शुक्रवार, 20 नवंबर 2026 08:14 AM IST
DARSH NEWS
🌤️ 16°C
बिजनेस अखिल भारतीय 16,859 व्यूज

'भूख इतनी है, पेट भरता ही नहीं', टैक्स कटौती के बावजूद नौकरियों की कमी और कम सैलरी पर PM मोदी ने उद्योगपतियों को लगाई फटकार

DARSH NEWS डेस्क • 19 Nov 2026, 07:00 PM IST
'भूख इतनी है, पेट भरता ही नहीं', टैक्स कटौती के बावजूद नौकरियों की कमी और कम सैलरी पर PM मोदी ने उद्योगपतियों को लगाई फटकार

पीएम मोदी ने फिक्की के 100वें अधिवेशन में इंडिया इंक को आत्मनिर्भर भारत, कृषि निवेश और कॉर्पोरेट टैक्स लाभ जनता तक न पहुंचाने पर खरी-खरी सुनाई। पीएम मोदी ने फिक्की में इंडिया इंक को लगाई फटकार (फोटो- ) पीएम मोदी ने आत्मनिर्भर भारत में उद्योग जगत के सहयोग पर सवाल उठाए।

कृषि में निवेश और कॉर्पोरेट टैक्स कटौती का लाभ देने का आग्रह किया। घरेलू बाजार में भी 'एक्सपोर्ट क्वालिटी' उत्पाद देने को कहा। नई दिल्ली के भारत मंडपम में फिक्की के सौवें सालाना अधिवेश में उपस्थित इंडिया इंक के सैकड़ों दिग्गजों के बीच पीएम नरेंद्र मोदी ने जिस साफगोई से अपनी बात सामने रखी और भारतीय उद्योग जगत को उनकी कमियों के बारे में अवगत कराया, उसे सरकार और कारपोरेट के बीच संवाद के नये मापदंड के तौर पर चिन्हित किया जाएगा।

पीएम मोदी ने भारतीय कंपनियों पर सीधे आरोप लगाया कि वो ना तो आत्मनिर्भर भारत के एजेंडे पर चल रहे हैं, ना ही कृषि क्षेत्र में निवेश कर रहे हैं और ना ही कारपोरेट टैक्स घटाने की सहूलियत का फायदा जनता या देश को दे रहे हैं। पीएम मोदी ने भारतीय उद्यमों को घरेलू बाजार केकाम्फोर्ट जोन से बाहर निकल कर देशवासियों को भी ‘एक्सपोर्ट क्वालिटी’ की वस्तुएं व सेवाएं देने की उलाहना दी।

पीएम मोदी ने आग्रह भी किया कि, “बिना संकोच, बिना झिझक, मुझे खुल कर के लिख कर के भेजिए कि अभी भी क्या सुधार जरूरी हैं। ” पीएम मोदी ने अपने भाषण की शुरुआत भारत की आर्थिक प्रगति, लगातार सात फीसद से ज्यादा की विकास दर, 50 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकालने, गुड्स निर्यात हर महीने 50 अरब डालर को पार करने जैसी उपलब्धियों से की लेकिन उसके बाद उनकी भाषा तल्ख होती गई और उद्योग जगत को उनकी एक के बाद एक खामियां गिनाई।

सबसे पहले आत्मनिर्भर भारत योजना का मुद्दा उठाया और कहा कि, “आप सोचिए, 100 साल हो गए, लेकिन 1930 में गांधी आपके यहां आकर के यही कह के गए थे, और आज इतने साल के बाद भी मुझे वही कहना पड़ रहा है, यह आपकी सफलता है कि विफलता है? मेरी मत मानो, गांधी की तो मानते भाई! वो भी स्वदेशी कह कर के गए, वो भी आत्मनिर्भर भारत की कह कर के गए, और आप 100 साल के हो गए, बात वहीं की वहीं रह गई।

” इस क्रम में उन्होंने फार्मा, लौह-इस्पात जैसे उद्योगों का उदाहरण दिया जहां भारत एक बड़ा निर्यातक व उत्पादक होने के बावजूद बड़ा आयातक भी बना बैठा है। फिर उन्होंने सामने बैठे उद्योगपतियों से पूछा, “आप मुझे बताइए भाई, ऐसा कैसा देश और कैसे मेरे उद्योग जगत के साथी, गेहूं तो एक्सपोर्ट करे और ब्रेड इम्पोर्ट करे! पूछिए अपने आप को।

”।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

बिजनेस • अखिल भारतीय

20 नवंबर को सोने के दाम में बड़ी गिरावट! जानें आज आपके शहर में क्या है 22 और 24 कैरेट का ताजा भाव

बिजनेस • अखिल भारतीय

ग्राम पंचायतें अपने स्रोतों से जुटा पाती हैं सिर्फ 10 प्रतिशत राजस्व, आरबीआई ने जारी की रिपोर्ट

बिजनेस • अखिल भारतीय

महानदी कोलफील्ड्स IPO: क्या ₹15,000 का दांव सही है या FD-SIP में है ज्यादा दम?

बिजनेस • अखिल भारतीय

आज रात खत्म हो रहे हैं बैंक ऑफर्स: SBI कार्ड से खरीदारी पर ₹7,500 तक की छूट का आखिरी मौका

बिजनेस • अखिल भारतीय

IIFL फाइनेंस से बाहर हुआ फ़ेयरफ़ैक्स: क्या अब आपके लोन और निवेश पर पड़ेगा असर?

बिजनेस • अखिल भारतीय

KSFE विमुक्ति 2026: लोन और चिट्टी का बकाया चुकाने का आखिरी मौका, 60% तक छूट का लाभ उठाएं

बिजनेस • अखिल भारतीय

EPFO New Rules: PF खाते में अब 25% नहीं, सिर्फ 10% पैसा रखना होगा जरूरी, कितना पैसा निकाल पाएंगे?

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल