शनिवार, 07 नवंबर 2026 11:32 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 16°C
अध्यात्म अखिल भारतीय 9,480 व्यूज

त्योहारी बिक्री और निर्यात में तेजी का असर, तीसरी तिमाही में भी 7 प्रतिशत से अधिक रह सकती है देश की विकास दर

DARSH NEWS डेस्क • 07 Nov 2026, 08:18 PM IST
त्योहारी बिक्री और निर्यात में तेजी का असर, तीसरी तिमाही में भी 7 प्रतिशत से अधिक रह सकती है देश की विकास दर

चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में भारत की विकास दर सात प्रतिशत से अधिक रहने का अनुमान है, जो मजबूत घरेलू बिक्री और निर्यात से प्रेरित है। त्योहारी बिक्री और निर्यात से भारतीय अर्थव्यवस्था में तेजी जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में । बाजार के दीपावली मनाने के बाद अब अर्थव्यवस्था भी दीपावली मनाने के लिए तैयार है।

दीपावली पर घरेलू स्तर पर वस्तुओं की भारी बिक्री और निर्यात में मजबूती को देखते हुए चालू वित्त वर्ष 2026-27 की तीसरी तिमाही (अक्टूबर-दिसंबर) में भी विकास दर सात प्रतिशत से अधिक रहने का अनुमान लगाया जा रहा है। पहली तिमाही (अप्रैल-जून) में विकास दर 7. 8 प्रतिशत थी।

वित्त मंत्रालय का अनुमान है कि दूसरी तिमाही (जुलाई-सितंबर) में भी विकास दर 7. 35 रहेगी। पूरे वित्त वर्ष के लिए विश्व बैंक से लेकर आइएमएफ ने विकास दर सात प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया है।

पिछले एक सप्ताह में बाजार में आई तेजी से निवेशकों की रकम में 29 लाख करोड़ से अधिक का इजाफा हुआ है। यह दर्शा रहा है कि फिर से विदेशी निवेशक भारत का रुख कर रहे हैं। जानकार कह रहे हैं कि अमेरिका में बढ़ते वित्तीय दबाव और फेडरल रेट में और बढ़ोतरी के आसार को कम होता देख निवेशक भारत की ओर ही लौटेंगे।

डालर पर भी दबाव बढ़ रहा है, इससे भी भारतीय बाजार को मजबूती मिलेगी। पांच दिनों में सेंसेक्स में पांच हजार से अधिक अंक का इजाफा हुआ है। कनफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स ने अक्टूबर से आरंभ होने वाले त्योहारी सीजन में देश भर में सात लाख करोड़ की विभिन्न वस्तुओं की बिक्री का अनुमान लगाया है।

ऑनलाइन प्लेटफार्म का मानना है कि दशहरा से दिवाली तक उनके प्लेटफार्म से 1. 5 लाख करोड़ से अधिक की बिक्री हो चुकी है। इससे 50 लाख से अधिक के रोजगार का भी सृजन हुआ।

कार की बिक्री लगातार रिकॉर्ड तोड़ रही है। मारुति सुजुकी को उम्मीद है कि धनतेरस से लेकर 14 नवंबर तक 70,000 से अधिक कार की बिक्री होगी। ऑटोमोबाइल्स की बिक्री में पहले से दहाई अंक की बढ़ोतरी चल रही है।

रियल एस्टेट की बुकिंग में भी सात-आठ प्रतिशत की बढ़ोतरी बताई जा रही है। त्योहारी सीजन में होने वाली बिक्री और मजबूत घरेलू मांग को देखते हुए आर्थिक विशेषज्ञ अब चालू वित्त वर्ष में 7. 5 प्रतिशत तक की विकास दर का अनुमान लगाने लगे हैं।

एसोचैम के मुख्य अर्थशास्त्री एस. पी. शर्मा कहते हैं, घरेलू बिक्री में मजबूती के साथ निर्यात और औद्योगिक उत्पादन में भी तेजी चल रही है।

तीसरी तिमाही में भी विकास दर सात प्रतिशत से ऊपर रहेगी और पूरे वित्त वर्ष में 7. 7 प्रतिशत से अधिक विकास दर हासिल करने की गुंजाइश है। जानकारों का कहना है कि पश्चिम एशिया में माहौल के शांत रहने और कच्चे तेल के दाम 100 डॉलर से कम रहने पर भारतीय विकास दर वैश्विक अनुमानों से अधिक रहेगी।

।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

अध्यात्म • अखिल भारतीय

'SIR के खिलाफ जारी रहेगी CJP की लड़ाई', अभिजीत दीपके का एलान

अध्यात्म • अखिल भारतीय

सिक्किम में पटाखों की बिक्री और आतिशबाजी पर बैन, पुलिस को सख्ती के निर्देश

अध्यात्म • अखिल भारतीय

'विरोध के नाम पर किसी जगह पर कब्जा नहीं कर सकते', दिल्ली में प्रदर्शनों को लेकर CJI की सख्त टिप्पणी

अध्यात्म • अखिल भारतीय

मणिपुर में क्षत-विक्षत मिले युवकों के शव, सुरक्षाबलों से भिड़े प्रदर्शनकारी

अध्यात्म • अखिल भारतीय

दिल्ली एनसीआर में दीवाली पर फोड़ सकेंगे ग्रीन पटाखे, सुप्रीम कोर्ट ने दी अनुमति

अध्यात्म • अखिल भारतीय

मदुरै में उपराष्ट्रपति के मंदिर दौरे पर दो मिनट के लिए बिजली हुई थी गुल, जूनियर इंजीनियर सस्पेंड

अध्यात्म • Ayodhya

अयोध्या में किस जमीन पर बना राम मंदिर? सुप्रीम कोर्ट में नई याचिका दायर, 2 नवंबर को सुनवाई

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल