मंगलवार, 17 नवंबर 2026 11:48 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 14°C
देश अखिल भारतीय 16,511 व्यूज

'लीडरशिप एज मिशन' वर्कशॉप: पीएम मोदी के 25 साल के शासन से सीखेंगे अफसर, विकसित भारत 2047 का रोडमैप तैयार

DARSH NEWS डेस्क • 17 Nov 2026, 10:00 PM IST
'लीडरशिप एज मिशन' वर्कशॉप: पीएम मोदी के 25 साल के शासन से सीखेंगे अफसर, विकसित भारत 2047 का रोडमैप तैयार

प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्षों के प्रशासनिक अनुभव को 'विकसित भारत 2047' के लक्ष्य का आधार बनाया जाएगा। पीएम मोदी के 25 साल के अनुभव पर आधारित वर्कशॉप। 'विकसित भारत 2047' के लक्ष्य के लिए प्रशासनिक दक्षता पर जोर।

कच्छ भूकंप, कोरोना प्रबंधन जैसे केस स्टडीज शामिल किए गए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पिछले 25 सालों से मुख्यमंत्री व प्रधानमंत्री के रूप में कार्यरत है। उनके इस 25 सालों के प्रशासनिक अनुभवों को अगले 20 सालों के शासन का आधार बनाया जाएगा।

इस काम के लिए अगले साल अक्टूबर तक पांच वर्कशॉप आयोजित किए जाएंगे। पहले वर्कशॉप की शुरुआत मंगलवार को हुई। नीति आयोग की तरफ से आयोजित इस वर्कशॉप का नाम मिशन के तहत नेतृत्व (लीडरशिप एज मिशन) दिया गया।

इस वर्कशॉप में मोदी के नेतृत्व की खासियत और उनके शासन काल में घटित विभिन्न घटनाओं को केस स्टडी के रूप में बताया गया। उदाहरण के लिए मोदी जब गुजरात में मुख्यमंत्री थे तो कच्छ में भयंकर भूकंप आया था। उस भूकंप से कैसे पूरे इलाके को उबारा गया, उस इलाके को विकसित किया और हादसे के मात्र तीन साल के अंदर कच्छ इलाके को पहले से भी अधिक जीवंत बना दिया गया।

वैसे ही 2020 में आए कोरोना महामारी के मुकाबले के लिए प्रशासनिक दक्षता के इस्तेमाल को केस स्टडी में शामिल किया गया है। वर्कशॉप में शामिल सभी अधिकारी इससे सबक लेकर आने वाले 20 वर्षों में उस पर अमल करेंगे। अगले 20 साल यानी कि 2047 तक भारत को विकसित भारत बनाने का लक्ष्य रखा गया है।

तब भारत की अर्थव्यवस्था का आकार 35-40 लाख करोड़ डॉलर का होगा। नीति आयोग के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अनुराग जैन ने इस मौके पर कहा कि इस कार्यशाला का उद्देश्य प्रधानमंत्री के 25 वर्षों के नेतृत्व से प्राप्त अनुभव व अर्जित शिक्षाओं को संकलित कर उन्हें भविष्य के लिए संस्थागत ज्ञान के रूप में विकसित करना है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की इस 25 वर्षों की यात्रा में यह पता चलता है कि व्यक्तिगत पद की अपेक्षा उद्देश्य को प्राथमिकता देनी चाहिए। आदेश देने के बजाय सेवा की भावना को अपनाना चाहिए और शासन व्यवस्था को कतार में खड़े अंतिम व्यक्ति तक पहुंचने पर केंद्रित होना चाहिए।

इस वर्कशॉप में 900 नुमाइंदों ने शिरकत की। इनमें केंद्र के सभी मंत्रालयों के सचिव समेत कई वरिष्ठ अधिकारी, राज्यों के वरिष्ठ अधिकारी, शैक्षणिक संस्थानों के नुमाइंदे और प्रधानमंत्री के कार्यकाल में चलाए गए सामाजिक कार्यक्रम से लाभान्वित लोग शामिल थे। मिशन के रूप में नेतृत्व के बाद डिलिवरी के लिए प्रशासन, समावेशी विकास, सभ्यता की पहचान और विश्व में भारत की भूमिका पर वर्कशॉप किए जाएंगे जो अगले साल अक्टूबर तक चलेगा।

।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

देश • अखिल भारतीय

टाटा संस की लिस्टिंग पर घमासान तेज, पूर्व ट्रस्टी डेरियस खंबाटा का वेणु श्रीनिवासन और विजय सिंह पर पलटवार

देश • अखिल भारतीय

NEET UG परीक्षा पैटर्न में बड़े बदलाव की तैयारी: साल में एक से अधिक बार एग्जाम, 12वीं के अंकों को मिले वेटेज

देश • अखिल भारतीय

निजी विश्वविद्यालयों के कामकाज और फंडिंग की जांच का मामला: सुप्रीम कोर्ट की नई तीन सदस्यीय पीठ गुरुवार को करेगी सुनवाई

देश • अखिल भारतीय

टैरिफ से H 1B वीजा तक बदले ट्रंप के सुर, पीएम मोदी को बताया दुनिया का ताकतवर नेता

देश • अखिल भारतीय

'बोफोर्स सौदे में क्वात्रोच्ची को मिली थी रिश्वत, लेकिन संस्मरण में चुप्पी', चित्रा सुब्रमण्यम ने सोनिया गांधी की किताब पर उठाए सवाल

देश • अखिल भारतीय

PM मोदी ने आसियान शिखर सम्मेलन में दी समुद्री सहयोग की नई योजना, पर्यटकों को मुफ्त ई-वीजा का भी प्रस्ताव

देश • अखिल भारतीय

लावारिस धन के 6,453 करोड़ रुपये सही मालिकों को लौटाए, केंद्र ने सुप्रीम कोर्ट को दी जानकारी

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल