सोमवार, 23 नवंबर 2026 04:15 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 21°C
बिजनेस अखिल भारतीय 1,489 व्यूज

India Asia Power Index 2026: भारत का दबदबा बढ़ा! PM Modi बने दूसरे सबसे प्रभावशाली नेता

DARSH NEWS डेस्क • 23 Nov 2026, 03:44 PM IST
India Asia Power Index 2026: भारत का दबदबा बढ़ा! PM Modi बने दूसरे सबसे प्रभावशाली नेता

India की बढ़ती आर्थिक और रणनीतिक भूमिका को लेकर एक नई अंतरराष्ट्रीय रिपोर्ट सामने आई है। Power Index 2026 के मुताबिक, एशिया में भारत एक प्रमुख शक्ति के रूप में उभरा है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को क्षेत्र के प्रभावशाली नेताओं में दूसरा स्थान दिया गया है। यह रिपोर्ट एशिया में नेतृत्व, क्षेत्रीय प्रभाव और देशों की बदलती स्थिति को समझने के लिहाज से अहम है।

हालांकि, किसी भी Power Index में इस्तेमाल किए गए पैमाने और उसके आकलन को समझना भी जरूरी है। Lowy Institute की Asia Power Index 2026 रिपोर्ट , भारत ने एशिया में अपनी तीसरी सबसे शक्तिशाली देश की स्थिति बरकरार रखी है। इस साल भारत का ओवरऑल पावर स्कोर 0.

5 अंक बढ़कर 40. 5 हो गया है। इसके साथ ही भारत और चीन के बीच पावर स्कोर का अंतर 2018 में इस इंडेक्स की शुरुआत के बाद सबसे कम स्तर पर पहुंच गया है।

हालांकि, इसका मतलब यह नहीं है कि भारत चीन के बराबर पहुंच गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, चीन की कुल शक्ति का स्कोर भारत से करीब 80 फीसदी अधिक है। इस इंडेक्स में अमेरिका 78.

9 अंकों के साथ पहले और चीन 73. 6 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है। भारत 40.

5 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर बना हुआ है। रिपोर्ट की एक अहम बात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की क्षेत्रीय नेतृत्व से जुड़ी है। विशेषज्ञों के आकलन में पीएम मोदी को एशिया का दूसरा सबसे प्रभावी क्षेत्रीय नेता माना गया है।

इस सूची में वह चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बाद दूसरे स्थान पर हैं। खास बात यह है कि क्षेत्रीय नेतृत्व के मामले में पीएम मोदी की रैंकिंग में तीन स्थान का सुधार हुआ है। हालांकि, रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि खाड़ी क्षेत्र के संघर्ष के दौरान भारत की अपेक्षाकृत सीमित कूटनीतिक भूमिका का असर प्रधानमंत्री की वैश्विक नेतृत्व और रणनीतिक महत्वाकांक्षा को लेकर बनी विशेषज्ञों की धारणा पर पड़ा है।

भारत के लिए इस साल सबसे मजबूत पक्ष उसका कूटनीतिक प्रभाव रहा है। Diplomatic Influence में भारत का स्कोर 70. 3 अंक रहा।

रिपोर्ट के मुताबिक, भारत ने क्षेत्रीय देशों के साथ अपने व्यापारिक और निवेश संबंधों में अपेक्षाकृत स्थिरता बनाए रखी। इस वजह से भारत उन चुनिंदा पांच देशों में शामिल रहा, जिनके Economic Relationships स्कोर में गिरावट नहीं आई। इस श्रेणी में भारत दो स्थान ऊपर चढ़कर सातवें स्थान पर पहुंचा।

रक्षा क्षेत्र में भी भारत का प्रभाव बढ़ा है। दक्षिण-पूर्व एशिया के देशों को ब्रह्मोस मिसाइलों की बिक्री और क्षेत्रीय रक्षा सहयोग ने भारत के Defence Networks को मजबूत किया है। इस श्रेणी में भारत की रैंकिंग दो स्थान सुधरकर नौवें स्थान पर पहुंच गई।

Asia Power Index 2026 में भारत ने Cultural Influence के मामले में सबसे ज्यादा 2. 3 अंकों का सुधार दर्ज किया है। इस श्रेणी में भारत का स्कोर 43.

8 रहा। इसके अलावा Future Resources में भारत का स्कोर 1. 2 अंक बढ़कर 56.

2 हो गया। यह बताता है कि भविष्य में आर्थिक और अन्य संसाधनों के लिहाज से भारत की संभावनाएं मजबूत बनी हुई हैं। Military Capability में भी भारत ने 0.

5 अंकों का सुधार दर्ज किया और इसका स्कोर 48. 5 रहा। हालांकि, आर्थिक मोर्चे पर तस्वीर थोड़ी अलग रही।

Economic Capability में भारत का स्कोर 0. 7 अंक घटकर 26. 4 पर आ गया।

रिपोर्ट , रुपये में कमजोरी और अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) की अर्थव्यवस्थाओं को मापने की पद्धति में बदलाव ने भारत की सापेक्ष GDP रैंकिंग को प्रभावित किया। इसके अलावा, विदेशों में भारत के निवेश में करीब 20 अरब डॉलर की गिरावट भी दर्ज की गई। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

बिजनेस • अखिल भारतीय

NSE F&O एक्सपायरी आज: ऑटो-स्क्वायर ऑफ और STT के झटकों से कैसे बचें?

बिजनेस • अखिल भारतीय

SEBI का बड़ा कदम: FPI और ODI निवेशकों के लिए नियमों में बदलाव की तैयारी, क्या अब आसान होगा निवेश?

बिजनेस • अखिल भारतीय

RBI का बड़ा एक्शन: बैंकिंग सिस्टम में 50,000 करोड़ की लिक्विडिटी, क्या सस्ता होगा लोन?

बिजनेस • अखिल भारतीय

PM मोदी के सवालों के घेरे में कॉरपोरेट जगत, भारी टैक्स छूट के बावजूद देश में नई फैक्ट्रियां और नौकरियां कम क्यों?

बिजनेस • अखिल भारतीय

प्रधानमंत्री मोदी और नेपाल पीएम के बीच हैदराबाद हाउस में द्विपक्षीय , कनेक्टिविटी-व्यापार और ऊर्जा एजेंडे में शामिल

बिजनेस • अखिल भारतीय

ITR डेडलाइन चूक गए? घबराएं नहीं, 21 नवंबर के बाद अब ऐसे भरें अपना रिटर्न

बिजनेस • Patna

डिजिटल अरेस्ट का जाल: विशाखापटनम में 2 करोड़ की ठगी, सुप्रीम कोर्ट की बड़ी कार्रवाई

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल