनवाई कर रही थी।
यह पीठ समय-समय पर मामले में आदेश पारित कर रही थी। सर्वोच्च न्यायालय की वेबसाइट , अब इस मामले को 19 नवंबर को जस्टिस विक्रम नाथ, जस्टिस आर महादेवन और जस्टिस अपरेश कुमार सिंह की पीठ के समक्ष सूचीबद्ध किया जाएगा। यह मामला 2025 के मध्य में उस समय शुरू हुआ था, जब 23 वर्षीय आयशा जैन ने एमिटी यूनिवर्सिटी, नोएडा के अधिकारियों पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए सुप्रीम कोर्ट का रुख किया।
छात्रा ने कानूनी रूप से अपना नाम खुशी जैन से आयशा जैन के रूप में बदलने के बाद यह आरोप लगाया था। आयशा ने आरोप लगाया कि विश्वविद्यालय ने उसे कक्षाओं में शामिल होने से रोक दिया और नाम बदलने को लेकर हुए विवाद के कारण उसका एक साल बर्बाद हो गया। हालांकि, पीठ ने छात्रा की व्यक्तिगत शिकायत पर विचार करने के बाद भी कार्यवाही समाप्त नहीं की।
नवंबर 2025 में जस्टिस अमानुल्लाह की अध्यक्षता वाली पीठ ने देशभर के निजी विश्वविद्यालयों से जुड़े व्यापक नियामकीय और प्रशासनिक मुद्दों की जांच के लिए याचिका का दायरा बढ़ा दिया। पीठ ने यह जांच शुरू की थी कि ऐसे संस्थानों की स्थापना, वित्तपोषण, प्रशासन और नियमन किस तरह होता है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं। ।
पाठक प्रतिक्रियाएं