बुधवार, 04 नवंबर 2026 09:18 AM IST
DARSH NEWS
🌤️ 20°C
राजनीति अखिल भारतीय 19,676 व्यूज

आंध्र प्रदेश के तट से टकराया मुरासू, दो की मौत; कई इलाकों में भारी वर्षा

DARSH NEWS डेस्क • 04 Nov 2026, 01:57 AM IST
आंध्र प्रदेश के तट से टकराया मुरासू, दो की मौत; कई इलाकों में भारी वर्षा

आंध्र प्रदेश के तट से टकराया मुरासू, दो की मौत (फोटो- ) 110 किमी की रफ्तार से चलीं हवाएं, तटीय इलाकों में भारी बारिश और पेड़ उखड़ने से जनजीवन प्रभावित हुआ आंध्र प्रदेश के तीन हवाई अड्डों पर 19 और चेन्नई में 11 उड़ानें रद की गईं, ओडिशा सहित कई राज्यों में भी अलर्ट आंध्र में 1.

75 लाख लोग प्रभावित, 30 हजार हेक्टेयर फसल बर्बाद, 15 जिलों में फसलों को भारी नुकसान ओडिशा के पांच जिलों में आपदा टीमें तैनात, 1. 60 लाख लोगों का सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया । बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवाती तूफान मुरासू ने मंगलवार तड़के आंध्र प्रदेश के दक्षिणी तट पर दस्तक देकर भारी तबाही मचाई।

110 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवाओं और मूसलधार बारिश ने तटीय इलाकों में जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। तूफान से दो लोगों की मौत की सूचना है। इससे आंध्र प्रदेश में करीब 1.

75 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। 15 जिलों में 30 हजार हेक्टेयर से अधिक क्षेत्र में खड़ी फसल बर्बाद हो गई। तूफान को देखते हुए ओडिशा और तमिलनाडु में भी सतर्कता बढ़ा दी गई है।

ओडिशा के दक्षिणी जिलों में बारिश के साथ भूस्खलन की आशंका को देखते हुए प्रशासन अलर्ट है। आपदा प्रबंधन मंत्री सुरेश पुजारी ने बताया कि 1. 60 लाख से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है।

पहाड़ी इलाकों के लोगों को मौसम सामान्य होने तक राहत शिविरों में रहने की सलाह दी गई है। तूफान की वजह से आंध्र प्रदेश के तीन हवाई अड्डों पर 19 और चेन्नई में 11 उड़ानें रद की गईं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन.

चंद्रबाबू नायडू से फोन पर बात कर तूफान से हुए नुकसान की जानकारी ली। उन्होंने केंद्र की ओर से हरसंभव मदद का भरोसा दिया। गृह मंत्री शाह ने बताया कि एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें पहले से ही प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्य कर रही हैं।

उधर, तमिलनाडु के कुड्डालोर जिले में भारी बारिश, गरज और बिजली गिरने की आशंका के मद्देनजर मंगलवार को स्कूल बंद रखे गए। जिला प्रशासन ने कुड्डालोर तालुक के साथ रेड्डिचावड़ी और नेल्लिकुप्पम के स्कूलों में अवकाश घोषित किया। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

राजनीति • अखिल भारतीय

'मॉक संसद में ही प्रधानमंत्री बनेंगे राहुल गांधी', सीएम हिमंत सरमा ने इंडी गठबंधन के महाभियोग प्रस्ताव पर कसा तंज

राजनीति • अखिल भारतीय

राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री को फिर दी खुली बहस की चुनौती, निर्मला सीतारमण का पलटवार

राजनीति • अखिल भारतीय

राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री को फिर दी खुली बहस की चुनौती, निर्मला सीतारमण का पलटवार; कहा

राजनीति • अखिल भारतीय

SIR में नाम कटने वाले मतदाता भी भर सकेंगे फार्म-6, क्या है पूरा प्रोसेस?

राजनीति • अखिल भारतीय

ISA में भारत का दबदबा कायम; लगातार तीसरी बार चुना गया अध्यक्ष, केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने दी जानकारी

राजनीति • अखिल भारतीय

संसद सत्र के सत्रावसान का अंतराल रिकॉर्ड की दहलीज पर, कांग्रेस ने सरकार की मंशा पर उठाए सवाल

राजनीति • अखिल भारतीय

'कांग्रेस और उसके सहयोगी अराजकता का मॉडल जारी रखेंगे तो लोग विपक्ष का विकल्प तलाशेंगे', भाजपा का तीखा हमला

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल