बुधवार, 04 नवंबर 2026 09:19 AM IST
DARSH NEWS
🌤️ 20°C
देश अखिल भारतीय 7,111 व्यूज

कैंसर दवाओं की संशोधित एमआरपी की अपडेट सूची जारी, अब इसमें 1085 दवाएं

DARSH NEWS डेस्क • 04 Nov 2026, 06:02 AM IST
कैंसर दवाओं की संशोधित एमआरपी की अपडेट सूची जारी, अब इसमें 1085 दवाएं

कैंसर दवाओं की संशोधित एमआरपी की अपडेट सूची जारी (फोटो- ) सरकार ने 543 कैंसररोधी दवाओं का अधिकतम खुदरा मूल्य घटाया था संशोधन एनपीपीए की 17 अक्टूबर की उस घोषणा के बाद किया गया है । औषधि मूल्य नियामक नेशनल फार्मास्यूटिकल प्राइसिंग अथारिटी (एनपीपीए) ने मंगलवार को अलग-अलग ब्रांडों की 1085 कैंसररोधी दवाओं की संशोधित अधिकतम खुदरा मूल्य (एमआरपी) सूची अपडेट की।

यह सूची नौ नवंबर से प्रभावी होगी। एनपीपीए ने 28 अक्टूबर को अलग-अलग ब्रांडों की 543 कैंसररोधी दवाओं का अधिकतम खुदरा मूल्य घटाया था। एनपीपीए की ‘एक्स’ पर पोस्ट , सूची में ऐसी दवाओं की कुल संख्या अब 1085 है।

संशोधित सूची में तीन नवंबर तक औषधि कंपनियों की ओर से दी गई जानकारी शामिल है। गैर-अनुसूचित कैंसररोधी दवाओं के निर्माता जब भी संशोधित कीमतें जमा करेंगे, सूची को अपडेट किया जाता रहेगा। कीमतों में यह संशोधन एनपीपीए की 17 अक्टूबर की उस घोषणा के बाद किया गया है, जिसमें 137 गैर-अनुसूचित कैंसररोधी दवाओं पर ट्रेड मार्जिन के युक्तिकरण को लागू किया गया था।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

देश • Prayagraj

रेप के आरोपी जज ही कर रहे पॉक्सो मामले की सुनवाई, सुप्रीम कोर्ट ने इलाहाबाद HC को भेजा नोटिस

देश • अखिल भारतीय

गुजरात: वंतारा में वैश्विक चिड़ियाघरों का सम्मेलन, वन्यजीव संरक्षण के लिए साझा डेटा पर जोर

देश • Surat

बंगाल: कोलकाता के कॉलेज स्ट्रीट से चाइना टाउन तक बदलेगी सूरत, नौ परियोजनाओं के लिए एनबीसीसी से करार

देश • अखिल भारतीय

'पहले सिर्फ नारे लगते थे लेकिन हमने तेजी से कम की गरीबी', विश्व बैंक की रिपोर्ट पर बोले पीएम मोदी

देश • Mumbai

बेकार पड़ी सरकारी जमीनों से भरेगा खजाना, दिल्ली-मुंबई समेत कई शहरों में फ्लैट बेचेगी सरकार

देश • अखिल भारतीय

न्याय व्यवस्था में एकरूपता की उम्मीद, सुप्रीम कोर्ट ने ई-कमेटी को ज्ञापन देने की दी अनुमति

देश • अखिल भारतीय

क्यूएस एशिया रैंकिंग: भारतीय आईआईटी और आईआईएससी शीर्ष 100 में बरकरार, फिर भी गिरी रैंकिंग

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल