शनिवार, 07 नवंबर 2026 01:57 AM IST
DARSH NEWS
🌤️ 16°C
अध्यात्म अखिल भारतीय 8,980 व्यूज

दिल्ली एनसीआर में दीवाली पर फोड़ सकेंगे ग्रीन पटाखे, सुप्रीम कोर्ट ने दी अनुमति

DARSH NEWS डेस्क • 02 Nov 2026, 05:59 PM IST
दिल्ली एनसीआर में दीवाली पर फोड़ सकेंगे ग्रीन पटाखे, सुप्रीम कोर्ट ने दी अनुमति

सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण और त्योहारों के बीच संतुलन बनाते हुए ग्रीन पटाखे जलाने की अनुमति दी है। दिवाली पर सुप्रीम कोर्ट ने दी ग्रीन पटाखे जलाने की इजाजत जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली-NCR में वायु प्रदूषण और त्यौहारों के बीच संतुलन बनाए रखने के लिए ग्रीन पटाखे जलाने की अनुमति दी है।

लेकिन इस लेकर स्पष्ट निर्देश भी जारी किए हैं। शीर्ष अदालत ने 15 अक्टूबर 2025 के अपने पूर्व आदेश का पालन करते हुए दिल्ली-एनसीआर में 7 और 8 नवंबर 2026 को निर्धारित समयसीमा के भीतर केवल ग्रीन पटाखे जलाने की अनुमति दी है। कोर्ट के आदेश , लोग केवल सुबह 6 बजे से 7 बजे तक और रात 8 बजे से 10 बजे तक ग्रीन पटाखे जला सकेंगे।

इसके अलावा अन्य किसी भी समय पटाखे जलाने पर पूरी तरह से पाबंदी रहेगी। सुप्रीम कोर्ट ने संवेदनशीलता को ध्यान में रखते हुए निर्देश दिया है कि कुछ संस्थानों के 300 मीटर के दायरे में किसी भी प्रकार का पटाखा नहीं जलाया जाएगा। इनमें अस्पताल और नर्सिंग होम, प्राथमिक एवं जिला स्वास्थ्य केंद्र, वृद्धाश्रम, नोटिफाइड साइलेंस जोन (प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा चिह्नित शांत क्षेत्र) शामिल हैं।

शीर्ष अदालत ने स्पष्ट किया कि उपर्युक्त सभी संवेदनशील स्थलों और शैक्षणिक संस्थानों (स्कूल-कॉलेजों) को अनिवार्य रूप से 'नो-क्रैकर जोन' घोषित किया जाएगा। प्रशासन को निर्देश दिए गए हैं कि इन इलाकों की उचित बैरिकेडिंग व मार्किंग की जाए और आम जनता की जानकारी के लिए इसका व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित किया जाए, ताकि नियमों का उल्लंघन न हो।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

अध्यात्म • अखिल भारतीय

सिक्किम में पटाखों की बिक्री और आतिशबाजी पर बैन, पुलिस को सख्ती के निर्देश

अध्यात्म • अखिल भारतीय

'विरोध के नाम पर किसी जगह पर कब्जा नहीं कर सकते', दिल्ली में प्रदर्शनों को लेकर CJI की सख्त टिप्पणी

अध्यात्म • अखिल भारतीय

मणिपुर में क्षत-विक्षत मिले युवकों के शव, सुरक्षाबलों से भिड़े प्रदर्शनकारी

अध्यात्म • अखिल भारतीय

मदुरै में उपराष्ट्रपति के मंदिर दौरे पर दो मिनट के लिए बिजली हुई थी गुल, जूनियर इंजीनियर सस्पेंड

अध्यात्म • Ayodhya

अयोध्या में किस जमीन पर बना राम मंदिर? सुप्रीम कोर्ट में नई याचिका दायर, 2 नवंबर को सुनवाई

अध्यात्म • अखिल भारतीय

सोमनाथ मंदिर के पास मांसाहारी भोजन की बिक्री पर रोक बरकरार, हाई कोर्ट की डिवीजन बेंच ने बदला सिंगल जज का फैसला

अध्यात्म • अखिल भारतीय

'इतने जूते खाने के बाद भी आ गया', प्रदर्शनकारी को देखकर भड़क गए विजयवर्गीय; दे डाला विवादित बयान

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल