सोमवार, 23 नवंबर 2026 12:17 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 22°C
बिजनेस अखिल भारतीय 11,448 व्यूज

Share Market Fall: Sensex 1400 अंक टूटा, Nifty 25,600 के नीचे, जानें 5 वजहें

DARSH NEWS डेस्क • 23 Nov 2026, 10:34 AM IST
Share Market Fall: Sensex 1400 अंक टूटा, Nifty 25,600 के नीचे, जानें 5 वजहें

Share Market Fall: शेयर बाजार में सोमवार, 23 नवंबर को कारोबार की शुरुआत शानदार तेजी के साथ हुई, लेकिन कुछ ही देर में बाजार की पूरी बढ़त गायब हो गई। सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी (Nifty) में अचानक तेज बिकवाली देखने को मिली। सेंसेक्स अपने दिन के उच्चतम स्तर से 1,400 अंकों से ज्यादा टूट गया, जबकि निफ्टी 26,000 के करीब पहुंचने के बाद फिसलकर 25,600 के नीचे आ गया।

बाजार में इस अचानक आई गिरावट ने निवेशकों की चिंता बढ़ा दी है। खास बात यह है कि नवंबर में अब तक शेयर बाजार में अच्छी तेजी देखने को मिली थी। ऐसे में ऊपरी स्तरों पर मुनाफावसूली के साथ ग्लोबल संकेतों और कई घरेलू कारणों ने बाजार का मूड बिगाड़ दिया।

20 नवंबर को पिछले कारोबारी सत्र में सेंसेक्स 897. 96 अंक यानी 1. 08% की तेजी के साथ 83,919.

71 पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 50 में 286. 30 अंकों यानी 1.

12% की बढ़त रही थी और यह 25,800. 60 पर बंद हुआ था। सोमवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 743.

25 अंक उछलकर 84,662. 96 तक पहुंचा, लेकिन इसके बाद बिकवाली इतनी तेज हुई कि इंडेक्स 83,210. 08 तक फिसल गया।

यानी दिन के उच्चतम स्तर से सेंसेक्स में 1,452. 88 अंकों की गिरावट दर्ज की गई। निफ्टी भी 25,992.

60 के इंट्राडे हाई से 25,567. 30 तक नीचे आ गया। सुबह 9:38 बजे सेंसेक्स 83,605.

85 और निफ्टी 25,682. 50 पर कारोबार कर रहे थे। शेयर बाजार में गिरावट की एक बड़ी वजह अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का बयान माना जा रहा है।

ट्रंप ने एक बार फिर ईरान पर हमले की धमकी दी है। उनका कहना है कि अगर बातचीत के जरिए किसी समझौते पर सहमति नहीं बनती है, तो नए साल में अमेरिका ईरान पर दोबारा हमले शुरू करने पर विचार कर सकता है। इस बयान से पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ने की आशंका गहरा गई है।

निवेशकों को डर है कि अगर अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बढ़ता है, तो इसका असर ग्लोबल मार्केट, कच्चे तेल की सप्लाई और महंगाई पर पड़ सकता है। इसी अनिश्चितता ने निवेशकों की जोखिम लेने की क्षमता को प्रभावित किया। बाजार पर दूसरा बड़ा दबाव बैंकिंग और मेटल सेक्टर से आया।

ग्लोबल मार्केट में AI और टेक्नोलॉजी शेयरों में बिकवाली के बीच भारतीय IT कंपनियों को कुछ सपोर्ट मिला। इसके चलते निफ्टी IT इंडेक्स डेढ़ फीसदी से ज्यादा चढ़ गया। लेकिन दूसरी तरफ बैंकिंग और मेटल शेयरों में तेज गिरावट ने बाजार की बढ़त को खत्म कर दिया।

कारोबार के दौरान निफ्टी मेटल और निफ्टी PSU बैंक इंडेक्स में करीब 2% की गिरावट रही, जबकि निफ्टी प्राइवेट बैंक इंडेक्स 1% से ज्यादा नीचे आ गया। बाजार में इन सेक्टरों का बड़ा वेटेज होने के कारण इनकी कमजोरी का असर बेंचमार्क इंडेक्स पर भी देखने को मिला। सोमवार को बाजार में उतार-चढ़ाव की एक और वजह डेरिवेटिव्स सेगमेंट में एक्सपायरी भी रही।

आज निफ्टी और बैंक निफ्टी के अलावा NSE के कई दूसरे इंडेक्स के डेरिवेटिव कॉन्ट्रैक्ट्स की एक्सपायरी है। इनमें निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज, निफ्टी एफपीआई 150, निफ्टी मिडकैप सेलेक्ट और निफ्टी नेक्स्ट 50 शामिल हैं। इसके अलावा SBI और Vodafone Idea समेत 218 शेयरों के F&O कॉन्ट्रैक्ट्स की भी मंथली और वीकली एक्सपायरी है।

एक ही दिन कई इंडेक्स और शेयरों में एक्सपायरी होने से ट्रेडिंग गतिविधियां तेज हो सकती हैं। इससे बाजार में उतार-चढ़ाव बढ़ने और शॉर्ट टर्म में बिकवाली का दबाव बनने की आशंका रहती है। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

बिजनेस • अखिल भारतीय

प्रधानमंत्री मोदी और नेपाल पीएम के बीच हैदराबाद हाउस में द्विपक्षीय जारी, कनेक्टिविटी-व्यापार और ऊर्जा एजेंडे में शामिल

बिजनेस • अखिल भारतीय

कॉर्पोरेट टैक्स कटौती पर शशि थरूर ने पीएम मोदी का किया समर्थन, लेकिन भ्रष्टाचार को लेकर साधा निशाना

बिजनेस • अखिल भारतीय

PLI/RPLI यूजर्स ध्यान दें: 24 नवंबर तक बंद हैं सेवाएं, पॉलिसी बचाने के लिए अपनाएं ये तरीका

बिजनेस • अखिल भारतीय

बंधन निफ्टी कमोडिटीज इंडेक्स फंड NFO: क्या इसमें निवेश करना है सही फैसला? जानें फायदे और जोखिम

बिजनेस • अखिल भारतीय

पेंशनर्स के लिए जरूरी अलर्ट: 30 नवंबर तक जमा करें लाइफ सर्टिफिकेट, वरना रुक सकती है पेंशन

बिजनेस • अखिल भारतीय

Bisleri का पानी है Unsafe? FSSAI की जांच में बड़ा खुलासा, दी Prosecution की मंजूरी!

बिजनेस • अखिल भारतीय

पेट्रोल-डीजल के दाम: आज 23 नवंबर को क्या आपके शहर में राहत मिली?

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल