रविवार, 08 नवंबर 2026 12:25 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 24°C
अध्यात्म अखिल भारतीय 19,477 व्यूज

पीएम मोदी ने देशवासियों को दी दीवाली की शुभकामनाएं, बस्तर में जवानों संग मनाएंगे रोशनी का त्योहार

DARSH NEWS डेस्क • 08 Nov 2026, 10:57 AM IST
पीएम मोदी ने देशवासियों को दी दीवाली की शुभकामनाएं, बस्तर में जवानों संग मनाएंगे रोशनी का त्योहार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को देशवासियों को दिवाली की हार्दिक बधाई दी। उन्होंने सभी देशवासियों के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को देशवासियों को दीवाली की हार्दिक बधाई दी और सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट साझा करते हुए पीएम मोदी ने लिखा कि सभी को दीपावली की शुभकामनाएं! देश भर के मेरे परिवारजनों को दीपावली की असीम शुभकामनाएं।

प्रधानमंत्री ने बताया कि वह सुरक्षा बलों के जवानों के साथ दीवाली मनाने के लिए छत्तीसगढ़ के बस्तर जा रहे हैं। उन्होंने देश की सुरक्षा में तैनात वीर जवानों के बलिदान, निस्वार्थ सेवा और समर्पण को नमन किया। इससे पहले शनिवार को जारी एक वीडियो संदेश में प्रधानमंत्री ने दीवाली को अंधकार के खिलाफ देश के संकल्प का प्रतीक बताया था।

उन्होंने कहा था कि रोशनी का यह पावन पर्व पूरे देश को जगमग कर रहा है और यह अंधेरे के खिलाफ हमारे संकल्प का परिचय है। पीएम मोदी ने अपने संदेश में कहा कि दीवाली के पावन अवसर पर बस्तर जा रहा हूं। कल तक जहां नक्सलियों का कहर था वहां आज विकास की बहार है।

वीर जवानों, उनके बलिदान, त्याग और तपस्या को नमन करने जा रहा हूं। दीवाली के अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी ने उपराष्ट्रपति सी. पी.

राधाकृष्णन से भी मुलाकात की और एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं। पीएम ने इस मुलाकात की तस्वीर साझा करते हुए इसकी जानकारी दी। दूसरी ओर, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने भी देशवासियों को पर्व की बधाई दी और लोगों से प्रधानमंत्री के वोकल फॉर लोकल के विजन को अपनाने का आग्रह किया।

उन्होंने जनता से स्थानीय दुकानदारों और कारीगरों द्वारा बनाए गए उत्पादों को खरीदने की अपील की, ताकि 'आत्मनिर्भर भारत' और विकसित भारत के संकल्प को मजबूती मिल सके। नितिन नबीन ने अपने संदेश में 14 वर्षों के वनवास के बाद भगवान श्री राम की अयोध्या वापसी के ऐतिहासिक महत्व को याद किया और इसे वर्तमान में भव्य राम मंदिर निर्माण के गौरव से जोड़ा।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

अध्यात्म • Mumbai

त्योहारों की भीड़: दीवाली और छठ पूजा के लिए घर लौट रहे यात्री, स्टेशनों पर लगा भारी जमावड़ा; देखें तस्वीरें

अध्यात्म • Noida

नोएडा-दिल्ली एनसीआर में महाजाम: त्योहारों की भीड़ से रेंग रहे वाहन, सेक्टर 62 से मेरठ एक्सप्रेसवे पर लगा गाड़ियों का लंबा तांता

अध्यात्म • अखिल भारतीय

'SIR के खिलाफ जारी रहेगी CJP की लड़ाई', अभिजीत दीपके का एलान

अध्यात्म • अखिल भारतीय

त्योहारी बिक्री और निर्यात में तेजी का असर, तीसरी तिमाही में भी 7 प्रतिशत से अधिक रह सकती है देश की विकास दर

अध्यात्म • अखिल भारतीय

सिक्किम में पटाखों की बिक्री और आतिशबाजी पर बैन, पुलिस को सख्ती के निर्देश

अध्यात्म • अखिल भारतीय

'विरोध के नाम पर किसी जगह पर कब्जा नहीं कर सकते', दिल्ली में प्रदर्शनों को लेकर CJI की सख्त टिप्पणी

अध्यात्म • अखिल भारतीय

मणिपुर में क्षत-विक्षत मिले युवकों के शव, सुरक्षाबलों से भिड़े प्रदर्शनकारी

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल