रविवार, 08 नवंबर 2026 02:43 AM IST
DARSH NEWS
🌤️ 15°C
अध्यात्म Noida 17,649 व्यूज

नोएडा-दिल्ली एनसीआर में महाजाम: त्योहारों की भीड़ से रेंग रहे वाहन, सेक्टर 62 से मेरठ एक्सप्रेसवे पर लगा गाड़ियों का लंबा तांता

DARSH NEWS डेस्क • 08 Nov 2026, 12:34 AM IST
नोएडा-दिल्ली एनसीआर में महाजाम: त्योहारों की भीड़ से रेंग रहे वाहन, सेक्टर 62 से मेरठ एक्सप्रेसवे पर लगा गाड़ियों का लंबा तांता

नोएडा-दिल्ली एनसीआर में महाजाम, त्योहारों की भीड़ से रेंग रहे वाहन (फोटो- ) सेक्टर 62 मॉडल टाउन कट के पास से लेकर मेरठ एक्सप्रेसवे पर गाड़ियों की रफ्तार थमी ग्रेटर नोएडा के सबसे व्यस्त चौराहे 'परी चौक' पर चारों तरफ से आने वाले वाहन रेंग रहे हैं डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली।

दीपावली और आगामी त्योहारों के मद्देनजर दिल्ली-एनसीआर की सड़कों पर ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। त्योहारों की खरीदारी और घर जाने वाले लोगों की भारी भीड़ के कारण नोएडा, ग्रेटर नोएडा और दिल्ली को जोड़ने वाले मुख्य मार्गों पर आज भीषण जाम की स्थिति पैदा हो गई है।

सड़कों पर वाहनों की लंबी कतारें लगी हैं और लोग घंटों से ट्रैफिक में फंसे हुए हैं। नोएडा सेक्टर 62 और मेरठ एक्सप्रेसवे: सेक्टर 62 मॉडल टाउन कट के पास से लेकर मेरठ एक्सप्रेसवे पर गाड़ियों की रफ्तार थम सी गई है। अंडरपास से ठीक पहले वाहनों का भारी दबाव होने के कारण लंबा ट्रैफिक जाम लग गया है।

परी चौक और गौर सिटी (ग्रेटर नोएडा): ग्रेटर नोएडा के सबसे व्यस्त चौराहे 'परी चौक' पर चारों तरफ से आने वाले वाहन रेंग रहे हैं। वहीं, वेस्ट की ओर गौर सिटी चार मूर्ति चौराहे पर भी स्थिति बेहद खराब है, जहां पीक आवर्स के चलते ट्रैफिक जाम की गंभीर समस्या बनी हुई है। दादरी-सूरजपुर रोड: औद्योगिक और आवासीय क्षेत्र को जोड़ने वाले दादरी-सूरजपुर मार्ग पर भी वाहनों का भारी रेला देखा जा रहा है।

यहां सड़कों पर क्षमता से अधिक गाड़ियां होने के कारण महाजाम की स्थिति है। दिल्ली-बदरपुर-फरीदाबाद मार्ग: दिल्ली को हरियाणा (फरीदाबाद) से जोड़ने वाले बदरपुर रोड पर भी ट्रैफिक पूरी तरह से ठप नजर आ रहा है। त्योहारों के कारण कमर्शियल वाहनों और निजी गाड़ियों की संख्या अचानक बढ़ने से यह रूट पूरी तरह ब्लॉक हो गया है।

ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक, त्योहारों के सीजन के चलते बाजारों और मुख्य सड़कों पर अचानक वाहनों का दबाव बढ़ गया है। पुलिस बल मुख्य चौराहों पर ट्रैफिक सुचारू करने में जुटा है। देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें।

Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

अध्यात्म • अखिल भारतीय

'SIR के खिलाफ जारी रहेगी CJP की लड़ाई', अभिजीत दीपके का एलान

अध्यात्म • अखिल भारतीय

त्योहारी बिक्री और निर्यात में तेजी का असर, तीसरी तिमाही में भी 7 प्रतिशत से अधिक रह सकती है देश की विकास दर

अध्यात्म • अखिल भारतीय

सिक्किम में पटाखों की बिक्री और आतिशबाजी पर बैन, पुलिस को सख्ती के निर्देश

अध्यात्म • अखिल भारतीय

'विरोध के नाम पर किसी जगह पर कब्जा नहीं कर सकते', दिल्ली में प्रदर्शनों को लेकर CJI की सख्त टिप्पणी

अध्यात्म • अखिल भारतीय

मणिपुर में क्षत-विक्षत मिले युवकों के शव, सुरक्षाबलों से भिड़े प्रदर्शनकारी

अध्यात्म • अखिल भारतीय

दिल्ली एनसीआर में दीवाली पर फोड़ सकेंगे ग्रीन पटाखे, सुप्रीम कोर्ट ने दी अनुमति

अध्यात्म • अखिल भारतीय

मदुरै में उपराष्ट्रपति के मंदिर दौरे पर दो मिनट के लिए बिजली हुई थी गुल, जूनियर इंजीनियर सस्पेंड

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल