बुधवार, 25 नवंबर 2026 01:38 PM IST
DARSH NEWS
🌤️ 21°C
बिजनेस अखिल भारतीय 8,257 व्यूज

Nvidia की वापसी से Asian Markets बमबम, Samsung और SK Hynix के शेयरों में जोरदार तेजी, Kospi 7% उछला!

DARSH NEWS डेस्क • 24 Nov 2026, 09:12 AM IST
Nvidia की वापसी से Asian Markets बमबम, Samsung और SK Hynix के शेयरों में जोरदार तेजी, Kospi 7% उछला!

Nvidia CEO Jensen Huang की वापसी से एशियाई बाजारों में जोरदार तेजी आई। दुनियाभर के शेयर बाजारों में AI को लेकर एक बार फिर उत्साह देखने को मिल रहा है। Nvidia के CEO Jensen Huang की वापसी ने अमेरिकी बाजारों के साथ एशियाई शेयर बाजारों में भी नई जान डाल दी है।

मंगलवार, 24 नवंबर को दक्षिण कोरिया, जापान और ताइवान के बाजारों में जोरदार तेजी दर्ज की गई। खासतौर पर AI चिप बनाने वाली कंपनियों के शेयरों में निवेशकों की दिलचस्पी बढ़ी है। इस तेजी का सबसे ज्यादा फायदा दक्षिण कोरिया की दो बड़ी टेक कंपनियों Samsung Electronics और SK Hynix को मिला।

दोनों कंपनियों के शेयरों में शुरुआती कारोबार के दौरान 7 से 9 फीसदी तक की तेजी देखने को मिली। दरअसल, Nvidia के बोर्ड ने कंपनी के को-फाउंडर Jensen Huang को दोबारा CEO की जिम्मेदारी सौंपने का फैसला किया है। इस फैसले के बाद निवेशकों का भरोसा AI सेक्टर में फिर से मजबूत हुआ।

इसका असर अमेरिकी शेयर बाजार में भी दिखाई दिया। सोमवार के कारोबार में Nvidia के शेयर करीब 31. 5 फीसदी उछल गए।

कंपनी के मार्केट कैप में एक ही कारोबारी सत्र में करीब 950 अरब डॉलर का इजाफा हुआ। इसके अलावा Nasdaq Composite में 6. 51 फीसदी और S&P 500 में 4.

73 फीसदी की तेजी दर्ज की गई। Dow Jones Industrial Average भी 3. 01 फीसदी चढ़कर बंद हुआ।

अमेरिकी बाजारों से मिले मजबूत संकेतों का असर मंगलवार को दक्षिण कोरिया के शेयर बाजार पर दिखाई दिया। दक्षिण कोरिया का प्रमुख इंडेक्स Kospi शुरुआती कारोबार में करीब 5. 7 फीसदी चढ़ा और बाद में तेजी बढ़कर करीब 7 फीसदी तक पहुंच गई।

इस दौरान इंडेक्स ने 5,000 अंकों का अहम स्तर भी पार किया। AI चिप और मेमोरी सेमीकंडक्टर कारोबार से जुड़ी Samsung Electronics के शेयरों में करीब 7 से 8 फीसदी की तेजी आई, जबकि SK Hynix के शेयर भी करीब 8 फीसदी से ज्यादा चढ़ गए। तेजी इतनी मजबूत थी कि कोरिया एक्सचेंज को KOSPI 200 Futures में उछाल के बाद Buy-Side Sidecar लागू करना पड़ा।

इसके तहत प्रोग्राम ट्रेडिंग के कुछ Buy Orders को पांच मिनट के लिए रोक दिया गया। AI सेक्टर में निवेशकों का बढ़ता भरोसा सिर्फ दक्षिण कोरिया तक सीमित नहीं रहा। जापान का प्रमुख इंडेक्स Nikkei 225 करीब 4 फीसदी चढ़ गया।

वहीं, जापानी टेक कंपनियों को भी इसका फायदा मिला। Nvidia की चिप टेस्टिंग से जुड़ी कंपनी Advantest के शेयरों में करीब 15 फीसदी की तेजी दर्ज की गई। ताइवान का शेयर बाजार भी इस तेजी में पीछे नहीं रहा।

वहां का प्रमुख Taiex इंडेक्स करीब 9 फीसदी तक उछला। दुनिया की बड़ी सेमीकंडक्टर कंपनियों में शामिल TSMC के शेयरों में करीब 9. 9 फीसदी की तेजी आई।

MSCI Asia Pacific Index में भी करीब 2. 1 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई। यह तीन महीने से ज्यादा समय में इसकी सबसे बड़ी तेजी बताई गई।

।

समाचार स्रोत: DARSH NEWS

पाठक प्रतिक्रियाएं

इस श्रेणी की अन्य ख़बरें

बिजनेस • अखिल भारतीय

Gold में पैस लगाने से पहले जान लें ये जोखिम! पुराने भाव पर लौटने में लगे 10 साल, फंसेगा आपका भी पैसा?

बिजनेस • अखिल भारतीय

ITR फाइलिंग: ट्रांसफर प्राइसिंग टैक्सपेयर्स के पास सिर्फ 5 दिन, 30 नवंबर है आखिरी मौका

बिजनेस • अखिल भारतीय

जियो का बड़ा धमाका: ₹399 और ₹3,999 प्लान से डेटा लिमिट खत्म, अब मिलेगा अनलिमिटेड इंटरनेट!

बिजनेस • अखिल भारतीय

Stock Market में तूफानी तेजी: Sensex 1,500 अंक उछला, Nifty 25,700 के पार; निवेशक मालामाल!

बिजनेस • अखिल भारतीय

पेंशनर्स के लिए जरूरी अलर्ट: 30 नवंबर तक जीवन प्रमाण पत्र जमा नहीं किया तो अटक सकती है पेंशन!

बिजनेस • अखिल भारतीय

Miss Universe 2026: टॉप 12 से बाहर हुईं भारत की Kaziah Liz Mejo, विजेता को मिलेगा ₹2.35 करोड़ का प्राइज मनी!

बिजनेस • अखिल भारतीय

RBI का बड़ा कदम: बाजार में नकदी की कमी, क्या आपकी जेब और निवेश पर पड़ेगा असर?

बिजनेस • Mumbai

पेट्रोल-डीजल के दाम: 25 नवंबर को क्या है ईंधन का हाल? चेक करें अपने शहर के नए रेट

होम
राजनीति
खेल
सिनेमा
वायरल