शनिवार, 07 नवंबर 2026 10:24 AM IST
DARSH NEWS
🌤️ 22°C
बिजनेस अखिल भारतीय 17,494 व्यूज

कबाड़ बेचकर सरकार को मिले 970 करोड़ रुपये, इसमें रेलवे सबसे आगे

DARSH NEWS डेस्क • 07 Nov 2026, 08:52 AM IST
कबाड़ बेचकर सरकार को मिले 970 करोड़ रुपये, इसमें रेलवे सबसे आगे

कबाड़ बेचकर सरकार ने कमाए 970 करोड़ रुपये कबाड़ से कमाई करने के मामले में रेलवे सबसे आगे रहा दो से 31 अक्टूबर तक देशभर में चलाया गया विशेष अभियान । केंद्र सरकार के विशेष स्वच्छता अभियान में इस बार कमाई और सफाई दोनों के मामले में नया रिकार्ड बना है। एक महीने तक चले अभियान में सरकारी विभागों ने पुराने कबाड़ और ई-कचरे को बेचकर 970.

33 करोड़ रुपये जुटाए। कबाड़ बेचकर कमाई के मामले में रेलवे सबसे आगे रहा। केंद्र सरकार के विशेष अभियान 6.

0 के तहत दो से 31 अक्टूबर तक देशभर में स्वच्छता अभियान चलाया गया। कार्मिक मंत्रालय 2021 में वार्षिक विशेष अभियान शुरू होने के बाद से इस अभियान ने कई मामलों में अब तक का सबसे अच्छा प्रदर्शन किया है। अभियान के दौरान कबाड़ और ई-कचरे के निपटान से सरकार को 970.

33 करोड़ रुपये की कमाई हुई। यह पिछले अभियान से करीब 16 प्रतिशत ज्यादा है। ई-कचरे के निपटान से करीब 50 करोड़ रुपये मिले।

कबाड़ बेचकर कमाई करने वाले विभागों में रेलवे बोर्ड पहले स्थान पर रहा। रेलवे ने 618. 06 करोड़ रुपये जुटाए।

रक्षा मंत्रालय के सैन्य मामलों के विभाग ने 88. 96 करोड़ और कोयला मंत्रालय ने 61. 41 करोड़ रुपये कमाए।

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की कमाई 34. 81 करोड़ रुपये रही। अभियान के दौरान कुल 19,88,826 स्थानों पर सफाई की गई।

यह पिछले साल के 11,59,783 स्थानों के मुकाबले करीब 71 प्रतिशत अधिक है। अभियान के दौरान सरकारी कार्यालयों में 277. 82 लाख वर्ग फीट जगह खाली कराई गई।

यह पिछले अभियान से करीब 19 प्रतिशत अधिक है। कोयला मंत्रालय ने सबसे ज्यादा 1. 48 करोड़ वर्ग फीट जगह खाली कराई।

सरकार ने अभियान के दौरान 9,99,168 जन शिकायतों का निपटारा किया और 40,878 अपीलों पर कार्रवाई की। 26,79,875 फिजिकल फाइलों की समीक्षा कर 15,76,828 फाइलें हटाई गईं। वहीं 9,58,864 ई-फाइलों की समीक्षा हुई और 7,01,723 बंद की गईं।

स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने 7. 01 लाख से ज्यादा स्थानों पर सफाई अभियान चलाकर पहला स्थान हासिल किया। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने 6.

52 लाख आंगनवाड़ी केंद्रों और अन्य संस्थानों में अभियान चलाया। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

बिजनेस • अखिल भारतीय

SGB 2019-20 सीरीज I: प्री-मैच्योर एग्जिट विंडो खुली, 1 दिसंबर से पहले निपटा लें ये काम

बिजनेस • अखिल भारतीय

दिवाली पर दिल्ली मेट्रो का नया टाइम टेबल: सुबह जल्दी मिलेगी ट्रेन, रात 10 बजे आखिरी सेवा

बिजनेस • अखिल भारतीय

दिवाली से पहले सोने के भाव में उछाल: 7 नवंबर को क्या हैं 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट?

बिजनेस • अखिल भारतीय

कबाड़ बेचकर सरकार ने कमाए 970 करोड़ रुपये, रेलवे सबसे आगे रहा

बिजनेस • अखिल भारतीय

चावल की बढ़ती कीमतों पर लगेगी लगाम: 50 लाख टन बफर स्टॉक की बाजार में एंट्री, कारोबारियों पर होगी पैनी नजर

बिजनेस • अखिल भारतीय

फेस्टिव सीजन में FD पर बंपर मुनाफा: 16 नवंबर से पहले उठाएं इन बैंकों के स्पेशल ऑफर्स का फायदा

बिजनेस • अखिल भारतीय

दिवाली पर बैंक बंद, फिर भी कटेगी EMI! बाउंस चार्ज से बचना है तो अभी करें ये काम

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल