सोमवार, 23 नवंबर 2026 02:18 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 23°C
बिजनेस अखिल भारतीय 10,553 व्यूज

PM मोदी के सवालों के घेरे में कॉरपोरेट जगत, भारी टैक्स छूट के बावजूद देश में नई फैक्ट्रियां और नौकरियां कम क्यों?

DARSH NEWS डेस्क • 23 Nov 2026, 01:41 PM IST
PM मोदी के सवालों के घेरे में कॉरपोरेट जगत, भारी टैक्स छूट के बावजूद देश में नई फैक्ट्रियां और नौकरियां कम क्यों?

प्रधानमंत्री मोदी की अगुवाई वाली सरकार द्वारा कॉरपोरेट टैक्स कटौती के बावजूद घरेलू निवेश और रोजगार सृजन पर इसके प्रभाव पर सवाल उठाए गए हैं। कॉरपोरेट टैक्स कटौती: देश को क्या मिला। (फोटो AI द्वारा बनाया गया है।

) कॉरपोरेट टैक्स कटौती से कंपनियों को भारी वित्तीय बचत हुई। घरेलू निवेश और रोजगार सृजन में अपेक्षित वृद्धि नहीं दिखी। पीएम मोदी ने कॉरपोरेट जगत से निवेश और रोजगार पर सवाल किया।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अगुआई वाली राजग सरकार के करीब 12 वर्ष के कार्यकाल में कॉरपोरेट को कई सहूलियतें दी गई हैं। कॉरपोरेट टैक्स में बड़ी कटौती इनमें सबसे प्रमुख है। सरकार ने 2019 में कॉरपोरेट टैक्स 30 प्रतिशत से घटा कर 22 प्रतिशत कर दिया था।

इससे सरकारी खजाने को बड़ा झटका लगा। इसके पीछे सरकार का सोच था कि टैक्स में कटौती से कंपनियों को जो बचत होगी, उसका इस्तेमाल वह कारोबार के विस्तार और निवेश पर करेंगे। इससे ज्यादा लोगों को नौकरियां मिलेंगी और अर्थव्यवस्था की रफ्तार तेज होगी।

हालांकि जमीन पर ऐसा कुछ नहीं हुआ। कंपनियों ने शानदार मुनाफे और कैश होने के बावजूद देश में निवेश में खास दिलचस्पी नहीं दिखाई है। निजी निवेश के आंकड़े लंबे समय तक कमजोर रहे।

हाल की छमाही में इसमें कुछ सुधार देखने को मिला है। ऐसे में हाल में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कॉरपोरेट जगह से सीधा सवाल किया कि सरकार ने आपको टैक्स के मद में बड़ी छूट दी लेकिन आपने कितने लोगों को रोजगार दिया और कहां निवेश किया। विपक्ष भी मोदी सरकार पर लंबे समय से आरोप लगाता रहा है कि यह उद्योगपतियों की सरकार है।

ऐसे में इस बात की पड़ताल प्रासंगिक है कि टैक्स में बड़ी छूट और बेहतर बैलेस शीट के बावजूद कॉरपोरेट जगत नए निवेश और नौकरियां देने के मोर्चे पर सुस्त क्यों है? 5. 39 लाख करोड़ रुपये की बचत हुई है कंपनियों को संचयी कर देनदारी में कंपनियों को वित्त वर्ष 2019-20 से 2024-25 के बीच।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

बिजनेस • अखिल भारतीय

प्रधानमंत्री मोदी और नेपाल पीएम के बीच हैदराबाद हाउस में द्विपक्षीय , कनेक्टिविटी-व्यापार और ऊर्जा एजेंडे में शामिल

बिजनेस • अखिल भारतीय

ITR डेडलाइन चूक गए? घबराएं नहीं, 21 नवंबर के बाद अब ऐसे भरें अपना रिटर्न

बिजनेस • Patna

डिजिटल अरेस्ट का जाल: विशाखापटनम में 2 करोड़ की ठगी, सुप्रीम कोर्ट की बड़ी कार्रवाई

बिजनेस • अखिल भारतीय

प्रधानमंत्री मोदी और नेपाल पीएम के बीच हैदराबाद हाउस में द्विपक्षीय जारी, कनेक्टिविटी-व्यापार और ऊर्जा एजेंडे में शामिल

बिजनेस • अखिल भारतीय

कॉर्पोरेट टैक्स कटौती पर शशि थरूर ने पीएम मोदी का किया समर्थन, लेकिन भ्रष्टाचार को लेकर साधा निशाना

बिजनेस • अखिल भारतीय

PLI/RPLI यूजर्स ध्यान दें: 24 नवंबर तक बंद हैं सेवाएं, पॉलिसी बचाने के लिए अपनाएं ये तरीका

बिजनेस • अखिल भारतीय

Share Market Fall: Sensex 1400 अंक टूटा, Nifty 25,600 के नीचे, जानें 5 वजहें

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल