बुधवार, 04 नवंबर 2026 09:23 AM IST
DARSH NEWS
🌤️ 20°C
राजनीति अखिल भारतीय 10,729 व्यूज

'कांग्रेस और उसके सहयोगी अराजकता का मॉडल जारी रखेंगे तो लोग विपक्ष का विकल्प तलाशेंगे', भाजपा का तीखा हमला

DARSH NEWS डेस्क • 03 Nov 2026, 10:57 PM IST
'कांग्रेस और उसके सहयोगी अराजकता का मॉडल जारी रखेंगे तो लोग विपक्ष का विकल्प तलाशेंगे', भाजपा का तीखा हमला

भाजपा ने कांग्रेस और उसके सहयोगियों पर मतदाता सूची पुनरीक्षण और 'अराजकता का मॉडल' जारी रखने पर हमला बोला है। भाजपा ने कांग्रेस पर 'अराजकता का मॉडल' अपनाने का आरोप लगाया भाजपा ने कांग्रेस पर 'अराजकता का मॉडल' अपनाने का आरोप लगाया राहुल गांधी, ममता बनर्जी पर विदेशी फंडिंग से विरोध प्रदर्शन का दावा दीया मिर्जा, नसीरुद्दीन शाह पर चुनिंदा पर्यावरण चिंता का आरोप डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली।

भाजपा ने मतदाता सूचियों के पुनरीक्षण और केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ विपक्षी दलों के अभियान को लेकर कांग्रेस और उसके सहयोगियों पर हमला बोला है। भाजपा ने मंगलवार को कहा कि यदि राहुल गांधी देश में रिजीम चेंज यानी सत्ता परिवर्तन के नाम पर अपना अराजकता का माडल जारी रखते हैं, तो जनता विपक्ष में किसी नए विकल्प की तलाश कर सकती है।

नई दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में आयोजित प्रेस कान्फ्रेंस में पार्टी प्रवक्ता गौरव भाटिया ने राहुल गांधी, ममता बनर्जी और तेजस्वी यादव पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्षी नेता देश में अराजकता फैलाने की कोशिश कर रहे हैं। भाटिया ने कहा कि सत्ता परिवर्तन की कोशिश में जुटे विपक्षी नेताओं को यह समझना चाहिए कि जनता उन्हें ही बदलने का फैसला कर सकती है।

उन्होंने दावा किया कि राहुल गांधी के इस कथित माडल को कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं का भी समर्थन नहीं मिल रहा है और पार्टी के भीतर कई नेता इससे असहमत हैं। भाजपा प्रवक्ता ने विपक्षी प्रदर्शनों के पीछे विदेशी फंडिंग होने का भी आरोप लगाया। उन्होंने दावा किया कि सोनिया गांधी और राहुल गांधी विदेशी संगठनों, जैसे प्रोग्रेसिव इंटरनेशनल और इंडियन अलायंस पेरिस के संपर्क में हैं।

भाटिया ने आरोप लगाया कि प्रोग्रेसिव इंटरनेशनल विभिन्न देशों में विरोध प्रदर्शनों को वित्तीय मदद देता है और हिंसा को बढ़ावा देता है। हालांकि, इन आरोपों के समर्थन में उन्होंने कोई प्रमाण प्रस्तुत नहीं किया। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

राजनीति • अखिल भारतीय

'मॉक संसद में ही प्रधानमंत्री बनेंगे राहुल गांधी', सीएम हिमंत सरमा ने इंडी गठबंधन के महाभियोग प्रस्ताव पर कसा तंज

राजनीति • अखिल भारतीय

राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री को फिर दी खुली बहस की चुनौती, निर्मला सीतारमण का पलटवार

राजनीति • अखिल भारतीय

राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री को फिर दी खुली बहस की चुनौती, निर्मला सीतारमण का पलटवार; कहा

राजनीति • अखिल भारतीय

आंध्र प्रदेश के तट से टकराया मुरासू, दो की मौत; कई इलाकों में भारी वर्षा

राजनीति • अखिल भारतीय

SIR में नाम कटने वाले मतदाता भी भर सकेंगे फार्म-6, क्या है पूरा प्रोसेस?

राजनीति • अखिल भारतीय

ISA में भारत का दबदबा कायम; लगातार तीसरी बार चुना गया अध्यक्ष, केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने दी जानकारी

राजनीति • अखिल भारतीय

संसद सत्र के सत्रावसान का अंतराल रिकॉर्ड की दहलीज पर, कांग्रेस ने सरकार की मंशा पर उठाए सवाल

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल