शुक्रवार, 20 नवंबर 2026 08:12 AM IST
DARSH NEWS
🌤️ 16°C
बिजनेस अखिल भारतीय 16,353 व्यूज

ग्राम पंचायतें अपने स्रोतों से जुटा पाती हैं सिर्फ 10 प्रतिशत राजस्व, आरबीआई ने जारी की रिपोर्ट

DARSH NEWS डेस्क • 20 Nov 2026, 02:00 AM IST
ग्राम पंचायतें अपने स्रोतों से जुटा पाती हैं सिर्फ 10 प्रतिशत राजस्व, आरबीआई ने जारी की रिपोर्ट

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने गुरुवार को द्विवार्षिक रिपोर्ट पंचायती राज संस्थाओं का वित्त का दूसरा संस्करण जारी किया। इस संस्करण का विषय ग्रामीण भारत में स्थानीय वित्त और क्षमता निर्माण है। ग्राम पंचायतें अपने स्रोतों से जुटा पाती हैं सिर्फ 10 प्रतिशत राजस्व आरबीआई ने द्विवार्षिक रिपोर्ट पंचायती राज संस्थाओं का वित्त का दूसरा संस्करण किया जारी 2022-23 और 2023-24 के दौरान ग्राम पंचायतों की वित्तीय स्थिति मजबूत हुई ।

ग्राम पंचायतों की वित्तीय स्थिति 2022-23 और 2023-24 के दौरान मजबूत हुई है, लेकिन वे अब भी 90 प्रतिशत सरकारी हस्तांतरण पर निर्भर हैं। वे अपने स्रोतों से केवल 10 प्रतिशत राजस्व जुटा पाती हैं। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने गुरुवार को द्विवार्षिक रिपोर्ट पंचायती राज संस्थाओं का वित्त का दूसरा संस्करण जारी किया।

इस संस्करण का विषय ग्रामीण भारत में स्थानीय वित्त और क्षमता निर्माण है। आरबीआई ने कहा कि यह रिपोर्ट 2022-23 से 2024-25 की अवधि के दौरान 2. 25 लाख ग्राम पंचायतों के संतुलित आंकड़ों के आधार पर तैयार की गई है।

इसमें उनकी वित्तीय स्थिति और टिकाऊ एवं समावेशी ग्रामीण सामाजिक-आर्थिक विकास में उनकी भूमिका का आकलन किया गया है। इसमें कहा गया है कि 2022-23 और 2023-24 के दौरान ग्राम पंचायतों की वित्तीय स्थिति मजबूत हुई। हालांकि, उनकी कुल प्राप्तियों में करीब 90 प्रतिशत हिस्सा केंद्र और राज्य सरकारों से मिलने वाले हस्तांतरण का है, जबकि अपने स्रोतों से होने वाली आय का योगदान महज 10 प्रतिशत है।

इसमें मुख्य रूप से ब्याज प्राप्ति, पंचायती राज कार्यक्रमों के तहत मिलने कोष और उपयोगकर्ता शुल्क जैसे गैर-कर राजस्व शामिल हैं। रिपोर्ट , ग्राम पंचायतों का खर्च मुख्य रूप से 15वें वित्त आयोग के निर्देशों और राष्ट्रीय योजनाओं के अनुरूप रहा। कुल व्यय का सबसे बड़ा हिस्सा करीब 40 प्रतिशत, जलापूर्ति और स्वच्छता पर खर्च किया गया।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

बिजनेस • अखिल भारतीय

20 नवंबर को सोने के दाम में बड़ी गिरावट! जानें आज आपके शहर में क्या है 22 और 24 कैरेट का ताजा भाव

बिजनेस • अखिल भारतीय

'भूख इतनी है, पेट भरता ही नहीं', टैक्स कटौती के बावजूद नौकरियों की कमी और कम सैलरी पर PM मोदी ने उद्योगपतियों को लगाई फटकार

बिजनेस • अखिल भारतीय

महानदी कोलफील्ड्स IPO: क्या ₹15,000 का दांव सही है या FD-SIP में है ज्यादा दम?

बिजनेस • अखिल भारतीय

आज रात खत्म हो रहे हैं बैंक ऑफर्स: SBI कार्ड से खरीदारी पर ₹7,500 तक की छूट का आखिरी मौका

बिजनेस • अखिल भारतीय

IIFL फाइनेंस से बाहर हुआ फ़ेयरफ़ैक्स: क्या अब आपके लोन और निवेश पर पड़ेगा असर?

बिजनेस • अखिल भारतीय

KSFE विमुक्ति 2026: लोन और चिट्टी का बकाया चुकाने का आखिरी मौका, 60% तक छूट का लाभ उठाएं

बिजनेस • अखिल भारतीय

EPFO New Rules: PF खाते में अब 25% नहीं, सिर्फ 10% पैसा रखना होगा जरूरी, कितना पैसा निकाल पाएंगे?

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल