शनिवार, 07 नवंबर 2026 01:54 AM IST
DARSH NEWS
🌤️ 16°C
अध्यात्म अखिल भारतीय 2,057 व्यूज

मदुरै में उपराष्ट्रपति के मंदिर दौरे पर दो मिनट के लिए बिजली हुई थी गुल, जूनियर इंजीनियर सस्पेंड

DARSH NEWS डेस्क • 01 Nov 2026, 02:55 PM IST
मदुरै में उपराष्ट्रपति के मंदिर दौरे पर दो मिनट के लिए बिजली हुई थी गुल, जूनियर इंजीनियर सस्पेंड

बिजली गुल होने के मामले में मंदिर प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की उपराष्ट्रपति के मंदिर दौरे पर दो मिनट बिजली गुल। जूनियर इलेक्ट्रिकल इंजीनियर एस. जानकीरमन निलंबित किए गए।

वीवीआईपी दौरे में लापरवाही पर मंदिर प्रशासन की कार्रवाई। डिजिटल डेस्क, चेन्नई। उपराष्ट्रपति सी.

पी. राधाकृष्णन के मीनाक्षी अम्मन मंदिर दौरे के दौरान बिजली गुल होने के मामले में मंदिर प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। दो मिनट के लिए बिजली जाने पर मंदिर प्रशासन ने जूनियर इलेक्ट्रिकल इंजीनियर को अस्थायी तौर पर निलंबित कर दिया।

मंदिर प्रशासन ने बताया कि दो दिन पहले हुई घटना के बाद निलंबन के आधिकारिक आदेश जारी किए गए हैं। उस आदेश में बताया कि एस. जानकीरमन नाम के इस इंजीनियर को 31 अक्टूबर से निलंबित कर दिया गया है।

यह अनुशासनात्मक कार्रवाई 'हिंदू धार्मिक और धर्मार्थ बंदोबस्ती अधिनियम, 1959' की धारा 56 (1) के तहत की गई है। इस आदेश पर अरुलमिगु मीनाक्षी सुंदरेश्वर मंदिर के बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज की प्रमुख आर. रुक्मणी ने आधिकारिक तौर पर हस्ताक्षर किए हैं।

आरोप पत्र , 30 अक्टूबर को उपराष्ट्रपति और तमिलनाडु के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर के साथ मंदिर में दर्शन के लिए आए थे। दर्शन के बाद, जब उपराष्ट्रपति ईस्ट चिथिराई स्ट्रीट पर पत्रकारों से बात कर रहे थे, तब दो मिनट के लिए बिजली चली गई। इस दौरान मंदिर परिसर में अंधेरा छा गया।

प्रशासन के नोटिस में कहा गया है कि एक महत्वपूर्ण वीवीआईपी (VVIP) दौरे के दौरान भारी लापरवाही बरती गई। इसमें यह भी कहा गया है कि इस अधिकारी के कृत्य से राज्य सरकार और मंदिर प्रशासन, दोनों की बदनामी हुई है। जानकीरमन को निर्देश दिया गया है कि वे इस चूक के लिए 15 दिनों के भीतर लिखित स्पष्टीकरण दें।

यदि वे तय समय सीमा के भीतर जवाब नहीं देते हैं, तो उपलब्ध दस्तावेजों के आधार पर आगे की प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी। निलंबन आदेश में यह भी बताया गया है कि यदि वे इन आरोपों को चुनौती देना चाहते हैं, तो उनके पास संबंधित अधिकारियों के समक्ष अपील करने के लिए 30 दिन का समय है।

राज्य के बिजली ढांचे पर टिप्पणी करते हुए उपराष्ट्रपति ने कहा कि मानो देवी खुद देश को यह दिखा रही थीं कि तमिलनाडु में बिजली कटौती की असल स्थिति क्या है। इसी कड़ी में एआईएडीएमके (AIADMK) ने भी प्रशासन की आलोचना की है। उन्होंने कहा कि ठीक एक दिन पहले, पूर्व मुख्यमंत्री एडप्पादी के.

पलानीस्वामी के मंदिर दौरे के दौरान भी इसी तरह बिजली गुल हुई थी। तमिलनाडु के बिजली मंत्री आर. निर्मल कुमार ने पहले ही स्पष्ट कर दिया था कि ब्लैकआउट कोई ग्रिड फेलियर नहीं था, बल्कि एक तकनीकी खराबी थी।

यह खराबी स्थानीय सबस्टेशन पर तब आई, जब वीआईपी दौरे के लिए मंदिर की बिजली आपूर्ति को एहतियात के तौर पर जनरेटर पर शिफ्ट किया जा रहा था। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

अध्यात्म • अखिल भारतीय

सिक्किम में पटाखों की बिक्री और आतिशबाजी पर बैन, पुलिस को सख्ती के निर्देश

अध्यात्म • अखिल भारतीय

'विरोध के नाम पर किसी जगह पर कब्जा नहीं कर सकते', दिल्ली में प्रदर्शनों को लेकर CJI की सख्त टिप्पणी

अध्यात्म • अखिल भारतीय

मणिपुर में क्षत-विक्षत मिले युवकों के शव, सुरक्षाबलों से भिड़े प्रदर्शनकारी

अध्यात्म • अखिल भारतीय

दिल्ली एनसीआर में दीवाली पर फोड़ सकेंगे ग्रीन पटाखे, सुप्रीम कोर्ट ने दी अनुमति

अध्यात्म • Ayodhya

अयोध्या में किस जमीन पर बना राम मंदिर? सुप्रीम कोर्ट में नई याचिका दायर, 2 नवंबर को सुनवाई

अध्यात्म • अखिल भारतीय

सोमनाथ मंदिर के पास मांसाहारी भोजन की बिक्री पर रोक बरकरार, हाई कोर्ट की डिवीजन बेंच ने बदला सिंगल जज का फैसला

अध्यात्म • अखिल भारतीय

'इतने जूते खाने के बाद भी आ गया', प्रदर्शनकारी को देखकर भड़क गए विजयवर्गीय; दे डाला विवादित बयान

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल