रविवार, 29 नवंबर 2026 02:19 AM IST
DARSH NEWS
🌤️ 15°C
बिजनेस अखिल भारतीय 7,201 व्यूज

छत्तीसगढ़ में शराब घोटाले के पैसों से खरीदा गया था 200 किलो से अधिक सोना, कारोबारी विकास अग्रवाल ने पूछताछ में खुलासा

DARSH NEWS डेस्क • 29 Nov 2026, 01:57 AM IST
छत्तीसगढ़ में शराब घोटाले के पैसों से खरीदा गया था 200 किलो से अधिक सोना, कारोबारी विकास अग्रवाल ने पूछताछ में खुलासा

छत्तीसगढ़ में 3,200 करोड़ रुपये के शराब घोटाले में गिरफ्तार कारोबारी विकास अग्रवाल उर्फ सुब्बू से आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) की पूछताछ में कई अहम राजफाश हुए हैं। जांच एजेंसी , सुब्बू ने परिचित सराफा कारोबारियों और ज्वेलरों के माध्यम से घोटाले की रकम से अनवर ढेबर के लिए 200 किलो से अधिक सोना खरीदा था।

छत्तीसगढ़ में शराब घोटाले के पैसों से खरीदा गया था 200 किलो से अधिक सोना कारोबारी विकास अग्रवाल ने ईओडब्ल्यू की पूछताछ में किए कई अहम राजफाश वाट्सएप चैट में शराब की गाड़ियों, बिक्री और बकाया रकम का हिसाब भी मिला रायपुर। छत्तीसगढ़ में 3,200 करोड़ रुपये के शराब घोटाले में गिरफ्तार कारोबारी विकास अग्रवाल उर्फ सुब्बू से आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) की पूछताछ में कई अहम राजफाश हुए हैं।

जांच एजेंसी , सुब्बू ने परिचित सराफा कारोबारियों और ज्वेलरों के माध्यम से घोटाले की रकम से अनवर ढेबर के लिए 200 किलो से अधिक सोना खरीदा था। वह शराब सिंडिकेट में फंड मैनेजर यानी मनीमैन की भूमिका निभाता था और अनवर ढेबर का करीबी सहयोगी माना जाता था। जांच के मुताबिक, सुब्बू ने तीन हजार करोड़ रुपये से अधिक की नकदी का प्रबंधन किया और हवाला के जरिए रकम विदेश भेजी।

15 जिलों की सरकारी शराब दुकानों से पार्ट-बी की बिक्री की नकदी उसके सहयोगी रायपुर के गोलछा अपार्टमेंट लाते थे। यहां रकम की गिनती के बाद अनवर के बताए लोगों तक पहुंचाई जाती थी। वर्ष 2019 से 2023 के बीच डिस्टिलरियों में बिना आबकारी शुल्क चुकाए अतिरिक्त शराब बनवाई जाती थी।

डुप्लीकेट होलोग्राम लगाकर इसे सरकारी दुकानों से बेचा जाता था। इसके बदले सुब्बू को प्रति पेटी 50 रुपये कमीशन मिलता था। वाट्सएप चैट में मिला लेनदेन का ब्योराअनवर के निर्देश पर सुब्बू पार्ट-बी शराब के उत्पादन, खाली बोतलों की आपूर्ति, सप्लायर और लोगों की तैनाती का प्रबंधन करता था।

अमित सिंह के साथ दिल्ली से नकली होलोग्राम लाकर डिस्टिलरियों तक पहुंचाने में भी उसकी भूमिका सामने आई है। दोनों के वाट्सएप चैट में शराब की गाड़ियों, बिक्री और बकाया रकम का हिसाब मिला है। दुबई में रहकर संभालता था नेटवर्कसुब्बू अक्टूबर 2022 में परिवार के साथ दुबई फरार हो गया था।

वहां वह बोस्टन नाम की कंपनी में मैनेजर था। इंटरपोल ने अगस्त 2026 में उसके खिलाफ रेड कार्नर नोटिस जारी किया था। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

बिजनेस • अखिल भारतीय

500 रुपये से कम के यूपीआई लेनदेन पर अब नहीं मिलेगा SMS अलर्ट, एचडीएफसी बैंक का बड़ा फैसला

बिजनेस • अखिल भारतीय

सोने के भाव में भारी हलचल: निवेश से पहले जानें SGB, ETF और फिजिकल गोल्ड का गणित

बिजनेस • अखिल भारतीय

साइबर वीकेंड सेल: एक्सिस और एसबीआई कार्ड पर बंपर डिस्काउंट, खरीदारी से पहले ये जरूर देखें

बिजनेस • अखिल भारतीय

मुफ्त एटीएम लेनदेन और चार्ज की जानकारी देंगे बैंक, RBI के निर्देश से ग्राहकों को होगा फायदा

बिजनेस • अखिल भारतीय

बैंक ऑफ इंडिया का बड़ा फैसला: 1 दिसंबर से बदल रहे हैं MCLR रेट, क्या आपकी EMI बढ़ेगी?

बिजनेस • अखिल भारतीय

SGB निवेशकों के लिए अलर्ट: 5 साल पूरे होने पर अर्ली एग्जिट का मौका, 10-11 दिसंबर को होगा रिडेम्पशन

बिजनेस • अखिल भारतीय

RBI का बड़ा फैसला: डेली CRR घटा, क्या अब आपकी EMI और FD पर होगा असर?

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल