सोमवार, 23 नवंबर 2026 12:22 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 22°C
बिजनेस अखिल भारतीय 7,558 व्यूज

Bisleri का पानी है Unsafe? FSSAI की जांच में बड़ा खुलासा, दी Prosecution की मंजूरी!

DARSH NEWS डेस्क • 23 Nov 2026, 09:46 AM IST
Bisleri का पानी है Unsafe? FSSAI की जांच में बड़ा खुलासा, दी Prosecution की मंजूरी!

Bisleri Water Unsafe: भारत में पैकेज्ड ड्रिंकिंग वॉटर के सबसे पहचाने जाने वाले ब्रांड्स में शामिल बिसलेरी (Bisleri) को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने बिसलेरी इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड के खिलाफ मुकदमा चलाने की मंजूरी दे दी है।

कंपनी के पैकेज्ड ड्रिंकिंग वॉटर के एक सैंपल को लैब जांच में असुरक्षित पाया गया है। खास बात यह है कि कंपनी की अपील के बाद दोबारा जांच कराई गई, लेकिन रेफरल लैब ने भी सैंपल को असुरक्षित घोषित किया। FSSAI की इस कार्रवाई के बाद पैकेज्ड ड्रिंकिंग वॉटर की गुणवत्ता और उपभोक्ताओं की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं।

FSSAI के मुताबिक, कंपनी के परिसर से 'Packaged Drinking Water (Other than Mineral Water)' का एक रेगुलेटरी सैंपल लिया गया था। इसकी शुरुआती जांच में पानी निर्धारित Bromate लिमिट के अनुरूप नहीं पाया गया। इसके बाद इसे Food Safety and Standards Act, 2006 के तहत असुरक्षित घोषित कर दिया गया।

हालांकि, कंपनी की ओर से जांच के निष्कर्षों के खिलाफ अपील की गई। इसके बाद सैंपल को आगे की जांच के लिए रेफरल फूड लैबोरेटरी भेजा गया। यहां भी जांच में पानी को असुरक्षित पाया गया।

FSSAI , इस बार सैंपल में Polynuclear Aromatic Hydrocarbons (PAHs) की मौजूदगी सामने आई। इन दोनों लैब जांच के निष्कर्षों के आधार पर खाद्य नियामक ने कंपनी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू करने की मंजूरी दी है। Bromate एक केमिकल कंपाउंड है, जो कुछ परिस्थितियों में पानी के ट्रीटमेंट और डिसइंफेक्शन की प्रक्रिया के दौरान बन सकता है।

पीने के पानी में इसकी मात्रा निर्धारित सुरक्षा सीमा के भीतर होना जरूरी है। तय सीमा से ज्यादा Bromate का सेवन स्वास्थ्य के लिए चिंता का विषय हो सकता है। इंटरनेशनल एजेंसी फॉर रिसर्च ऑन कैंसर (IARC) ने Potassium Bromate को संभवतः कैंसरकारी (Possibly Carcinogenic) श्रेणी में रखा है।

वहीं, PAHs यानी Polycyclic Aromatic Hydrocarbons ऐसे केमिकल कंपाउंड्स का समूह हैं, जो मुख्य रूप से ईंधन या दूसरे ऑर्गेनिक पदार्थों के अधूरे जलने से बन सकते हैं। इस समूह के कुछ कंपाउंड्स को कैंसरकारी माना गया है। यही वजह है कि खाद्य उत्पादों और पीने के पानी में इनकी मौजूदगी को लेकर सुरक्षा मानक तय किए गए हैं।

Reports की मानें तो, FSSAI ने बिसलेरी के अलावा चार अन्य कंपनियों के खिलाफ भी अभियोजन की मंजूरी दी है। इनमें Vasant Masala Pvt Ltd, Tit-Bit Foods India Pvt Ltd, Mimansa Industries और Asha Confectionery शामिल हैं। Vasant Masala के चिली पाउडर में निर्धारित सीमा से अधिक Difenoconazole नाम का कीटनाशक अवशेष पाया गया।

वहीं, Tit-Bit Foods के चिली पाउडर में भी कीटनाशक अवशेष तय सीमा से अधिक मिले। कंपनी के हल्दी पाउडर में टिन की मात्रा भी निर्धारित सीमा से ज्यादा पाई गई। Mimansa Industries के अखरोट के नमूने गुणवत्ता और सुरक्षा मानकों पर खरे नहीं उतरे।

वहीं, Asha Confectionery के चॉकलेट फिल्ड कुकीज में घोषित शुगर वैल्यू में गड़बड़ी पाई गई और उत्पाद को असुरक्षित एवं घटिया गुणवत्ता का घोषित किया गया। इसके अलावा, Urmi Lifesciences LLP और Gaur Ayurvedic Store के लाइसेंस भी गंभीर खाद्य सुरक्षा और नियामकीय उल्लंघनों के चलते निलंबित किए गए हैं।

Asha Confectionery को संबंधित कुकीज का बैच वापस मंगाने का निर्देश भी दिया गया है। ।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

बिजनेस • अखिल भारतीय

प्रधानमंत्री मोदी और नेपाल पीएम के बीच हैदराबाद हाउस में द्विपक्षीय जारी, कनेक्टिविटी-व्यापार और ऊर्जा एजेंडे में शामिल

बिजनेस • अखिल भारतीय

कॉर्पोरेट टैक्स कटौती पर शशि थरूर ने पीएम मोदी का किया समर्थन, लेकिन भ्रष्टाचार को लेकर साधा निशाना

बिजनेस • अखिल भारतीय

PLI/RPLI यूजर्स ध्यान दें: 24 नवंबर तक बंद हैं सेवाएं, पॉलिसी बचाने के लिए अपनाएं ये तरीका

बिजनेस • अखिल भारतीय

Share Market Fall: Sensex 1400 अंक टूटा, Nifty 25,600 के नीचे, जानें 5 वजहें

बिजनेस • अखिल भारतीय

बंधन निफ्टी कमोडिटीज इंडेक्स फंड NFO: क्या इसमें निवेश करना है सही फैसला? जानें फायदे और जोखिम

बिजनेस • अखिल भारतीय

पेंशनर्स के लिए जरूरी अलर्ट: 30 नवंबर तक जमा करें लाइफ सर्टिफिकेट, वरना रुक सकती है पेंशन

बिजनेस • अखिल भारतीय

पेट्रोल-डीजल के दाम: आज 23 नवंबर को क्या आपके शहर में राहत मिली?

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल