प्रधानमंत्री मोदी के कॉर्पोरेट टैक्स कटौती पर दिए बयान का शशि थरूर ने समर्थन किया है। हालांकि, थरूर ने इसी बात का इस्तेमाल कर भ्रष्टाचार को लेकर सरकार पर तंज भी कसा। कॉर्पोरेट टैक्स वाली बात पर शशि थरूर ने पीएम मोदी का किया समर्थन (फोटो-) पीएम मोदी ने कॉर्पोरेट टैक्स कटौती पर सवाल उठाए थे।
शशि थरूर ने पीएम मोदी के बयान का समर्थन किया। थरूर ने रोजगार और सरकारी नीतियों पर तंज कसा। डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में कॉर्पोरेट जगत के नेताओं को आड़े हाथों लिया था। पीएम मोदी ने कहा था कि कॉर्पोरेट टैक्स में कटौती का फायदा कंपनियों ने कर्मचारियों को अधिक वेतन या नई भर्तियों के रूप में नहीं दिया गया। पीएम मोदी की इस बात का समर्थन कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने भी किया है।
हालांकि, प्रधानमंत्री की इन बातों का इस्तेमाल करते हुए थरूर ने रोजगार की स्थिति, नियमों की अड़चनों और भ्रष्टाचार को लेकर सरकार पर तंज भी कसा। थरूर ने कहा, 'मुझे लगता है कि प्रधानमंत्री ने जो कहा, वह एक सच्चाई है। हो सकता है कि कॉर्पोरेट जगत के पास अपना कोई बचाव हो, लेकिन जहां तक मैं समझता हूं, PM का तर्क यह है कि सरकार ने टैक्स इसलिए कम किया था ताकि कंपनियां ज्यादा निवेश करें, ज्यादा नौकरियां पैदा करें और वेतन बढ़ाएं, लेकिन कंपनियों ने अपना हिस्सा पूरा नहीं किया।
' एक IIT ग्रेजुएट को प्लेसमेंट न मिलने की रिपोर्ट का जिक्र करते हुए थरूर ने कहा, 'ऐसी घटनाएं, जिनके बारे में पहले शायद ही कभी सुनने को मिलता था, यह बताती हैं कि कॉलेज ग्रेजुएट युवाओं के लिए रोजगार के हालात काफी खराब हैं। ' देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें।
Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं। ।
पाठक प्रतिक्रियाएं