शनिवार, 07 नवंबर 2026 01:55 AM IST
DARSH NEWS
🌤️ 16°C
अध्यात्म अखिल भारतीय 7,816 व्यूज

सोमनाथ मंदिर के पास मांसाहारी भोजन की बिक्री पर रोक बरकरार, हाई कोर्ट की डिवीजन बेंच ने बदला सिंगल जज का फैसला

DARSH NEWS डेस्क • 31 Oct 2026, 08:25 AM IST
सोमनाथ मंदिर के पास मांसाहारी भोजन की बिक्री पर रोक बरकरार, हाई कोर्ट की डिवीजन बेंच ने बदला सिंगल जज का फैसला

गुजरात हाई कोर्ट की डिवीजन बेंच ने सोमनाथ मंदिर के पास मांसाहारी भोजन की बिक्री पर लगी रोक को बहाल कर दिया है। सोमनाथ मंदिर के पास मांसाहारी भोजन पर रोक। तीर्थयात्रियों की धार्मिक भावनाओं का सम्मान किया।

डिजिटल डेस्क, अहमदाबाद। गुजरात हाई कोर्ट की सिंगल जज ने प्रसिद्ध सोमनाथ मंदिर के पास मांसाहारी भोजन की बिक्री पर लगी रोक हटा दी थी। लेकिन सिर्फ चार घंटे के अंदर हाई कोर्ट की डिवीजन बेंच ने मांसाहारी भोजन की बिक्री पर लगी रोक को फिर से बहाल कर दिया।

मुख्य न्यायाधीश मानस रंजन पाठक और न्यायमूर्ति निर्जर देसाई की खंडपीठ (डिवीजन बेंच) ने गुजरात सरकार की एक तत्काल अपील के बाद न्यायमूर्ति निशा ठाकोर के फैसले पर रोक लगा दी। की रिपोर्ट के मुताबिक, हाई कोर्ट की डिवीजन बेंच ने निर्देश दिया कि कलेक्टर का वह नोटिफिकेशन, जिसमें मांसाहारी भोजन की बिक्री पर रोक लगाई गई थी, फिलहाल लागू रहेगा।

खंडपीठ इस मामले पर अगली सुनवाई 26 दिसंबर को करेगी। शुक्रवार दोपहर करीब 3 बजे न्यायमूर्ति निशा ठाकोर ने गिर सोमनाथ जिले में सोमनाथ मंदिर के पास होटल और रेस्तरां चलाने वाले मालिकों की याचिकाओं को स्वीकार कर लिया था और नोटिफिकेशन को रद कर दिया था। हाई कोर्ट की सिंगल जज के इस आदेश के बाद सरकारी वकील जी.

एच. विर्क तुरंत कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश के पास पहुंचे। इसके बाद, कोर्ट के समय के बाद एक डिवीजन बेंच ने इस मामले पर तत्काल सुनवाई की।

शाम को, एडवोकेट जनरल कमल त्रिवेदी और सरकारी वकील ने हरिद्वार जैसे अन्य धार्मिक शहरों का उदाहरण दिया, जहां अदालतों ने ऐसे प्रतिबंधों को सही ठहराया था। वकीलों ने तर्क दिया कि सोमनाथ मंदिर के आस-पास कुछ इलाकों में मांसाहारी भोजन पर रोक लगाना सही है, ताकि तीर्थयात्रियों की धार्मिक भावनाओं को ठेस न पहुंचे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

अध्यात्म • अखिल भारतीय

सिक्किम में पटाखों की बिक्री और आतिशबाजी पर बैन, पुलिस को सख्ती के निर्देश

अध्यात्म • अखिल भारतीय

'विरोध के नाम पर किसी जगह पर कब्जा नहीं कर सकते', दिल्ली में प्रदर्शनों को लेकर CJI की सख्त टिप्पणी

अध्यात्म • अखिल भारतीय

मणिपुर में क्षत-विक्षत मिले युवकों के शव, सुरक्षाबलों से भिड़े प्रदर्शनकारी

अध्यात्म • अखिल भारतीय

दिल्ली एनसीआर में दीवाली पर फोड़ सकेंगे ग्रीन पटाखे, सुप्रीम कोर्ट ने दी अनुमति

अध्यात्म • अखिल भारतीय

मदुरै में उपराष्ट्रपति के मंदिर दौरे पर दो मिनट के लिए बिजली हुई थी गुल, जूनियर इंजीनियर सस्पेंड

अध्यात्म • Ayodhya

अयोध्या में किस जमीन पर बना राम मंदिर? सुप्रीम कोर्ट में नई याचिका दायर, 2 नवंबर को सुनवाई

अध्यात्म • अखिल भारतीय

'इतने जूते खाने के बाद भी आ गया', प्रदर्शनकारी को देखकर भड़क गए विजयवर्गीय; दे डाला विवादित बयान

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल