शनिवार, 14 नवंबर 2026 05:15 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 22°C
अध्यात्म अखिल भारतीय 19,471 व्यूज

दक्षिण भारत में 'गोर हब्बा' त्योहार में एक दूसरे पर गोबर फेंक कर खुशियां मनाते हैं लोग, गांव की समृद्धि की करते हैं कामना

DARSH NEWS डेस्क • 14 Nov 2026, 02:37 PM IST
दक्षिण भारत में 'गोर हब्बा' त्योहार में एक दूसरे पर गोबर फेंक कर खुशियां मनाते हैं लोग, गांव की समृद्धि की करते हैं कामना

दक्षिण भारत में दिवाली के ठीक अगले दिन 'गोर हब्बा' त्योहार मनाया जाता है, जहां लोग एक-दूसरे पर गोबर फेंककर खुशी मनाते हैं। यह सदियों पुराना उत्सव है। गोर हब्बा दिवाली के अगले दिन मनाया जाता है।

ग्रामीण एक-दूसरे पर गोबर फेंककर खुशी मनाते हैं। यह त्योहार भाईचारे और समृद्धि का प्रतीक है। डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली।

दक्षिण भारत में गोर हब्बा त्योहार को लेकर काफी उल्लास होता है। कर्नाटक और तमिलनाडु की सीमा पर दीवाली के ठीक अगले दिन मनाया जाने वाला एक अनोखा त्योहार है। इसे 'गाय के गोबर का उत्सव' भी कहा जाता है।

लोग गोर हब्बा को सदियों पुराना त्योहार बताते हैं। इस दिन काफी गांव वाले जमा होकर गोबर से खेलते हैं। इस त्योहार में लोग एक दूसरे को गोबर लगाते हैं।

खुशी में एक दूसरे पर गोबर फेंकते हैं। ये गांव के देवता बीरेश्वर स्वामी की भक्ति से जुड़ा है। तमिलनाडु-कर्नाटक बॉर्डर के पास गुमाटापुरा गांव में इसे खास तौर पर मनाया जाता है।

सदियों पुराने रिवाज को दीवाली के बाद मनाया जाता है। स्थानीय लोगों का मानना है कि गाय के गोबर में पवित्र करने वाले गुण होते हैं। इसलिए इसके शरीर पर लगने से शरीर की शुद्धि होती है।

ग्रामीणों का मानना है कि इससे गांव में भाईचारा, अच्छी सेहत और समृद्धि आती है। इसके साथ ही यह त्योहार अलग-अलग जगहों पर काम करने वाले गांववालों को फिर से मिलने और जश्न मनाने का मौका भी देता है। कहा जाता है कि यह लगभग 300 साल पुराना है।

गोर हब्बा इस इलाके की सांस्कृतिक विरासत का एक दिलचस्प हिस्सा बना हुआ है। इस दिन गांव के लोग इकट्ठा होकर गाय के गोबर के गोले बनाते हैं और एक-दूसरे पर फेंकते हैं तथा गोबर से खेलते हैं। इसे भारत के स्पेनिश 'टोमाटीना फेस्टिवल' की तरह ही गोबर का त्योहार कहा जाता है।

स्पेन में पके हुए टमाटर एक दूसरे पर फेंक कर लोग खुशियों का इजहार करते हैं। इसी तरह यहां पर गोबर से ये मनाया जाता है। गोर हब्बा उत्सव की शुरुआत गांव के घरों से गोबर इकट्ठा करके मंदिर के पास ढेर लगाने से होती है।

इसके बाद गोबर से खेलने के बाद स्नान कर रस्म पूरी होती है। गुजरात: बेटी ने मजाक समझी थी 'गला घोंटने' की धमकी, दूसरी जाति के लड़के से प्यार करने पर पिता ने कर दी हत्या देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।

।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

अध्यात्म • अखिल भारतीय

मंदिर और तिरुप्परंकुंद्रम पहाड़ी एएसआई को सौंपने के खिलाफ तमिलनाडु सरकार, हिंदू धर्म परिषद की याचिका का विरोध

अध्यात्म • Mumbai

'एडल्ट महिलाओं को बिना किसी दबाव के जीवनसाथी चुनने का अधिकार', अंतर-धार्मिक विवाह पर बॉम्बे HC की टिप्पणी

अध्यात्म • New Delhi

सुबह दिल्ली में नाश्ता, शाम को पटना में छठ की तैयारी। कल से पटरी पर दौड़ेगी स्पेशल 'वंदे भारत'; चेक करें शेड्यूल

अध्यात्म • अखिल भारतीय

दीपावली की लंबी छुट्टियां। किन कंपनियों ने कर्मचारियों को उत्सव मनाने के लिए दिया भरपूर समय

अध्यात्म • अखिल भारतीय

सिक्किम से गुजरात तक जवानों संग दीवाली, रक्षा मंत्री और सेनाध्यक्षों ने बढ़ाया सीमा प्रहरियों का हौसला

अध्यात्म • अखिल भारतीय

पीएम मोदी ने देशवासियों को दी दीवाली की शुभकामनाएं, बस्तर में जवानों संग मनाएंगे रोशनी का त्योहार

अध्यात्म • Mumbai

त्योहारों की भीड़: दीवाली और छठ पूजा के लिए घर लौट रहे यात्री, स्टेशनों पर लगा भारी जमावड़ा; देखें तस्वीरें

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल