बुधवार, 18 नवंबर 2026 02:11 AM IST
DARSH NEWS
🌤️ 14°C
देश अखिल भारतीय 5,891 व्यूज

'पापा हम मर जाएंगे', बच्चे चिल्लाते रहे। महाराष्ट्र में पिता ने 5 और 7 साल के बेटों को नहर में फेंका

DARSH NEWS डेस्क • 17 Nov 2026, 11:37 PM IST
'पापा हम मर जाएंगे', बच्चे चिल्लाते रहे। महाराष्ट्र में पिता ने 5 और 7 साल के बेटों को नहर में फेंका

महाराष्ट्र में पिता ने 5 और 7 साल के बेटों को नहर में फेंका (सांकेतिक तस्वीर) पूछताछ में आरोपी पिता ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है पुलिस और गोताखोरों की टीम नहर में बच्चों की तलाश कर रही है डिजिटल डेस्क, मुंबई। महाराष्ट्र के संभाजीनगर से बेहद हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है।

यहां एक व्यक्ति ने अपने दो छोटे बेटों को नहर में फेंक दिया। पीड़ित बच्चे 7 साल के आर्यन और 5 साल के श्याम हैं। आरोपी 40 वर्षीय सोमनाथ दामोदर रोडगे ने सोमवार शाम अपने दोनों बेटों को स्कूटर पर बैठाकर चॉकलेट और वड़ा पाव खरीदने के बहाने बाहर निकाल गया।

पाथान कस्बे की एक नहर के पास पहुंचकर उसने बच्चों को पानी में फेंकने की कोशिश की। डर से कांपते बच्चे रो-रोकर कह रहे थे, पापा। हम मर जाएंगे, कृपया ऐसा मत करो।

लेकिन पिता ने उनकी बात अनसुनी कर दी और दोनों को नहर में फेंक दिया। मौके पर मौजूद कुछ स्थानीय किसानों ने आरोपी को रोकने की कोशिश की, लेकिन उसने उन पर पत्थर फेंके और गालियां दीं। किसानों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

पाचोद पुलिस ने बताया कि पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। सोमवार रात से पुलिस और गोताखोरों की टीम नहर में बच्चों की तलाश कर रही है। अभी तक दोनों बच्चों का कोई अता-पता नहीं मिला है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

देश • Mumbai

मुंबई एयरपोर्ट पर स्पाइसजेट की कोई फ्लाइट नहीं उड़ी, सैकड़ों यात्री फंसे; जमकर मचा बवाल

देश • अखिल भारतीय

कोलकाता में पुलिस ट्रेनिंग स्कूल में फंदे से लटका मिला कांस्टेबल का शव, घटनास्थल पर नहीं मिला कोई सुसाइड नोट

देश • अखिल भारतीय

बेंगलुरु में भीषण सड़क हादसा: घने कोहरे में कार पेड़ से टकराई, दो इंजीनियरिंग छात्राओं की मौत

देश • अखिल भारतीय

टाटा संस की लिस्टिंग पर घमासान तेज, पूर्व ट्रस्टी डेरियस खंबाटा का वेणु श्रीनिवासन और विजय सिंह पर पलटवार

देश • अखिल भारतीय

NEET UG परीक्षा पैटर्न में बड़े बदलाव की तैयारी: साल में एक से अधिक बार एग्जाम, 12वीं के अंकों को मिले वेटेज

देश • अखिल भारतीय

निजी विश्वविद्यालयों के कामकाज और फंडिंग की जांच का मामला: सुप्रीम कोर्ट की नई तीन सदस्यीय पीठ गुरुवार को करेगी सुनवाई

देश • अखिल भारतीय

टैरिफ से H 1B वीजा तक बदले ट्रंप के सुर, पीएम मोदी को बताया दुनिया का ताकतवर नेता

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल