बुधवार, 04 नवंबर 2026 09:19 AM IST
DARSH NEWS
🌤️ 20°C
देश अखिल भारतीय 16,953 व्यूज

न्याय व्यवस्था में एकरूपता की उम्मीद, सुप्रीम कोर्ट ने ई-कमेटी को ज्ञापन देने की दी अनुमति

DARSH NEWS डेस्क • 03 Nov 2026, 11:56 PM IST
न्याय व्यवस्था में एकरूपता की उम्मीद, सुप्रीम कोर्ट ने ई-कमेटी को ज्ञापन देने की दी अनुमति

सुप्रीम कोर्ट ने न्याय व्यवस्था में पारदर्शिता और एकरूपता लाने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। सुप्रीम कोर्ट ने ई-कमेटी को ज्ञापन देने की दी अनुमति। सुप्रीम कोर्ट ने न्यायिक एकरूपता पर ज्ञापन की अनुमति दी।

उच्च न्यायालयों में मुकदमों के नामकरण, शब्दावली का मानकीकरण होगा। कोर्ट फीस पर राज्यों के विधायी अधिकार का सम्मान किया। डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली।

देश की न्याय व्यवस्था को अधिक पारदर्शी, सरल व सुलभ बनाने और न्यायिक प्रणाली में एकरूपता लाने की दिशा में सुप्रीम कोर्ट ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। मंगलवार को कोर्ट ने एक जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए याचिकाकर्ता अश्विनी उपाध्याय को यह अनुमति दी कि वे देश के सभी उच्च न्यायालयों में मुकदमों के नामकरण, पंजीकरण प्रक्रियाओं और न्यायिक शब्दावली में एकरूपता की मांग को लेकर शीर्ष अदालत की ई-कमेटी को एक विस्तृत ज्ञापन सौंपें।

सुनवाई के दौरान प्रधान न्यायाधीश (सीजेआई) सूर्यकांत और न्यायमूर्ति जोयमाल्या बागची तथा न्यायमूर्ति वी. मोहना की पीठ ने इस याचिका को न्यायिक पक्ष पर सुनने से तो इनकार कर दिया, लेकिन यह स्पष्ट किया कि याचिकाकर्ता द्वारा उठाया गया मुद्दा अत्यंत प्रासंगिक और न्यायहित से जुड़ा हुआ है।

याचिकाकर्ता ने कोर्ट का ध्यान इस ओर आकर्षित किया था कि अलग-अलग उच्च न्यायालयों, यहां तक कि एक ही उच्च न्यायालय की विभिन्न बेंचों में भी मुकदमों के वर्गीकरण और संक्षिप्त रूपों में भारी अंतर है। उदाहरण के तौर पर, एक रिट याचिका को कहीं 'डब्ल्यूपी' तो कहीं 'डब्ल्यूपीए' लिखा जाता है।

इसी प्रकार, आपराधिक अपील के लिए सीआरए, सीआर डॉट ए, सीआरएपीएल और सीआरएल डॉट ए जैसी अलग-अलग संक्षिप्त शब्दावलियों का उपयोग होता है, जिससे न्यायिक डॉटा को खोजना और ट्रैक करना बेहद पेचीदा हो जाता है। न्यायमूर्ति बागची ने स्पष्ट किया कि यह मुद्दा पहले से ही ई-कमेटी के 'यूनिफार्म ज्यूडिशियल कोड' जैसी व्यापक मानकीकरण परियोजना का हिस्सा है।

इससे नेशनल ज्यूडिशियल डॉटा ग्रिड पर डॉटा खोजना और अधिक सुगम हो जाएगा। पीठ ने कहा कि जिला और मजिस्ट्रेट अदालतों में केस इन्फार्मेशन सिस्टम के जरिये मानकीकरण का काम पहले ही किया जा चुका है और अब इसे उच्च न्यायालयों तक बढ़ाया जा रहा है। हालांकि, जहां तक देशभर में एक समान कोर्ट फीस लागू करने की मांग का सवाल है, अदालत ने इसे राज्यों के विधायी दायरे का मामला बताया।

याचिका में बताया गया था कि समान मुकदमे और राशि के मामलों में भी अलग-अलग राज्यों में कोर्ट फीस में जमीन-आसमान का फर्क है। उदाहरण के लिए दस हजार रुपये के मुकदमे की फीस पंजाब और हरियाणा में 250 रुपये है, तो बिहार-झारखंड में 1,480 रुपये और उत्तर प्रदेश में 1157. 50 रुपये है।

।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

देश • Prayagraj

रेप के आरोपी जज ही कर रहे पॉक्सो मामले की सुनवाई, सुप्रीम कोर्ट ने इलाहाबाद HC को भेजा नोटिस

देश • अखिल भारतीय

गुजरात: वंतारा में वैश्विक चिड़ियाघरों का सम्मेलन, वन्यजीव संरक्षण के लिए साझा डेटा पर जोर

देश • अखिल भारतीय

कैंसर दवाओं की संशोधित एमआरपी की अपडेट सूची जारी, अब इसमें 1085 दवाएं

देश • Surat

बंगाल: कोलकाता के कॉलेज स्ट्रीट से चाइना टाउन तक बदलेगी सूरत, नौ परियोजनाओं के लिए एनबीसीसी से करार

देश • अखिल भारतीय

'पहले सिर्फ नारे लगते थे लेकिन हमने तेजी से कम की गरीबी', विश्व बैंक की रिपोर्ट पर बोले पीएम मोदी

देश • Mumbai

बेकार पड़ी सरकारी जमीनों से भरेगा खजाना, दिल्ली-मुंबई समेत कई शहरों में फ्लैट बेचेगी सरकार

देश • अखिल भारतीय

क्यूएस एशिया रैंकिंग: भारतीय आईआईटी और आईआईएससी शीर्ष 100 में बरकरार, फिर भी गिरी रैंकिंग

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल